बरेली – आँवला तहसील में अभिभावक संघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन एसडीएम केके सिंह को सौंपा गया।

आँवला – आँवला तहसील में अभिभावक संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्री एसडीएम आँवला को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों से संबंधित अनेक समस्याओं को उठाया है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जय गोविंद सिंह, डॉक्टर रूप किशोर गौतम, जोगेंद्र पाल सिंह, दुर्गेश सक्सेना आदि ने कहा कि वर्तमान सत्र में सरकार द्वारा छात्रवृत्ति के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी की जो अनिवार्यता कर दी गई है इसके चलते पूरे प्रदेश में लाखों विद्यार्थी फार्म नहीं भर सकेंगे। क्योंकि उनके आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं…

आजमगढ़ : जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बने एम एल सी विजय बहादुर पाठक

आजमगढ़ : जिला ओलंपिक संघ जनपद इकाई का पुर्नगठन की पदाधिकारियों की सूची जारी की, जिसमें एम एल सी विजय बहादुर पाठक को अध्यक्ष,एस के सत्येन व प्रवीण सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनो नित किया गया ।डॉ पीयूष कुमार सिंह , डॉ अमित सिंह ,राजेन्द्र प्रसाद यादव ,कृष्ण कांत मिश्र , सौरभ रॉय , प्रभाकर सिंह पुनीत रे व सिद्धार्थ राय को उपाध्यक्ष बनाया गया।महासचिव अजेंद्र राय , कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संयुक्त सचिव के एम श्रीवास्तव, प्रवीण रॉय, दिनेश सिंह , सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रमाकांत वर्मा विजय सिंह नीरज अग्रवाल…

मैनपुरी: 15 तारीख को विद्यालय खुलने से बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्रा खुश

मैनपुरी के बेवर ब्लॉक के अनेक गांव का भ्रमण करने पर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की l तो छात्र छात्राओं ने बताया ,कि स्कूल खुलने से परीक्षाओं को देने में आसानी होगी l अगर स्कूल न खुलते तो परीक्षा देने में बहुत बड़ी समस्या आ सकती थी l स्कूल खोलने का हम सभी बोर्ड परीक्षा के छात्राएं स्वागत करते हैं l

बरेली – वाह रे ट्रक चालक नही मानी किसी की बात,कर दिया लाखो का नुकसान

स्टोरी। आँवला – एक पुरानी कहावत है कि कहे से कुम्हार गधे पर नही चढ़ता, ठीक इसी तरह आँवला तहसील क्षेत्र के गाँव ब्योधन खुर्द से होता हुआ एक बजरफुट से भरा ट्रक गुजर रहा था ,लेकिन मुख्य मार्ग पर कार्य होने के कारण,एक तालाब के किनारे पड़ी ग्रामनिधि की सीसी से ट्रक निकालने के लिए,मोड़ लिया पर यह क्या ज्यो ही ड्राइवर ने ट्रक को दिशा दी ट्रक थोड़ा आगे बढ़ने के बाद एक टूटी नाली और तालाब की नमी के कारण सीसी नीचें बैठती चली गई और देखते…

प्रयागराज: समूह द्वारा कोटे का चुनाव कराने का सौपा ज्ञापन

प्रयागराज : जिले के तहसील कोराव मे दिनांक 06/10/2020 को दर्शनी सैम्भा व अन्य गाँव के महिला व पुरुष सैकड़ो की संख्या में उपजिलाधिकारी कोरांव को कोटे का चुनाव समूह द्वारा कराने व प्रत्येक 5 किलोमीटर की एरिया मे धांन क्रय केंद्र खोलने व उचित दाम पर खरीद करने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी/तहसीलदार की अनुपस्थिती मे उनके द्वारा मनोनीत सदस्य कानूनगो श्री पाठक जी को ज्ञापन सौंपा.

बदायूं: समाजसेवी नेत्रपाल सिंह कुशवाहा ग्राम विकास के लिए तत्पर

बदायूं: जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी भदरोलिया असरसी निवासी नेत्रपाल सिंह कुशवाहा अपने क्षेत्र के विकास के लिये आये दिन कुछ न कुछ काम करते रहते हैं. बीते कुछ समय पूर्व अपने गांव में श्री कुशवाहा ने सम्राट अशोक द्वार बनवाया था और अब बारात घर बनने का रहा है. इसी कड़ी में आगे और भी विकास हो इस लिए श्री कुशवाहा ने प्रमुख क्षेत्र पंचायत से कई मांगें की हैं. जिनमे तालाब का सौंदर्यीकरण , नालियों का निर्माण और साफ़ सफाई प्रमुख हैं.

प्रयागराज: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा सौपा गया ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र

प्रयागराज : जिला के तहसील कोरांव मे आज दिनांक 06/10/2020 को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र उपजिला धिकारी कोरांव के कार्यालय के सामने शोसल डिस्टेनशिंग का पालन करते हुए शांति पूर्ण तरीके से बैठ कर अपना ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र जो इस प्रकार है1,राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाया जाय2,ब्लाक, तहसील व जिला स्तर के सभी पत्रकारों को मान्यता प्रदान की जाए तथा स्वास्थ, चिकित्सा व परिवहन की सुबिधा मुफ्त की जाए, तथा प्रति माह सम्मान जनक मानदेय की ब्यवस्था की जाए3,…

इटावा: बौद्ध आर्मी के संस्थापक का मनाया गया जन्मदिन

इटावा: बौद्ध आर्मी के अध्यक्ष विवेक शाक्य (सोनू )का 22 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. हालाँकि कोरोना के चलते कोई विशेष आयोजन नहीं हुआ. सिर्फ कुछ संगठन के साथियों के साथ विवेक ने अपना जन्मदिन मनाया. इसी के साथ हे सभी पदाधिकारियों ने संगठन को आगे बढ़ाने की शपथ ली. इस कार्यक्रम में अंकित शाक्य प्रदेश अध्यक्ष, राहुल शाक्य कोषाध्यक्ष, विवेक, अलोक, पवन नगर अध्यक्ष, अजय ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव कोमल शाक्य उपस्थित रहे.

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए , पढ़िए मजेदार चुटकुले

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”। दुकानदार ने पूछा: ये क्या मामला है ? तो वकील साहब ने बताया – पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे । इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूँ। ……………………………………………………………………………………………………………………………..…

Bihar Assembly Election 2020 महागठबंधन में शामिल सीपीआइ व सीपीएम ने अपने सभी प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी वाम दलों के स्‍टार युवा चेहरा कन्‍हैया कुमार नहीं लड़ रहे चुनाव

बिहार विधानभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल वाम दलों ने अब अपने प्रत्‍याशियों की सूची जारी करने शुरू कर दिए हैं। इस क्रम में भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी एवं मार्क्‍सवादी भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने अपने सभी 10 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उधर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मॉर्क्सवादी-लेनिनवादी सोमवार दोपहर बाद 19 प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। सीपीआइ की सूची में खास बात यह है कि उसके बड़े नेता कन्‍हैया कुमार का नाम इसमें शामिल नहीं है। इसके साथ ही कन्‍हैया के विधानसभा चुनाव लड़ने के कयासों पर विराम लग…

हाथरस कांड: सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार से मांगे ये 3 जवाब, अगले हफ्ते अगली सुनवाई

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार और बाद में अस्पताल में उसकी मौत की घटना को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान योगी आदित्यानाथ की सरकार ने सर्वोच्च अदालत के जज की निगरानी में जांच की मांग। वहीं, कोर्ट ने घटना को भयानक बताते हुए सरकार के कई सवाल भी पूछे। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को हलफनामा दाखिल कर बताने को कहा कि हाथरस मामले में गवाहों की सुरक्षा कैसे की जा रही है। मामले की सुनवाई अगले…

नए नियमों के साथ 15 अक्टूबर से खुलेंगे देश के तमाम सिनेमा हॉल व मल्टीप्लेक्स, SOP जारी: जावड़ेकर

तमाम एहतियातों व सावधानियों के साथ देश भर के सिनेमा घरों, थियेटरों व मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति दे दी गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को जानकारी दी कि 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोल दिए जाएंगे और इसमें केवल 50 फीसद लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। गृह मंत्रालय के निर्णय के अनुसार, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स 15 अक्टूबर से खुलेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह से सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इसके लिए SOP की घोषणा कर दी है।थियेटरों को हर शो…

WHO के उड़े होश, कोरोना वायरस थमने का नहीं ले रहा नाम

कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा। दुनिया भर के शोधकर्ता इस वायरस से निजाद दिलाने के लिए नए नए शोध कर रहे हैं। वही सोमवार को WHO ने अपने एक बयान में बताया कि दुनिया में हर 10 वां इंसान कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है। WHO ने यह दावा किया है कि इस वक़्त पूरी दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या पॉजिटिव पाए गए कुल मरीजों की संख्या से तकरीबन 20 गुना ज्यादा हो सकती है। गांव से शहर तक के आकड़ेइसके अलावा…

बिजलीकर्मियों की हड़ताल पर CM योगी आदित्यनाथ नाराज, बुलाई ऊर्जा विभाग की बड़ी बैठक

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को घाटे से उबारने के लिए निजी हाथ में सौंपने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ बिजलीकर्मियों की घोषित अनिश्चिकालीन हड़ताल को लेकर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार को देखते हुए ऊर्जा विभाग की बड़ी बैठक तलब कर ली है। सोमवार को ऊर्जा मंत्री के निगम को निजी हाथों में न सौंपने के बाद भी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखने का फैसला लिया है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने…

गरीबी में आटा गीला…पाकिस्तान में पहली बार इतना महंगा हुआ गेहूं, भूखी जनता के आक्रोश को झेल पाएंगे इमरान खान?

गले तक कर्ज में डूबे पाकिस्तान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भ्रष्टाचार और कुशासन की वजह से इमरान सरकार से तंग आ चुकी जनता अब भूख से बिलबिला रही है। पड़ोसी देश में इन दिनों महंगाई चरम पर है। खाने-पीने की चीजें हद से ज्यादा महंगी हो गई हैं। आलम यह है कि गेहूं की कीमत रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पाकिस्तान में एक किलो गेहूं के लिए लोगों को 60 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। द न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान में 40 किलो के गेहूं…