बरेली – अलीगंज थाना क्षेत्र राजपुर कला में घर से बोलैरो गाड़ी चूरा ले गये चोर

आँवला – अलीगंज थाना क्षेत्र अलीगंज के ग्राम राजपुर कला की डॉली गुप्ता पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता जो अभी कोरोना के मरीज हैं और अस्पताल में भर्ती हैं और वह अपनी गाड़ी से सवारी ढोने का काम करते हैं कल बुधवार की रात डॉली गुप्ता के जेठ पप्पू गुप्ता के घर के सामने बोलेरो डैंमपर महिंद्रा यूपी 25 डी टी 4704 रोजाना की तरह दरवाजे पर खड़ी थी कल बुधवार की रात किसी अज्ञात चोरों ने उनकी गाड़ी का लॉक काटकर चुरा ले गए डॉली गुप्ता ने बताया कि वह सुबह…

कोरबा: कटघोरा में आज फिर मिले आठ नए कोरोना

कोरबा: कटघोरा नगर में आज तीसरे दिन भी कोरोना से पीड़ित मरीजों का मिलना जारी रहा. इनमें एक दर्री क्षेत्र का युवक भी शामिल है, जिसका टेस्ट कटघोरा के सांस्कृतिक भवन में हुआ था. शेष अन्य मरीज कल संक्रमित हुए नगर पालिका कर्मी व वार्ड क्रमांक 03 निवासी कोरोना मरीज के परिजन हैं. आज मिले 8 मरीज़ों में चार महिला व चार पुरुष हैं. सभी मरीजों को अस्पताल भेजे जाने की कवायद शुरू कर दी गई है.(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़) 

प्रयागराज – जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन

द दस्तक 24 जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से अम्बेडकर युग पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एस0सी, एस0टी, ओबीसी समाज का सरकारी नौकरियो मे जितनी भागीदारी होनी चाहिए आरक्षण के बावजूद भी नही है जबकी पूर्व प्रधानमंत्री श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जी के सरकार की कृपा ओ बी सी समाज पर इतना तो है ही कि इस समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान हुआ और अब सब का साथ सब का बिकाश करना केंद्र व राज्य सरकार का वादा हैं इसलिए अब आपसे आशा है कि आप कम से…

इटावा : 02.09.2020 पुलिस द्वारा जनपद औरेया में सिपाही पर चैकिंग के दौरान जानलेवा हमला करने वाला थाना बिधूना से हिस्ट्रीशीटर एवं टॉप-10 अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार ।

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-आज दिनांक 02.09.2020 को जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त जनपद में संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग की जा रही थी इसी क्रम में थाना बढपुरा पुलिस द्वारा उदी चौकी से चकरननगर की तरफ जाने वाले रोड पर ग्राम गाती के पास चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखविर द्वारा सूचना दी गयी कि एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति चकरनगर की ओर उदी की ओर आ रहा है जो कि संदिग्ध प्रतीत हो रहा है मुखबिर की सूचना के आधार…

बरेली: पति का शव एम्बुलेंस में डाल के पहुंची जिलाधकारी कार्यालय

बरेली-बरेली में अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण न जाने रोज कितने ही लोगो की जान जा रही हैं।और अस्पताल कह देता है कि हमने तो बहुत कोशिश की पर नही बच पाए,सच मे तो अस्पताल मरीज की हालत देख एक कोरे कागज पर साइन करा लेता है कि अगर आपके मरीज की इलाज के दौरान जान चली जाती है तो इसका अस्पताल जिम्मेदार नही होगा।और इसी बूते पर अस्पताल में लापरवाही पर लापरवाही होती रहती है।और उन्हें इससे कोई फर्क नही पड़ता कि उनकी जान जाए या बचे,ऐसा ही…

पीलीभीत: जिलाअधिकारी पुलकित खरे द्वारा नेहरू पार्क वल्लभनगर में अमृत योजना का औचक निरीक्षण किया गया

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज नेहरू पार्क व वल्लभनगर पार्क में अमृत योजना के अन्तर्गत सौन्र्दीयकरण हेतु कराये गये कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नेहरू पार्क में बन्द कैंटीन को पुनः प्रारम्भ कराने हेतु वन विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्क में वोटिंग का तालाब की स्थिति खराब होने के कारण अधिशासी अधिकारी स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिये गय। जिलाधिकारी द्वारा अमृत योजना के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यों के निरीक्षण…

महाराष्ट्र सरकार मेट्रो संचालन को लेकर अडिग ,जानें क्या है गाइडलाइन

महाराष्ट्र सरकार ने सितंबर में मेट्रो रेल सेवाओं के संचालन को फिर से शुरू नहीं करने का फैसला किया। मुंबई लाइन -1 और महा मेट्रो परिचालन अक्टूबर से शुरू होगा या इसका फैसला राज्य सरकार द्वारा बाद में लिया जाएगा। इधर, दिल्ली में सात सितंबर से मेट्रो चलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन प्रमुख के मुताबिक, मेट्रो स्टेशनों पर केवल चयनित गेट ही प्रवेश के लिए खोले जाएंगे। निकास के लिए एक अलग गेट को चिह्नित किया जाएगा। केवल स्मार्ट कार्ड और कैशलेस व ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की अनुमति होगी। प्रारंभ में, हम…

केंद्र अकेले नहीं ले सकता राज्यों में लॉकडाउन का फैसला : ममता

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के अनलॉक-4 की गाइडलाइन पर बुधवार को सवाल उठाते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यों में लॉकडाउन के बारे में केंद्र अकेले कोई फैसला नहीं कर सकता है। राज्य सचिवालय नवान्न में पत्रकारों से बात करते हुए ममता ने कहा कि ऐसे फैसलों को राज्य सरकार को लागू कराना होता है ऐसे में उसे विश्वास में लेना चाहिए। सिर्फ गाइडलाइन जारी कर देना पर्याप्त नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को ही असल जमीनी हकीकत का पता होता है।…

मैदान में भाजपा के दो प्रत्याशी, जफर इस्लाम व गोविंद नारायण शुक्ल के नामांकन पत्र जांच में सही

समाजवादी पार्टी (एसपी) के राज्यसभा सदस्य अमर सिंंह के निधन से रिक्त हुई सीट पर उत्तर प्रदेश में हो रहे राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दोनों प्रत्याशी जफर इस्लाम और गोविंद नारायण शुक्ल का नामांकन पत्र जांच में सही मिले हैं। निर्वाचन अधिकारी व विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि निर्दल प्रत्याशी महेश कुमार के प्रस्तावक व अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण नामांकन निरस्त कर दिया गया है। राज्यसभा उपचुनाव में निर्दल उम्मीदवार का नामांकन पत्र निरस्त हो जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी के…

PM मोदी की पर्सनल वेबसाइट का Twitter अकाउंट हुआ हैक, जांच में जुटी ट्विटर की टीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पर्सनल वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट (Twitter Account) को हैक कर लिया गया। हैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की। हालांकि तुरंत ये ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) या पीएम मोदी के निजी हैंडल से इस घटना पर कोई बयान नहीं आया है। पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट हैक होने पर ट्विटर प्रवक्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- ‘हम इस स्थिति से अवगत हैं और अकाउंट की सिक्यॉरिटी के कुछ कदम उठाए…

बरेली-खौफ नही है ईश्वर का इन्हें,तभी तो शमशान में दिखा रहे दबंगई

बरेली-अपने स्वार्थ के लिये श्मशान भूमि के गेट को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मामला सामने आया है। जबकि 20 दिसम्बर 2019 में भी इस प्रकार के कार्य पर नगर निगम द्वारा रोक लगाई जा चुकी है। मामला है फ़ीनिक्स मॉल के सामने छोटी बिहार इस्थित श्मशान भूमि का जहाँ दिसम्बर 2019 में गेट के साथ रह रहे लोगों से मिलीभगत कर वहाँ के सभासद अनुपम चमन गेट के इस्थान को बदल रहे थे परन्तु नगर निगम को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो टीम ने वहाँ पहुँच कर काम…

पीलीभीत : शारदा नदी का जलस्तर कम होने से नाव द्वारा आवागमन हुआ शुरू

पीलीभीत: शारदा नदी का जल स्तर घटने के साथ ही राहुल नगर घाट पर नाव से आवागमन शुरू हो गया है. दरअसल बरसात में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से शारदा पार क्षेत्र के कंबोज नगर संपूर्णानगर राणा प्रताप नगर श्री नगर नहरोसा खजुरिया आदि दर्जनों गांव के ग्रामीणों को पूरनपुर तहसील आने हेतु काफी लंबी दूरी तय करके पलिया कला हो कर आना पड़ता था. लेकिन शारदा का जलस्तर कम होने से राहुल नगर घाट पर नाव से आवागमन को शुरू कर दिया गया है. ठेकेदार का कहना है…

बरेली-सच्चाई दिखाना पत्रकार को पड़ा महंगा,विधायक के गनर ने छीना मोबाइल

बदहाल नेशनल हाईवे पर जाम में फसें विधायक तो बौखलाए विधायक के गनर ने मचाया आतंक। विधायक के गनर की आतंकी करतूत को जब सी एच न्यूज के पत्रकार ने क़ैद करना शुरू किया तो 131 विधानसभा से भाजपा विधायक विक्रम सिंह के इशारे पर विधायक के गनर ने पत्रकार वाजिद हुसैन को न सिर्फ भद्दी भद्दी गालियाँ दी बल्कि पत्रकार को बुरी तरह से लात घुसों व डंडो से पीटा और पत्रकार के हाथ से मोबाइल फोन छीन कर मुख्यमन्त्री योगी के सपनों मे बनी गड्ढामुक्त सड़क पर पटक…

अमेरिका में राज्यों से कहा गया- 1 नवंबर से टीका वितरण को तैयार रहें, अमेरिकी चुनाव से पहले तैयार हो जायेगा कोरोना वेक्सीन

अमेरिका में कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का काम युद्ध स्तर पर है, हालांकि इसके वितरण को लेकर भी तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई हैं। अमेरिकी राज्यों से 1 नवंबर से कोरोना वैक्सीन के वितरण के लिए तैयार रहने को कहा गया है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी राज्यों से राष्ट्रपति चुनाव से दो दिन पहले यानी 1 नवंबर तक संभावित कोविड-19 वैक्सीन वितरित करने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। बता दें कि 3 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं।…

शाहगंज(जौनपुर): विद्युत प्रवाहित खंभे में घुसी भैंस, मौत

शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय नगर के डिहवा भादी गांव में विधुत प्रवाहित खंभे में घुस जाने से विधुत करेंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर 2 बजे महेंद्र कुमार मौर्य पुत्र राम अशीस मौर्य निवासी डिहवा भादी अपनी भैंस को नहलाने के लिए ग्राम में स्थित पोखरे पर ले जा रहा था।की रास्ते में विधुत प्रवाहित खंभे से छू गई जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

बरेली – भाजपा नेता द्वारा अपने ही पड़ोसी के ऊपर ताने गए तमंचे से दहशत में आने के बाद पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की

आँवला – सिरौली ।नगर के मोहल्ला पंडा निवासी जीतू पांडेय द्वारा थाने में दी गई तहरीर में कोतवाल को बताया कि उसका पड़ोस के ही सुरेश पांडेय से उसके परिवार का विवाद रहता है इसी क्रम में गत माह इसके पुत्र प्रिंस पांडेय ने अपने साथियों के साथ मुझे मारा इसके बाद कल में अपने घर के पास खड़ा था तभी सुरेश पांडेय व उनके पुत्र प्रिंस पांडेय अपने साथियों के साथ सफारी गाड़ी से उतरे और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर इन्होंने तमंचा निकाल लिया और जान…

सिंथिया रिची को पाकिस्तान ने 15 दिन क अंदर देश छोड़ने को कहा ,नेताओं पर यौनशोषण के आरोप लगाने वाली अमेरिकी ब्‍लॉगर है सिंथिया रिची

पाकिस्तान ने विवादास्पद अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया रिची की वीजा अवधि बढ़ाने की अर्जी बुधवार को खारिज कर दी और उन्हें 15 दिनों के अंदर देश छोड़ कर जाने का निर्देश दिया। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने देश में उनके ठहरने की स्थिति के बारे में अधिकारियों से एक अंतिम फैसला करने को कहा, जिसके बाद पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के मुताबिक मंत्रालय ने रिची को 15 दिनों के अंदर देश छोड़ कर जाने को कहा है क्योंकि उनका वीजा नहीं बढ़ाया गया है। उल्लेखनीय…