आँवला : उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हल चल दिन प्रतिदिन बदलती जा रही है । इसी क्रम में आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव राहुल कश्यप ने आज पार्टी कार्यालय पर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा मे घर वापसी की। राहुल कश्यप ने बताया कि हम लोग पहले भी सपा मे काम करते थे। पार्टी दो खेमो मे बटने के कारण हम लोग प्रगतिशील मे चले गए थे। लेकिन हम लोग सही समय पर पार्टी मे वापसी आ गये। सपा के जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि…
Day: November 9, 2020
पीलीभीत: पूरनपुर चेयरमैन के द्वारा चंदिया हजारा का गन्ना सेंटर का फीता काटकर किया उद्घाटन
जनपद पीलीभीत के ग्राम चंदिया हजारा में गन्ना के सैंटर का उद्घाटन पूरनपुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रदीप कुमार लल्लन के द्वारा फीता काटकर किया गया है।गन्ना सेंटर उद्घाटन कार्यक्रम में पूरनपुर चेयरमैन प्रदीप कुमार लल्लन के अलावा रामकुमार गंगवार ग्राम प्रधान शिवपुरिया और सांसद प्रतिनिधि, मिंटू अवस्थी,प्रेम नारायण,बबलू,गजेंद्र गंगवार,आशु गंगवार उपस्थित रहे हैं। रिपोर्टर : रामनिवास कुशवाहा
पीलीभीत : छः साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या ।
माधौटाँडा थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की शर्मनाक घटना घटी। गोमती उदगम स्थल के नजदीक स्थित गन्ने के खेत में शनिवार की सुबह बालिका का शव मिला है । हालात से गला दबाकर बच्ची की हत्या की आशंका जताई जा रही है गांव के लोग दुष्कर्म के बाद हत्या का कयास लगा रहे हैं पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के परिवार की ओर से गोमती उद्गम स्थल पर शुक्रवार की शाम धार्मिक…
पीलीभीता:लपता हुई बालिका की हत्या के संबंध में पुलिस ने क्षेत्र के कई संदिग्धों को उठाया,एक संदिग्ध पर रुकी शक की सुई,पूछताछ जारी, कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे।
पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गोमती उद्गम स्थल से कल लापता हुई एक 6 वर्षीय बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र के संदिग्धों को उठाना शुरू कर दिया है।वहीं पुलिस के द्वारा एक संदिग्ध पर पुलिस की शक की सुई का पहिया रुक गया है।पकड़े गए संदिग्ध से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।इसके अलावा पकड़ा गया संदिग्ध पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के पड़ोस का…
जौनपुर:लखनपुर (हिसामपुर) में जल्द ही शुरू होगा एक करोड़ की लागत से बनने वाले सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य
जौनपुर:जौनपुर जिले के लखनपुर (हिसामपुर) में जल्द ही एक करोड़ की लागत से बनने वाले सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास और निर्माण कार्य शुरू होगा।आज आठ नवंबर को जिला शाक्य मौर्य सभा के कार्यालय पर प्रियदर्शी अशोक मिशन, शाक्य मौर्य सभा सोसायटी एवम लोकमंगल दल की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें संगठन के विस्तार ,सदस्यता अभियान ,संरक्षक मंडल का गठन,हर माह संगठन को अंशदान एवम सम्राट अशोक भवन निर्माण पर विस्तार रूप से चर्चा हुई।बताते चले सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास पांच अप्रैल को जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबूसिंह…
शाहगंज(जौनपुर):चोरों ने पुलिस कर्मी की बाइक समेत दो बाइक उड़ाई
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र में हौसला बुलंद बाइक चोरों ने एक पुलिसकर्मी की बाइक समेत दो बाइक पार कर कोतवाली पुलिस को चुनौती दे दी है। अब प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व पुलिसकर्मी पूरे नगर में बाइक चेकिंग अभियान चला कर एंव बगैर लॉक खड़ी बाइकों को निशाना बना अपनी खीज उतार रहे हैं।क्षेत्र अंतर्गत अर्गुपुर कला निवासी संजय कुमार पुत्र राम स्वारथ नगर के अयोध्या मार्ग स्थित साउथ इंडियन स्कूल के समीप किराये का मकान लेकर रहते हैं। शनिवार की सांय वह अपने कामकाज से घर लौटे और बाइक खड़ी…
खेतासराय(जौनपुर) :दूधिया रोशनी से गुलजार हुई खेतासराय कस्बे की प्रसिद्ध मस्जिद
खेतासराय(जौनपुर) : स्थानीय कस्बे में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार रविवार को कोरोना कॉविड के गाइड लाइन के अनुसार शुरू हुआ। दो दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक जलसे में शासन स्तर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए कस्बे की सभी प्रमुख मस्जिदों और इबादत गाह में भव्य सजावट की गई । दूधिया रोशनी में रंग-बिरंगी झालरों और चमकीली पन्नियों से इन मस्जिदों की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। उधर हर वर्ष की तरह खेतासराय कस्बा व बाजार की प्रमुख गलियों चौराहा पर ना तो कोई जुलूस निकाला…
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में स्वर्णकार समाज की हुई बैठक
शाहगंज(जौनपुर): रविवार को स्वर्णकार समाज व कोतवाली पुलिस की हुई संयुक्त बैठक में सुरक्षा की दृष्टि से सोने चांदी की दुकानों पर व्यवसाई ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दीपावली पर्व के बाद सोने चांदी की दुकानें शाम के सात बजे ही बन्द कर दी जाएगी यह फैसला सर्व सम्मत से लिया गया है।नगर में सोने चांदी के व्यवसाय जुड़े स्वर्ण समाज के लोगों की एक बैठक रविवार को कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें व्यवसायियों ने अपनी…
आजमगढ:पुलिस ने 4 लाख 20 हजार रुपए की कीमत की हेरोइन के साथ एक को गिरफ्तार किया
आजमगढ: बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा चौकी इंचार्ज संजय सिंह मयफोर्स एक बांछित वारन्टी की देखभाल हेतु क्षेत्र में निकले थे सराय मोहन स्थित बेसो नदी पुल के पहले खड़े होकर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी मुखविर की सूचना मिली कि बदिल बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति खड़ा है उसके पास हेरोइन है इसी सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो वहाँ पर खड़ा व्यक्ति पुलिस की गाडी देखकर भागने लगा जिसे किसी तरह पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति से पूंछने पर…
प्रयागराज :कोरांव भारतीय पत्रकार सभा की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न
कोरांव, प्रयागराज । तहसील कोरांव अन्तर्गत भारतीय पत्रकार सभा की एक बैठक रविवार को संपन्न की गई । जिसमें पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। गौरतलब हो कि तहसील कोरांव के राज शिशु शिक्षा सदन में भारतीय पत्रकार सभा की एक तहसील स्तरीय मीटिंग की गई। जिसमें संगठन के कार्यों पर चर्चा की गई, और संगठन के उद्देश्यो को शेयर किया गया। बैठक में चर्चा वीरेंद्र सोनी के अध्यक्षता में किया गया। बैठक के समापन के बाद पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। जिसमें सुखलाल विश्वकर्मा को तहसील अध्यक्ष चुना…
एग्जिट पोल अनुमानों ने एनडीए की चिंता बढ़ाई, असल नतीजे आने तक पर्दे के पीछे राजनीतिक संभावानएं तलाशने का काम शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल अनुमानों में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त से राज्य खेमे की चिंता बढ़ा दी है। असल नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। हालांकि, तब तक राजनीतिक दलों में पर्दे के पीछे भावी संभावनाओं को तलाशने का काम होगा। एग्जिट पोल अनुमानों को देखते हुए स्पष्ट जनादेश आने का अनुमान है, लेकिन अगर मुकाबला बराबरी पर रहा तब जोड़ तोड़ की संभावना बनेगी। इसलिए अगले दो दिन अपने अपने तंत्र से अनुमानों का अध्ययन कर सम्पर्क संवाद के रहेंगे। बिहार के चुनावी…
बिहार के विधानसभा चुनाव के नतीजों से नई दिशा लेगी विपक्षी एकजुटता की पहल
बिहार चुनाव की सियासी करवट चाहे जो रहे कांग्रेस भविष्य की राजनीति के लिए विपक्षी एकजुटता की नये सिरे से पहल को आगे बढ़ाएगी। एग्जिट पोल के अनुमानों के हिसाब से महागठबंधन ने चुनाव में बाजी मारी तो बिहार का यह प्रयोग उन सभी राज्यों में दोहराने की कोशिश होगी जहां भाजपा सत्ता की दावेदारी में है। पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों के साथ अगले साल होने वाले चुनाव के लिए गठबंधन का सैद्धांतिक फैसला कर कांग्रेस ने इसका संकेत दे भी दिया है।बिहार चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षी…
हार स्वीकार करने को तैयार नहीं डोनाल्ड ट्रंप, समझाने पहुंचे दामाद जैरेड कुशनर
अमेरिका की जनता ने भले ही डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन (Joe Biden) को देश की कमान सौंपने का फैसला किया हो, लेकिन नतीज़ों से नाखुश डोनाल्ड ट्रंप इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं. चुनाव परिणाम सामने आने से पहले ही ट्रंप धांधली के आरोप लगा रहे थे और परिणामों के बाद भी उनके सुर नहीं बदले हैं, वह अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. पूर्व राष्ट्रपति लगातार बाइडन के खिलाफ बयान दे रहे हैं. इस दौरान ट्रंप के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जैरेड कुशनर उन्हें…
केन्द्र सरकार ने बड़े बदलावों के साथ हज यात्रा 2021 का किया ऐलान, जानें क्या होंगे जरुरी एहतिआत
कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर बदलावों के साथ केंद्र सरकार ने हज 2021 का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज पर रवाना होने से पहले सभी को कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही कई और बदलाव हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हज 2021 में कोरोना महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन किया जाएगा। हज के लिए आवेदन पत्र…
अमेरिका में घाव भरने का समय आ गया : बाइडेन
डेमोक्रेटिक नेता जो बिडेन ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद देश को एकजुट करने का वादा किया, और कहा कि “अमेरिका में घाव भरने का समय आ गया है”। बिडेन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के बीच राष्ट्रपति पद की लड़ाई विभाजनकारी और कड़वी थी। अमेरिकियों ने इस चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया और बिडेन जीता। बिडेन ने शनिवार रात जीत के बाद अपने भाषण में कहा, “मैं एक ऐसा राष्ट्रपति बनने की प्रतिज्ञा करता हूं जो विभाजित होने…
राहुल गांधी का समय नहीं मिलने के कारण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली फेल
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का समय नहीं मिलने के कारण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली फेल हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सात नवंबर को ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था। इसमें केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून का विरोध प्रस्तावित था।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रैली के कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कृषि कानून के खिलाफ प्रदेश भर में किसानों से हस्ताक्षर करा रही है। 20 लाख किसानों के हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अब…
