कोरांव/प्रयागराज : 02/11/2020 दिन सोमवार को सुबह सात बजे बिजय शंकर निवासी सुबाव राजा अपनी ससुराल ग्राम लैंने जिला मिर्जापुर से अपनी गर्भवती पत्नी को बुलाकर अपने घर सुबाव राजा जा रहे थे कि. हाटा गाँव के मुस्लिम बस्ती में पहुँचते ही उनकी गर्भवती पत्नी अचानक वाइक से नीचे गिर गई और चोटिल हो गई .
Day: November 2, 2020
पीलीभीत :जिला अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
पीलीभीत: जिलाधिकरी पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा यातायात माह का शुभारंभ शहर के गांधी स्टेडियम साभागार से किया गया। गांधी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित कर सभी को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। यातायात माह का प्रचार प्रसार कर जनता को जागरूक करने हेतु गांधी स्टेडियम से गोहनिया चौराहा तक रैली निकाली गयी व पाँच ई –रिक्शा पर लाउड स्पीकर व यातायात नियमों के पम्पलेट लगाकर शहर के अलग अलग मार्गों पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा दोहिया…
मैंनपुरी: छोटा हाथी की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
मैंनपुरी: थाना क्षेत्र घिरोर के ग्राम गढ़िया फैजपुर के समीप छोटा हाथी ने स्कूटी सवार के टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हों गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित वर्मा पुत्र महेश चंद्र वर्मा निवासी धातरी जरेला थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद अपने मामा के यहाँ कुरावली आया था। आज सुबह लगभग 11बजकर 30 मिनट पर कुरावली घिरोर रोड से होते हुए स्कूटी से अपने घर वापस जा रहा था कि थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया फैजपुर के समीप अनियंत्रित गति से सामने से आरहे छोटा हाथी…
शाहगंज – जौनपुर: स्वर्ण व्यवसाई का चांदी के गहनों से भरा बैग चोरी।
शाहगंज – जौनपुर ( उत्तर प्रदेश ): पश्चिम बंगाल से चांदी के गहनों का व्यापार करने शाहगंज आए स्वर्ण व्यवसाई अमर अदक पुत्र जितेंद्र अदक जो चांदी के बर्तनों का कारोबार करते हैं । रविवार को पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित स्वर्ण व्यवसाई प्रेम सेठ की दुकान पर पहुंचे। चांदी का बर्तन दिखाया और लेन-देन की बात करने लगे। इसी बीच अचानक उनका चांदी के बर्तनों से भरा बैग गायब हो गया । उनके मुताबिक लगभग एक लाख के बर्तन बैग में थे । व्यवसाई ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को…
जौनपुर- ( उत्तर प्रदेश )- जहरखुरानीओं ने रेल यात्री को ट्रेन से धकेला हालत गंभीर।
जौनपुर- ( उत्तर प्रदेश )- शनिवार की शाम आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस 3 में गुलाबचंद (47) पुत्र गंगू निवासी अंबारी सठियांव थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ यात्रा कर रहे थे। बताते हैं कि जहरखुरानी उनके पीछे वहीं से लगे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी । इसी बीच गुलाबचंद के मोबाइल पर फोन आया तो वे गेट पर खड़े होकर बात करने लगे । उनके कहने के अनुसार एक उचक्का उनकी मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगा जिसका विरोध करने पर…
न्यूयार्क में लागू होगी नई क्वारंटीन नीति : गवर्नर क्यूमो
न्यूयार्क में एक नई क्वारंटीन नीति को लागू करने की योजना है, जिसके तहत अब राज्य में आने वाले हर व्यक्ति को आने से पहले और आने के बाद परीक्षण कराना होगा। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने ये बात कही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गर्वनर के बयान को हवाले से कहा, यदि आप न्यूयार्क राज्य में आ रहे हैं, तो आपके पास न्यूयार्क पहुंचने के तीन दिन पहले की कोरोना रिपोर्ट हो और वो निगेटिव हो। इसी तरह न्यूयार्क में आने के बाद की भी कोरोना रिपोर्ट होनी…
ऑस्ट्रिया में लगेगा दूसरा लॉकडाउन
ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने घोषणा की है कि कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए मंगलवार से दूसरा लॉकडाउन शुरू होगा जो महीने के अंत तक जारी रहेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को कुर्ज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आप जानते हैं कि हम पूरे यूरोप में कोविड की एक तेज दूसरी लहर देख रहे हैं।” पिछले सप्ताह ऑस्ट्रिया में नए मामलों की संख्या में विस्फोटक वृद्धि हुई। कुर्ज ने जोर देकर कहा कि यह संपर्कों को कम करने का मामला है क्योंकि “अधिकांश संक्रमण उन…
चुनाव आयोग की कार्रवाई पर कमलनाथ बोले- राज्य की जनता समझदार है अब वही सही फैसला करेगी
मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन पर कमलनाथ के स्टार प्रचारक का दर्जा रद कर दिया है। कांग्रेस आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस मसले पर एक सवाल का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि स्टार प्रचारक जैसा कोई पद नहीं होता है। राज्य की जनता समझदार है अब वही सही फैसला करेगी… कमलनाथ ने दावा किया है कि कांग्रेस एकबार…
विदेश मंत्री जयशंकर की दो-टूक, कहा- एलएसी को एकतरफा बदलने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं
चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की यथास्थिति को एकतरफा बदलने की उसकी किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि रिश्तों को सामान्य बनाने के लिए यह जरूरी है कि दोनों देशों के बीच हुए सभी समझौतों का निष्ठा के साथ सम्मान किया जाए। आल इंडिया रेडियो पर प्रसारित सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ये बातें…
जब इरफान ने बाबिल को स्टेज पर परफॉर्म करते देखा था
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान ने एक बार फिर से अपने पिता की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। रविवार को बाबिल द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर उस समय की है, जब इरफान ने उन्हें स्टेज पर परफॉर्मेस देते हुए देखा था। बाबिल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, शायद पहली बार उन्होंने मुझे स्टेज पर परफॉर्म करते देखा था। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े होकर किसी विषय पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट करते…
सिंधिया का कमल नाथ पर करारा पलटवार, बोले- हां, मैं कुत्ता हूं और जनता मेरी मालिक
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार के दौरान राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अशोकनगर के शाढ़ौरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ पर करारा जवाबी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमल नाथ यहां आते हैं और फिर मेरे लिए कहा जाता है कि मैं कुत्ता हूं। हां, कमल नाथजी सुन लीजिए, मैं कुत्ता हूं और जब कोई भ्रष्ट नीतियां लाएगा तो यह कुत्ता उस पर हमला कर देगा।ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘कमल नाथ जी अशोक नगर में आए थे। मुझे…
CSK vs KXIP IPL Match LIVE: पंजाब को लगा छठा झटका, जिमी नीशम 2 रन बनाकर आउट
CSK vs KXIP IPL 2020 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 53वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से अबू धाबी के मैदान पर हो रहा है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। ऐसे में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। खबर लिखे जाने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 17.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए थे। पंजाब की पारी, मयंक और राहुल सस्ते में लौटे चोट के…
लक्ष्मण के जन्मदिन पर बोले सहवाग, ‘इनकी रिस्ट में अलग ही ट्विस्ट था’
क्रिकेट जगत ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को उनके जन्मदिन पर बधाई है। लक्ष्मण रविवार को 46 वर्ष के हो गए। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्विटर पर कहा, ” लक्ष्मण भाई, जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। उम्मीद है कि आगे आने वाले दिन आपके लिए बेहतर हो।” वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “इनकी रिस्ट में अलग ही ट्विस्ट था। एक शानदार दोस्त वीवीएस लक्ष्मण को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। आपको ढेर सारी खुशियां और प्यार मिले।” सुरेश रैना ने कहा, “हैप्पी बर्थडे वीवीएस लक्ष्मण। आपके जैसे दिग्गजों के…
IPL 2020: 670 रन बनाने के बावजूद फंस गए केएल राहुल, हुआ किंग्स इलेवन पंजाब को बड़ा नुकसान!
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में केएल राहुल के बल्ले ने हर गेंदबाज के खिलाफ रन बनाए. टीम चाहे कैसा भी खेल रही हो लेकिन बतौर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी जिम्मेदारी निभाई. पंजाब के कप्तान ने आईपीएल 2020 में 14 मैचों में सबसे ज्यादा 670 रन बनाए और ऑरेंज कैप उन्हीं के सिर पर सजी है. केएल राहुल ने आईपीएल 2020 में शतक भी ठोका और उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाए. हालांकि इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद केएल राहुल फंसे-फंसे नजर आए और वो किंग्स इलेवन पंजाब का नुकसान भी…
Jio Women T20 Challenge : जियो बना टाइटल स्पांसर, देखिए क्या बोली नीता अम्बानी
4 नवंबर से यूएई के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर वीमेन टी 20 चैलेंज का आगाज होगा, और टूर्नामेंट में 3 टीमों के बीच कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे। वीमेन टी 20 चैलेंज को लेकर बीसीसीआई ने घोषणा की है कि टूर्नामेंट का टाइटल स्पांसर जियो होगा। जी हां, शारजाह में होने जा महिला टी 20 चैलेंज को जियो स्पांसर करेगा, और इतना बड़ा स्पांसर मिलना महिला क्रिकेट लीग के लिए अच्छी खबर है। रिलाइंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अम्बानी ने कहा कि वीमेन टी 20 चैलेंज के माध्यम…
शाहरुख़ खान ने ऐश्वर्या राय के साथ काम से किया था इंकार,जानें क्या थी वजह
शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का दीवाना ना हो। ऐश्वर्या के चाहने वाले आज भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, हालांकि वह अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। ऐश्वर्या की लव लाइफ भी काफी विवादों से घिरी हुई रही है और ऐश्वर्या और सलमान की खबरों से तो हर कोई अच्छी तरह वाकिफ हैं। जिंदगी में सबके साथ एक ऐसा पल आता है जब उसका अपना भी साथ छोड़ने पर मजबूर हो जाता है। ऐसा ही…
आयुष्मान ताहिरा संग होना चाहते हैं बूढ़ा
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने रविवार को अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप खुराना के लिए सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, 125 साल पूरे होने का जश्न, शायद और भी ज्यादा। क्योंकि मुझे पता है कि मैं तुम्हें कई सदियों से जानता हूं। हमारा ये बॉन्ड इस जिंदगी तक सीमित नहीं हो सकता। तुम मेरी साथी, लवर, पर्सनल स्टैंडअप कॉमेडियन, कोच और मेरी सबसे अच्छी दोस्त हो। मैं तुम्हारे साथ बूढ़ा होना चाहता हूं। मुझे पता है कि यह बहुत मजेदार होगा। हैप्पी एनिवर्सरी…
