शाहजहांपुर आज दिनांक 21/09/2020 दिन सोमवार को मा. बाबू सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार जन विरोधी के नीतियों के खिलाफ 11 सूत्रीय ज्ञापन महोदय शाहजहांपुर को दिया जिसमें निम्न कार्यकर्ता शामिल रहे हरनाम सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष शिवाशु मौर्य महान नगर अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद जिला उपाध्यक्ष लियाक़त अली विधानसभा प्रभारी सदर रक्षपाल कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष ददरौल योगेश सिंह कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष सोमपाल सक्सेना। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
Day: September 21, 2020
पीलीभीत:भारतीय किसान यूनियन का सरकार के द्वारा लाए गए तीन विरोधी कृषि अध्यादेश के विरोध में धरना प्रदर्शन।
पीलीभीत में कोविड-19 कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए राष्ट्रीय आहवाहन के तहत भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया तथा भारी संख्या में एकत्र होकर जिला अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट कृषि भवन पर पहुँचकर धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार द्वारा लाये गये 3 विरोधी कृषि अध्यादेश का विरोध किया साथ ही यह भी कहा गया कि ऐसे काले कानूनों को भाकियू लागू नहीं होने देगी।पंचायत में प्रदेश सचिव वेद प्रकाश…
पीलीभीत: ब्लाक प्रमुख के द्वारा स्कूली बच्चों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली ड्रेसों का किया वितरण।
पीलीभीत के विकास खंड अमरिया में ब्लॉक के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक प्रमुख सरदार श्याम सिंह के द्वारा सरकार की ओर से छात्र छात्राओं को दी जाने वाली ड्रेसों का वितरण किया गया है।ड्रेस को पाकर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बन रही थी।वहीं ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह के द्वारा मीडिया को बताया गया है कि विद्यालय में सरकार की ओर से दी जाने वाली ड्रेस की क्वालिटी में घपला ना होने पाए इसके लिए उन्होंने आज ड्रेस की क्वालिटी को चेक करते हुए…
बरेली – समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम आँवला को सौंपा ज्ञापन,बोले- भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी है
आँवला – आँवला तहसील में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बेहाल किसान, महंगी शिक्षा, निजीकरण, बढ़ती महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं सरकारी उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान प्रशासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपा गया।भाजपा सरकार की जनहित विरोधी और दमनकारी नीतियों के खिलाफ समाजवादियों का हल्ला बोल।इस घड़ी में छात्र-छात्राएं किस प्रकार नीट की परीक्षा देंगे l आज गरीब छात्र छात्राओं के साथ…
पीलीभीत : प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे सपाई की नारेबाजी सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उप जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तमाम आरोप लगाए हैं पूरनपुर तहसील में पूर्व विधायक पीतम राम की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा गया, इस ज्ञापन में समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष नौमान अली वारसी पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण सिंह चौहान तौफीक अहमद कादरी हाजी लाड़ले बंटू खान मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष इमरान खान जाहिद खा आदि कार्यकर्ता मौजूद…
सीतापुर: भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे लोग एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए किसान तथा बेरोजगार युवाओं के साथ आम नागरिकों ने सड़क पर उतर कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं सपा सरकार से रहे पूर्व विधायक अनिल कुमार वर्मा के साथ महान दल के कार्यकर्ताओं ने केसरी गंज से चलकर तहसील तक रोड जाम कर वर्तमान सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों के साथ साथ बेरोजगार युवाओं ने योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस…
बरेली – ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के संगठन का हुआ विस्तार
आँवला – ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के संरक्षक श्री राजन शुक्ला के संरक्षण में ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के प्रदेश अध्य्क्ष डॉ राजेश पाराशरी की अनुमति से प्रदेश संयोजक इंजीनियर अविनाश मिश्रा ने लखनऊ के अम्बुज पाण्डेय और गौरव दुबे को प्रदेश सचिव तथा आशुतोष पाण्डेय को देवरिया का जिला अध्य्क्ष बनाया।।ब्राह्मण स्वाभिमान के संरक्षक राजन शुक्ला ने नियुक्ति पत्र देते हुए संगठन की तारीफ की और कहा की संगठन को जहाँ भी उनकी जरूरत पड़ेगी वो वहां मिलेंगे और आज जिस प्रकार योगी सरकार ब्राह्मणो के साथ अन्याय और…
पीलीभीत: पूरनपुर प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे सपाई की नारेबाजी सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत : पूरनपुर में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उप जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तमाम आरोप लगाए हैं पूरनपुर तहसील में पूर्व विधायक पीतम राम की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा गया, इस ज्ञापन में समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष नौमान अली वारसी पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण सिंह चौहान तौफीक अहमद कादरी हाजी लाड़ले बंटू खान मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष इमरान खान जाहिद खा आदि…
इजराइल में सड़क पर उतरे लोग, पीएम नेतान्यहू के आवास को घेरा
इजराइल की राजधानी यरूशलम में नए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को केंद्रीय यरूशलम में हजारों इजराइलियों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्यहू के आधिकारिक निवास के बाहर साप्ताहिक विरोध प्रदर्शन किया।इसके अलावा इजराइल के वाणिज्यिक केंद्र तेल अवीव में 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया और प्रतिबंध के बावजूद प्रार्थना स्थलों पर कचरा जलाया। बता दें कि इजराइल में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने दोबारा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया है। इसका यहां जबरदस्त विरोध हो रहा है। इजराइल नहीं ब्रिटेन…
लखनऊ : फ्लाई टू स्काई द्वारा वर्चुअल युवा कवि महोत्सव -2020 का आगाज़
फ्लाई टू स्काई: हमारी उड़ान, हमारी पहचान- युवा कवि महोत्सव (वर्चुअल काव्य पाठ)- 2020 कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूम धाम से हुआ | आज के इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध स्क्रिप्ट राइटर,निर्देशक, डायरेक्टर व अभिनेता श्रीमान सी. एल. सैनी. जी मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से जुड़े और अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम में चार चाँद लगाने का कार्य किया| सैनी जी की शख्सियत का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि फ़्लाई 2 स्काई के एक सन्देश मात्र भेजने से ही निमंत्रण स्वीकार…
यूपी में उपचुनाव के लिए बीजेपी संगठन व सरकार ने कसी कमर
उत्तर प्रदेश में आठ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी संगठन के साथ सरकार ने भी कमर कस ली है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्रियों के अलावा प्रमुख मंत्रियों के साथ बैठक में तैयारी के साथ राजनीतिक हालात की समीक्षा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में उपचुनाव वाले क्षेत्रों में निरंतर संवाद व संपर्क बनाए रखने के साथ स्थानीय अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए।…
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा ने कृषि बिल नहीं, अपना ‘पतन-पत्र’ पारित कराया
अभूतपूर्व हंगामे और विपक्ष के भारी विरोध के बीच केंद्र सरकार ने रविवार को कृषि सुधारों से जुड़े दोनों विधेयकों को राज्यसभा से ध्वनिमत से पारित करा लिया। कृषि विधेयकों को किसान विरोधी करार देते हुए समाजवादी पार्टी (एसपी) ने राज्यसभा में विधेयक पारित कराए जाने की निंदा की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक कपट कर भाजपा ने कृषि बिल नहीं, अपना ‘पतन-पत्र’ पारित कराया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कृषि बिल…
सांसदों को कैसे करते हैं सस्पेंड
आप संसद की कार्यवाही को टीवी पर देखते अक्सर स्पीकर और सदस्यों को यह कहते हुए सुनते हैं कि सदन नियमों से चलता है। यही सच भी है। संसद की कार्यवाही रूल बुक के हिसाब से चलती है। सांसदों के व्यवहार को नियंत्रित करने और कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए नियम 373 और 374 का इस्तेमाल किया जाता है। नियम 374 (1), (2) और (3) के मुताबिक, यदि लोकसभा अध्यक्ष की राय में किसी सदस्य ने अध्यक्ष के प्राधिकारों की उपेक्षा की है या वह जान बूझकर…
जौनपुर:धर्मापुर-बदमाशो ने गैस एजेंसी के कैशियर सत्यदेव मौर्य को लूट के नीयत से मारी गोली
प्राप्त जानकरी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार स्थित शिव हरि भारत गैस गोदाम पर रविवार को दोपहर के लगभग दो बजे तीन अज्ञात बदमाश गोदाम के कैश काउंटर पर पहुचकर सेल्समैन सत्यदेव मौर्य को कैश को लूटने को लेकर गोली चलाई । गोली सत्यदेव मौर्य को हाथ को छूते हुए निकल गयी तो सत्यदेव मौर्य ने दिलेरी दिखाते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनो बदमाशो से भिड़ गए। गोली की आवाज सुनकर तब तक ग्रामीण व बाजार के लोग मौके पर पहुंचे,लोगो की भीड़…
पीलीभीत: चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव निरीक्षक रामसेवक बने माधोटांडा के थाना प्रभारी।
पीलीभीत: जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जयप्रकाश ने चार निरीक्षको के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। थाना प्रभारी हजारा निरीक्षक रामसेवक को थाना माधोटांडा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। माधोटांडा थानाध्यक्ष रहे शहरोज अनवर को माधोटांडा से अपराध शाखा पीलीभीत भेजा गया है।निरीक्षक शमशाद अहमद को पुलिस लाइन से थाना हजारा की जिम्मेदारी सौपी गई है।निरीक्षक रविन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से पीआरओ पुलिस अधीक्षक पीलीभीत बनाया गया है।
पीलीभीत:लगातार अपनी सजगता और कार्य शैली के लिए लोगो के पसंदीदा जिलाधिकारी
पीलीभीत में लगातार अपनी सजगता और कार्यशैली के लिए लोगों के पसंदीदा जिलाधिकारी पुलकित खरे को जिला अस्पताल में एक और सराहनीय पहल को लेकर सोशल मीडिया पर तारीफ मिल रही है. डीएम पुलकित खरे ने जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुर्नवास केंद्र पर अब टेली न्यूट्रीशियन सेवा का शुभारंभ किया है. जिसके माध्यम से कोरोना काल में अस्पताल की नर्स और आशा सम्बंधित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ फोन पर ग्रामीण और शहरी इलाकों के बच्चों के पोषण की जानकारी लेगा. साथ ही बच्चों को स्वस्थ रखने की निगरानी की…
शाहगंज(जौनपुर): ढाबे में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख
नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी के बाहर एक होटल में रविवार सुबह गैस के रिसाव के चलते आग भड़क उठा। जिसमें हजारों का सामान जल कर नष्ट हो गया। गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका।कृषि उत्पादन मंडी समिति (नई सब्जी मंडी) गेट पर स्थित इण्डियन ढाबा की रसोई में खाना बनाने के दौरान प्रातः दस बजे आग भड़क उठा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतना भयानक रहा था कि लगभग आधे घंटे तक दोनों ओर…
बरेली – बीएसपी का बढ़ता जनाधार बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक
आँवला – बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की उभरती एकजुटता किसी से छुपी नहीं है उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आयरन लेडी सुश्री मायावती जी के आवाहन पर पूरे प्रदेश में बसपा सक्रिय रुप से जनता के बीच कार्य कर रही है और पार्टी को अपार जनसमर्थन भी मिल रहा है इसी क्रम में 123 बिथरी चैनपुर विधानसभा अध्यक्ष श्यामसिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत घिलौरा में बैठक के दौरान सेक्टर संख्या 38 बिछुरैया सेक्टर के पदाधिकारियों का गठन किया गया।सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सहमति से…
