आजमगढ : फूलपुर के अहरौला थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के सोमवारी बाज़ार निवासी एक युवक को सोशलमीडिया पर 22 वर्षीय युवती का अश्लील फोटो डालने के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने रविवार शाम छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक विश्वदीप अग्रहरि के पिता बीड़ी व्यवसायी हैं। प्रयागराज जिले के जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में विश्वदीप का अपनी रिश्तेदारी में एक लड़की से 8 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था ।वह अपने अन्य दो तीन दोस्तों के…
Month: November 2020
आजमगढ: धूमधाम से मनी दीपावली प्रशासन की दिखी मुस्तैदी, विधान पूर्वक पूजा
आजमगढ: देवगांव में दीपावली का पर्व काफी धूमधाम से मनाया गया। यहां की दीपावली की सजावट देखने के लिए दूरदराज से लोग आए। वहीं लोगों का उत्साह चरम पर रहा तथा कोरोना पर आस्था यहां पूरी तरह भारी देखी गयी। दर्जनों छोटे बड़े पंडालों के साथ बाजार को पूरी तरह रंगीन झालरों से सजा दिया गया तथा इसकी भव्यता देखने लायक रही। पूरी बाजार को रंगीन झालरों से सजा दिए जाने के परिणाम स्वरूप इसकी भव्यता देखने लायक थी तथा यह पूरी तरह मनभावन लग रही थी। बाजार को दुल्हन…
पीलीभीत : खारजा नहर पर जाम में फंसे पुलिस अधीक्षक
पीलीभीत : माधोटांडा क्षेत्र में सोमवार को कार्य नहर के पास भारी जाम लग गया । पुलिस अधीक्षक भी जाम में फस गए। पुलिस अधीक्षक के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया । पुलिस अधीक्षक ने जाम में फंसे लोगों को यातायात के नियमों के पालन करने की नसीहत दी। पुल के पास सोमवार दोपहर लगभग 1:00 बजे जाम लग गया ।दो बड़े वाहनों के बेतरतीब आमने सामने आने के कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्थिति विकराल होती चली गई और काफी अफरातफरी का माहौल…
आज़मगढ़ :दीपोत्सव के बाद मूर्ति विसर्जन शुरू, पुलिस प्रशासन की दिखी मुस्तैदी, चित्रगुप्त जयन्ती पर विविध कार्यक्रम, कलम दवात की विधि विधान पूर्वक पूजा
आज़मगढ़ : प्रकाश पर्व दीपावली पर शुभ के देवता भगवान श्री गणेश व लाभ की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर भक्तों ने सुख समृद्धि व धन वैभव सब कुछ माँगा। भक्त निहाल हुए और अब ख़ुशी ख़ुशी माँ की विदाई कर रहे हैं। दीपोत्सव पर शहर समेत जिले भर में भगवान् गणेश व माँ लक्ष्मी की करीब साढ़े चार सौ प्रतिमाएं स्थापित हुईं थीं। मंगलवार सुबह से ही मूर्ति विसर्जन का कार्य शुरू हुआ था जो मंगलवार शाम को भी जारी रहा। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण…
पीलीभीत: बाघ की चहल कदमी से क्षेत्र में फैली दहशत
कलीनगर: माँधोटांडा मार्ग पर माँधोटांडा ढाबे के पास बाघ की चहल कदमी देखी गई । जिससे आसपास के गांवों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है । लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं माधोटांडा मार्ग पर देर शाम वाहनों से आते जाते लोग भी डरे हुए नजर आए हालांकि वन विभाग की टीम ने रोड पर गश्त शुरू कर दी है। बाघ के आबादी में घूमने की घटनाएं अब आम हो गई हैं। आए दिन बाद आबादी में घुस आते हैं और इंसानों और…
भाजपा का कांग्रेस पर हमला, देशविरोधी बयानों पर मांगा जवाब
भाजपा ने सोमवार को महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला के साथ मिलकर जिला विकास परिषद(डीडीसी) चुनाव लड़ने के एलान पर कांग्रेस पर करारा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा कि इन सभी दलों का एक ही एजेंडा है कि अनुच्छेद-370 को फिर से लागू किया जाना चाहिए। प्रसाद ने फारूख अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) के विवादित बयान का हवाला देते हुए कहा कि इन लोगों ने कहा है कि अनुच्छेद-370 (Article-370) को दोबारा लागू कराने के लिए चीन की मदद लेनी पड़े तो भी हम पीछे नहीं…
क्या अनुच्छेद 370 की बहाली के गुपकार एजेंडे का समर्थन करेंगे : जितेंद्र सिंह,
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference, NC) को जम्मू के लोगों को बताना चाहिए कि क्या उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए गुपकार एजेंडे का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को आगाह करते हुए कहा कि पीपल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (People’s Alliance for Gupkar Declaration, PAGD) जम्मू-कश्मीर में ही नहीं वरन पूरे देश में कांग्रेस को खत्म करने का काम करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा…
धरना दे रहे है इस्लामाबाद में चरमपंथी धार्मिक समूह के सैकड़ों कार्यकर्ता
16 नवंबर फ्रांस की एक पत्रिका में ईशनिंदात्मक कार्टून छापे जाने की निंदा करते हुए और फ्रांस के राजदूत को निष्कासित किए जाने की मांग को लेकर एक चरमपंथी धार्मिक समूह के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन किया। तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के नेता मौलवी हुसैन रिजवी ने रविवार को रावलपिंडी के गैरिसन सिटी के मुर्रे रोड पर प्रदर्शन मार्च का आयोजन किया। पुलिस ने पथराव कर रहे टीएलपी प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारी रावलपिंडी और इस्लामाबाद…
आखिर क्यों कर रहे है हार से इंकार डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन से हार स्वीकार करने से एक बार फिर सोमवार को इनकार किया इस बात पर जोर दिया कि गत तीन नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने ”जीत” दर्ज की है. ट्रंप ने सोमवार को ट्वीट किया, ”मैं चुनाव जीता.” इस ट्वीट पर सोशल नेटवर्किंग साइट द्वारा फ्लैग का निशान लगाकर लिखा गया कि ”आधिकारिक सूत्रों ने इस चुनाव पर अलग तरीके से टिप्पणी की है.” रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप ने चुनाव में धांधली के निराधार दावों को दोहराते हुए ट्विटर…
मीडिया संस्थानों को खुद स्वनियमन की मिसाल पेश करनी चाहिए : जावड़ेकर
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके कहा कि प्रेस की आजादी बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अपनी बात रखने की आजादी होनी चाहिए लेकिन किसी को जानबूझकर बदनाम नहीं करना चाहिए। टेलीविजन मीडिया के पास अपना नियामक निकाय होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि समाचार चैनलों को विनियमित करने के लिए न्यायाधीश एके सीकरी की अध्यक्षता में एक एजेंसी का गठन किया गया है लेकिन कई चैनल इसके सदस्य नहीं हैं। जावड़ेकर ने कहा कि समाचार…
आखिर कांग्रेस पर फिर बिफरे कपिल सिब्बल, कहा- चुनाव में हार इनके लिए सामान्य घटना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बिहार चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन का जिम्मा शीर्ष नेतृत्व पर ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने कह दिया कि शायद हर चुनाव में हार को ही कांग्रेस ने अपनी नियति मान ली है। सिब्बल से पहले यही सुर बिहार कांग्रेस के बड़े नेता तारिक अनवर का भी था। उन्होंने कहा था कि राज्य में पार्टी के हार को लेकर मंथन आवश्यक है। वहीं राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने इशारों-इशारों में कहा था कि देशभर में अपने गठबंधन सहयोगियों पर कांग्रेस…
हरदोई : भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर हुई कलम दवात की पूजा
हरदोई : गौरव जन कल्याण संस्थान के तत्वाधान में रामनगर नीर रोड पर स्थित बाबा रामदास आश्रम में लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ यहां कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भगवान श्री चित्रगुप्त की जयंती के रूप में मनाई जाती है. जगत का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की जयंती के अवसर पर कलम-दवात की पूजा की गई. इस अवसर पर वकील राजेश कुमार सिंह, अभिषेक गुप्ता,देवेंद्र प्रताप सिंह,सुधीर तिवारी,चेतना शुक्ल,अरविन्द, सिंह, आदित्य नारायण,विनोद, रजत,हर्षित,अभिषेक, शिवम,ब्रजेश,रमेश,साजन, अनिल श्रीवास्तव,…
आजमगढ़: जुआ खेल रहे 5 जुआरी गिरफ्तार नकदी और ताश के पत्ते बरामद
आजमगढ़: जिले के सरायमीर थाने की पुलिस ने जुआ खेलते समय पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उनसे नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। उप निरीक्षक रामकृष्ण सिंह कांस्टेबल शुभम सिंह सर्वेश यादव अश्विनी कुमार यादव और हिमांशु सिंह को जरिए मुखबिर से पता चला कि बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं सूचना के बाद पुलिस टीम ने बताए स्थान पर छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने जुआ खेल रहे आदित्य वर्मा पुत्र दिलीप बर्मा, श्याम पुत्र इंद्रेश, विशाल ठठेरा पुत्र जयतू लाल…
शाहगंज(जौनपुर): सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत,गांव में छाया मातम
शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी मोतबर पुत्र जावेद पिछले 9 नवंबर को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिसकी आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 नवंबर की शाम मोतबर अपने मौसेरे भाई के साथ के साथ बाइक से कही जा रहा था इस बीच जब दोनों सैदपुर गोरारी के समीप पहुंचे तो तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पत्थर के साइन बोर्ड से टकरा गई,जिसके वजह से मोतबर के मौसेरे भाई की मौत हो गई…
पीलीभीत :बीसलपुर सी ओ लल्लन सिंह ने दीपावली पर्व पर अपने थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को अलर्ट रहने के दिए दिशा निर्देश।
पीलीभीत: बीसलपुर सी0 ओ0 लल्लन सिंह ने दीपावली के पर्व को देखते हुए सी0 ओ0 बीसलपुर लल्लन सिंह ने पूरी निष्ठा भाव से अपने समस्त थाना प्रभारियों तथा चौकी इंचार्ज को अलर्ट रहने के दिशा निर्देश देते रहे और स्वयं शहर का जायजा लेते रहे और पल पल में सभी थाना प्रभारियों से दीपावली के त्यौहार की गतिविधियों के बारे में पूछते रहे सीओ ललन सिंह का कार्य बहुत ही अच्छे स्वभाव से जाना जाता है और उन्होंने जानकारी दी कि मनुष्य अपने कर्म से ही अच्छा माना जाता है…
बरेली – अलीगंज थाना क्षेत्र की बजार में पटाखों को लेकर हुआ विवाद थानाध्यक्ष व युवा नेता यशवंत सिंह में हुई कहा सुनी।
रिपोर्टर – परशुराम वर्मा आँवला – अलीगंज क्षेत्र के ग्राम राजपुर कला में बीते दिन शनिवार को घनी बस्ती लगने वाली पुरानी बाजार में गैस दुकानदारों के समीप हाईकोर्ट प्रशासन शासन की धज्जियां उड़ाते हुए बिना लाइसेंस के दबंग व्यापारियों ने धमाकेदार पटाखों की दुकानें लगाकर बेचने लगे किसी मुखबिर की सूचना पर मौके पर अलीगंज पुलिस ने मना किया तो दबंग दुकानदार दुकानें लगाने को भीड़ गए पुलिस ने मना करने पर दुकानदारों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह के पुत्र यशवंत सिंह को बुला लिया…
आजमगढ़ : जनपद में 15 नवंबर को 05 मिले पॉजिटिव, कुल 5508 में 122 एक्टिव, 5296 स्वस्थ, 90 की मौत, शहर में 2 नये बने कन्टेनमेंट जोन
आजमगढ़ : मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 15 नवंबर को 05 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया की अब तक कुल 5508 पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 122 एक्टिव केस हैं, 5296 स्वस्थ हो चुके हैं तथा 90 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।आजमगढ़ : जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बंध गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-…
IND vs AUS 2020: बाल-बाल बचे टीम इंडिया के खिलाड़ी, होटल के पास हुआ प्लेन क्रैश
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची टीम इंडिया इस समय सिडनी में अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर रही है। टीम के खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उनको शनिवार से प्रैक्टिस करने की भी अनुमति दे दी गई है। भारतीय टीम के होटल के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल, टीम इंडिया जिस होटल में ठहरी है उस होटल के पास एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में अंदर दो लोग मौजूद थे। खबर के मुताबिक, यह हादसा सिडनी ओलंपिक पार्क से तकरीबन 30 किलोमीटर की दूरी…
इस क्रिकेटर को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए अपने आंसुओं को काबू करना पड़ा
भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज सीन एबॉट ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें अपने आसुंओं को काबू करना पड़ा है। शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलने वाले एबॉट बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने अपने पिछले प्रथम श्रेणी मैच में एक शतक लगाने के अलावा चार विकेट भी लिए थे। एबॉट ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘एक मिनट के लिए मुझे अपने आसुंओं को काबू करना पड़ा…
बदल सकता है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पूरा गणित, बड़े बदलाव की तैयारी में ICC
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) कोविड-19 महामारी से प्रभावित पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों का फैसला उन्होंने जितने मैचों में हिस्सा लिया है उनमें मिले अंकों के प्रतिशत के आधार पर करने पर विचार करेगा। क्रिकेट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार आइसीसी की क्रिकेट समिति ने पहले टूर्नामेंट के लिए इस विकल्प पर विचार किया है लेकिन अंतिम फैसला इस हफ्ते मुख्य कार्यकारियों की समिति करेगी। रिपोर्ट के अनुसार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों का फैसला उनके द्वारा खेले मुकाबलों…
