केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, दिल्ली के एम्स में निधन

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके दी है. 

बरेली – आँवला कोतवाली पुलिस ने आँवला बिसौली रोड चैकिंग दौरान महिंन्द्रा पिकअप में बैठें 4 अभियुक्तों को 1 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा

आँवला – तहसील आँवला में बीती रात गश्त के दौरान पुलिस ने आँवला बिसौली मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की तो एक महिंद्रा पिकअप वाहन में बैठे 4 लोगों के पास से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। बाद में पुलिस चारों अभियुक्तों के वाहन सहित उन्हें थाने ले आई। आपको बताते चलें गुरुवार की सुबह पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 9:45 बजे पुलिस आंवला बिसौली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी ।इसी दौरान एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को आता देख पुलिस ने…

शाहगंज(जौनपुर): प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार,संदिग्ध मारुति कार व टैम्पो पुलिस के कब्जे में

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के उसरहटा नहर के पास से पुलिस ने बुधवार की सुबह 125 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। जिसके पास से मारुति कार व टैम्पो कब्जे में लेते हुए मांस को गड्ढे में दफन करा दिया।कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक प्रभु नाथ यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि मारुति कार संख्या यूपी 50 बी 6996 व टैम्पो संख्या यूपी 62 एटी 7333 से अरंद गांव से कुछ लोग प्रतिबंधित मांस लेकर बेचने के लिए निकले हैं। सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे उप…

बरेली- आँवला तहसील परिसर से 4- मोटरसाइकिल ‌चोरी होने‌ की थाने में की शिकायत

आँवला – रामपुर जिले की तहसील शाहबाद के ग्राम ढकिया निवासी वागेश कुमार पुत्र रामकिशोर शर्मा ने आँवला कोतवाली मे अपने दोपहिया चोरी हो जाने की लिखित शिकायत की है।वागेश शर्मा ने बताया कि वह बीते 6 अक्टूबर को अपनी ससुराल ग्राम गोठा खण्डुआ से ग्राम महमूद पुर तहसील आँवला जिला बरेली मे अपने एक रिश्तेदार के यहा बच्चे के जन्मदिन समारोह मे अपने दोपहिया वाहन हिरो स्पैण्डर संख्या UP27AF5770 से सम्मिलित होने गया था।प्रार्थी ने बताया कि दोपहर‌ के लगभग दो बजे अपने रिश्तेदार के दरवाजे पर खड़ा उनका…

बरेली : ससुराल की पिटाई का शिकार हुए सिरौली का तौफीक

आँवला : मामला थाना सिरौली मोहल्ला साहूकारा का हैं पत्नी अर्धांगिनी मानी जाती है और अगर वही पत्नी मायके वालो के कहने पर पति और ससुराल वालों के साथ गाली गलौज करे,मायके ले जाकर पिता और भाइयो से पति की ही पिटाई करवा दी तो भला वह पत्नी किस हद तक घर मे रह सकती है,,शायद नही,मामला सिरौली के कस्बे साहूकारा का जहाँ एक पति अपनी पति की भाइयो से इस कदर पीड़ित है कि उसकी पीठ देख आपकी आंखें भी बोल उठेंगी की हे प्रभु यह क्या किया है,तौफीक…

बरेली:भदपुरा ब्लॉक में सम्पन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक

बरेली : क्योलडिया क्षेत्र पंचायत की बैठक में पूर्ति विभाग के खिलाफ सदन ने निंदा प्रस्ताव पास किया एक करोड़ के प्रस्ताव पास भदपुरा ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत की बैठक आज कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार नेकी व संचालन खंड विकास अधिकारी चंद्रमोहन कन्नौजिया ने किया बैठक में गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि पर विचार किया गय बैठक में इसी दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष क्षेत्रपाल गंगवार व उपाध्यक्ष अजय गंगवार ने खंड विकास अधिकारी से पूछा कि सभी ब्लाकों में…

बरेली : पराली जलाई तो होगा मुकदमा दर्ज सावधान

बरेली जिले में पराली जलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। दरसल पुलिस को सैटेलाइट मैपिंग के माध्यम से जानकारी से मिली कि कुछ किसान पराली जलाकर प्रदूषण फैला रहे है साथ ही जमीन की उपजाऊ सतह को भी खराब कर रहे है। पुलिस के अनुसार उन्होंने पराली जलाने के मामले में बहेड़ी थाना क्षेत्र में दो किसानों पर साथ ही शीशगढ़ के एक किसान पर कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही आईपीसी की धारा 278, 290, 291 के तहत की गई है।पुलिस के कहना है कि…

Indian Air Force Day 2020: हिंडन एयरबेस में गरजे राफेल, तेजस जैसे लड़ाकू विमान, पीएम मोदी ने किया जांबाज योद्धाओं को सलाम

भारतीय वायुसेना का आज 88वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गाजियाबाद के हिंडेन एयरबेस पर वायुसेना अपनी तातक का प्रदर्शन कर रही है। इस बार एयरफोर्स के बेड़े में राफेल को भी शामिल किया गया है। राफेल के अलावा अन्य लड़ाकू विमान अपना करतब दिखाएंगे और गर्जना से दुश्मनों को चेतावनी देंगे। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख ने कई वायुवीरों का सम्मान किया है। इनमें वो जवान भी शामिल हैं जिन्होंने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। हिंडन एयरबेस पर परेड की शुरुआत हुई। सेना की तीनों…

बरेली – चेकिंग अभियान के दौरान सिरौली पुलिस के हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर गैंग

आँवला – सिरौली अलीगंज रोड शिव शिवपुरी बाजार के समीप चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान थाना सिरौली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी थाना सिरौली पुलिस के हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर गैगं इनसे भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई, सात तस्कर दबोचे सिरौली पुलिस को मंगलवार को भारी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने स्मैक बेचने और खरीदने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। सात तस्कर दबोचे गए हैं। जिनसे भारी मात्रा में इस स्मैक बरामद हुई है।सिरौली इलाके के आधा दर्जन गांवों में आजकल बड़े…

जौनपुर- भ्रष्टाचार में लिप्त विकास दुबे बर्खास्त

जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में सूडा मुख्यालय द्वारा आवंटित कार्य को समय से पूरा न करने, बार-बार चेतावनी के देने के बावजूद भ्रष्टाचार में लिप्त रहने सम्बन्धी मामले को गंभीरता से लेते हुए योजना की कन्सलटेन्ट कंपनी मेसर्स सरयू बाबू इंजीनियर्स इण्डिया प्रा0लि0 सूडा भवन लखनऊ ने मंगलवार को विकास दुबे को जिला समन्वयक (डी0सी0) पद से बर्खास्त कर दिया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी से अब विकास दुबे का कोई लेना-देना नही है। अतः…

बरेली – आँवला तहसील के थाना सिरौली का युवक जिला रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र से लापता

आँवला – सिरौली के मुहल्ला साहूकारा के रहने वाले रफीक ने अपने बढ़े बेट तौफीक की शादी 2018 मे रामपुर जिला के नया ललवारा भूड़ा निवासी गुलफशा पुत्री युसुफ के साथ की थी .आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी पुत्र तौफीक व बहु गुलफशा मे हमेशा आपस मे किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था .पुत्र बधू के मायके बालों से यदि शिकायत करते तो वह भी उल्टा तौफीक व परिवार के लोगों को मारने पीटने की धमकी देते थे. 28/09/2020 को मेरी पुत्र…

बरेली – भमोरा थाना क्षेत्र के एक युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

आँवला – भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लंगूरा निवासी सुरेंद्र के पुत्र अनिल पाल उम्र लगभग 19 वर्ष ने मिलक लंगूरा के बीच चांड़पुर बल्लिया मार्ग पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि अनिल मंगलवार शाम को घर से निकला था अगले दिन उसका शव खेतों में पेड़ से लटका मिला ग्रामीणों ने मृतक के पिता को उनके बेटे के बारे में बताया तो पिता सुरेंद्र ने इसकी सूचना भमोरा पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सौरव सिंह मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे…

शादी में दुल्हन का घूंघट और टिकटॉक , पढ़िए मजेदार चुटकुले

1 .  पति: इतनी अच्छी चट नी कैसे बना लेती हो? . . . पत्नी: बनाते वक्त आपको याद करती हूं। फिर कूटने में आसानी होती है। …………………………………………………………………………… 2.  शादी के पहले का बाबू शादी के बाद…. . . कब बाबूलाल बन जाता है, पता ही नहीं चलता। ……………………………………………………………………….. 3.पति: कहां गई थी? पत्नी: रक्तदान करने गई थी। पति: पीती थी तब तक तो ठीक था।अब बेचने भी लगी हो। …………………………………………………………………………. 4.पप्पू: यार, मेरी गर्लफ्रेंड को कैसे खुश रखूं?  .  . . गप्पू: उसके सामने उसकी तारीफ से ज्यादा उसकी सहेली की बुराई कर…

600 की आबादी वाले छोटे से आईलैंड पर 10 लाख जूते, 370,000 टूथब्रश, लेकिन सब कूड़ा

हिंद महासागर में बसा है कीलींग आइलैंड. ये उसी की कहानी है. कहते हैं समंदर जितना बड़ा होता है, उसका दिल उतना ही छोटा होता है. कोई बात वो अपने दिल में रखता नहीं. और अगर बात ही कचरा हो तो कहना ही क्या. लहरें सबकुछ किनारों को सौंप जाती हैं. पानी के बाद पृथ्वी पर पैदा हुए इंसानों ने इन पानी के महानगरों से बहुत कुछ कहा है. और ज़्यादातर बात कचरा ही है. जिसे महासागर मानवता को सप्रेम वापस भेंट कर देते हैं. ये ख़बर एक ऐसे ही तोहफ़े…

न्यूयॉर्क में अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई श्रद्धांजलि

अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के एक शहर ने अहिंसा और शांति को बढ़ावा देने में महात्मा गांधी की वैश्विक भूमिका के लिए उनकी प्रतिमा स्थापित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। हालांकि, महात्मा गांधी की कुछ मूर्तियां अमेरिका में कट्टरपंथी समूहों द्वारा कुछ स्थानों पर हमले की भेंट चढ़ गई हैं। एमहर्स्ट में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सामुदायिक पहल के माध्यम से प्रतिमा स्थापित की गई। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल, स्टेट असेंबली की सदस्य कैरन मिकमॉहन, काउंटी प्रमुख मार्क पोलोनार्ज और ब्रायन कलपा, जो शहर के…

राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप सरकार ने एच-1बी वीजा पर लगाईं नई पाबंदियां

अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने स्थानीय कामगारों की सुरक्षा के लिए चुनाव से पहले एच-1बी वीजा को लेकर नई पाबंदियां लगा दी हैं। यह एक ऐसा कदम है, जिसका भारत के हजारों आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) पेशेवरों पर प्रभाव पड़ने का अनुमान है। अमेरिका के गृह मंत्रालय द्वारा मंगलवार को घोषित अंतरिम नियम से ‘विशेष व्यवसाय’ की परिभाषा का दायरा संकुचित हो जाएगा। कंपनियां विशेष व्यवसाय की परिभाषा के आधार पर बाहरी कर्मचारियों के लिए एच-1बी वीजा का आवेदन करती हैं। ट्रंप सरकार ने यह बदलाव ऐसे समय किया है,…

बिहार चुनाव: मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को बीजेपी ने अपने कोटे से दी 11 सीटें

मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) एनडीए में शामिल हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बुधवार को बीजेपी ने वीआईपी के साथ गठबंधन का ऐलान करते हुए अपने कोटे की 121 सीटों में से 11 सीटें देने की घोषणा की है। बीजेपी ने भविष्य में मुकेश सहनी को एक MLC सीट देने की भी बात कही है। बता दें कि विकासशील इंसान पार्टी महागठबंधन का हिस्सा थी। जिस दिन महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान हुआ, उस दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस…

मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक…लगातार 20 साल से चुनी हुई सरकारों का नेतृत्व कर रहे हैं नरेंद्र मोदी

एक और मील का पत्थर पार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनी हुई सरकार के मुखिया के तौर पर 20वें साल में प्रवेश कर गए हैं। नरेंद्र मोदी बिना कोई ब्रेक लिए एक लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित राज्य से लेकर केंद्र के मुखिया के रूप में उनके कार्यकाल का 20वां साल है। बता दें कि नरेंद्र मोदी गुजरात में लगातार तीन बार मुख्यमंत्री के बाद लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं।  नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पहला कार्यकाल 7 अक्टूबर 2001 को शुरू…

मोदी कैबिनेट ने कोलकाता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें इसके बारे में

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट फैसलों को जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दे दी गई है। 8,575 करोड़ रुपये की लागत से 16.6 किलोमीटर ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। इससे मास ट्रांजिट सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा।  उन्होंने बताया कि इससे मेट्रो कॉरिडोर से 24 परगना और हावडा जिले में रहने वाले लोगों को फायदा पहुंचेगा और करीब आठ लाख लोग रोजाना इससे सफर करेंगे। मंत्री ने बताया कि यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2021 तक तैयार होगा।…

Hathras Case: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- हाथरस की आड़ में रची जा रही बड़ी साजिश, कामयाब नहीं होने देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाथरस कांड के जरिये उत्तर प्रदेश में बड़ी साजिश रची जा रही थी। हम किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथरस के मुद्दे पर राजनीति हो रही है। एक तरफ सरकार विकास के काम में लगी है, वहीं ये लोग षड्यंत्र रच रहे हैं। एक गरीब की लाश पर राजनीति करने वाले इन चेहरे को पहचाना होगा। देश के लिए और समाज के लिए कितनी विकृत सोच के साथ ये काम कर…