Covid 19 महामारी राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम जनपद औरैया के बिधूना तहसील ग्रामीण क्षेत्र में गरीब, असहाय, निर्धन, भूखे जरूरतमंद कई परिवारों को राहत सामग्री वितरण की । आज देश में कोरोना महामारी ने गरीब लोगों का जीवन जीना संकट बना दिया और लोग भूखे रहने को मजबूर हो रहे हैं। इस संकट की घड़ी में गरीब असहाय निर्धन विकलांग, विधवा, बेरोजगारों की संस्था तिब्बतन बुद्धधिस्ट सेंटर सिंगापुर ने घर घर जाकर राहत सामग्री (आटा ,चावल,आलू, ८८किलो ,चीनी, प्याज,दाल,२२ किलो , तेल,नमक,११किलो,चाय पत्ती, मसाला, तीन डिटोल साबुन,५मास्क, एक किट) विभिन्न…
Day: September 2, 2020
प्रयागराज: हाटा चौराहे पर संतोष कुमार कोरोना पाजटिव
प्रयागराज – कोरांव तहसील के ब्लाक माण्डा के हाटा चौराहे पर संतोष कुमार मोदन जो कि अपने जीजा गौरीशंकर मोदन वाल की मिठाई की दुकान पर अपने परिवार के साथ रहते हैं. जो कि तीन चार दिन से अस्वस्थ थे. वे अपने इलाज के लिए सी ए च सी मांण्डा गए . जंहा पर उनका कोरोना टेस्ट किया गया और रिपोर्ट पजिटिव पाइ गई. उसके बाद डाक्टरों द्वारा उपचार के बाद डाक्टरों ने होंम कोरंनटाईन के लिए सरकारी वा न द्वारा उनके घर पर छोड़ गए.
बरेली : हिंदू शक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने गायों को जबरन ले जा रहे गौ तस्करो को खदेड, गायो की बचाई जान
आँवला – निस्वार्थ गौ सेवा मे लगे हिन्दू शक्ति दल के कर्यकर्ताओ ने आज सूचना मिलने पर राजेंद्र नगर पी डव्लू डी कालोनी मे पहुंचकर रात्रि 11:30 बजे 4 गौ तस्कर को खदेड दिया। हिन्दू शक्तिदल के जिलाध्यक्ष गौतम कश्यप ने बताया कि कालोनी वालो से सूचना मिली कि कुछ लोग वैगनआर गाड़ी मे गायो को उठा कर ले जा रहे है कालोनी वालो से जब इस तरह गायो को ले जाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने अपने आप को गौशाला से होना बताया। उन पर संदेह होने की…
मैनपुरी : राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 हेतु महेंद्र प्रताप सिंह हुए चयनित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य अध्यापक पुरस्कार में पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए इस बार कई ठोस कदम उठाए गए । शिक्षकों व प्राचार्यों को इस बार ऑनलाइन आवेदन से गुजरना पड़ा। वह अपनी उपलब्धियों का पांच मिनट का वीडियो तैयार कर विभाग को भेजे । विशेषज्ञों की टीम के सामने बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुरस्कार के लिए पात्र माना गया । इसी कड़ी में मैनपुरी जनपद के नाहीली विद्यालय के प्र. अध्यापक श्री महेंद्र प्रताप सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 हेतु चयनित किया गया…
पूरनपुर/पीलीभीत: पार्कों में कराया जा रहा सफाई कार्य
पूरनपुर/पीलीभीत: -पार्कों में इन दिनों सफाई कार्य कराया जा रहा है। बरसात के दिनों में पार्कों में घास बडी-बडी हो गई है । जिससे सर्प बिच्छू जैसे जहरीले कीडे मकोड़े आदि बैठ सकते हैं, जो सुबह टहलने आने वाले लोगों के लिये खतरनाक साबित हो सकते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुये पार्कों में सफाई कार्य कराया जा रहा है. सफाई ठेकेदार अखलेश कुमार का कहना है कि पूरनपुर के सभी पार्कों में सफाई कार्य चल रहा है. रिपोर्ट: राजेश कुमार कुशवाहा 9759258058
पीलीभीत: प्रेमी को पति बनाकर महिला पहुंची ऑस्ट्रेलिया
पीलीभीत: पति की गैर मौजूदगी में एक महिला प्रेमी को पति बना कर ऑस्ट्रेलिया ले गई .महिला ने प्रेमी के फर्जी दस्तावेज बनवाये और ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई. पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी जब पति को हुई तो मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. थाना गजरौला के गांव दमगढ़ी निवासी गुरदेव सिंह ने तहरीर में कहा की वह मुंबई में नौकरी कर रहा था. उसकी गैरमौजूदगी पूरनपुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप सिंह का आना जाना लगा रहता था. आरोपी संदीप सिंह ने उसकी पत्नी कुलवंत कौर से अवैध संबंध बना…
मैनपुरी : उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल द्वारा केंद्र व राज्य की कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराने सम्बन्धी ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा गया।
आज दिनांक 02/09/2020 को उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई मैनपुरी प्रतिनिधिमंडल द्वारा केंद्र व राज्य की कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराने सम्बन्धी ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा गया।जिसमे कहा गया कि केंद्रीय गाइड लाइन में बिल्कुल स्पष्ट है कि 20 सितंबर 2020 से 50 प्रतिशत शिक्षक स्टाफ बुलाया जा सकता है। जबकि अधिकारियों द्वारा इस गाइड लाइन का खुला उल्लंघन करते हुए जुलाई 2020 से समस्त शिक्षक स्टाफ को अनावश्यक रूप से विद्यालय बुलाया जा रहा है। जबकि शासन द्वारा दिये गए समस्त कार्य हम मई जून…
मैंनपुरी-चालीस वर्षीय युवक की आकस्मिक मौत
मैंनपुरी- यूपी के जनपद मैंनपुरी में स्रवण कुमार वाली कहावत आज फिर सामने आयी है ,बस फर्क सिर्फ इतना है की यहां श्रवण कुमार की जगह एक 11 वर्षीय बच्ची थी . मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के थाना किशनी में ग्राम नगरिया बघौनी निवासी राजेश कुमार जाटव पुत्र श्री सुघर सिंह अपनी लड़की को साईकल पर बैठाकर ईसनपुर से अपने गांव जा रहा था। ज्यादा गर्मी होने के कारण वे दोनों रामनगर गाँव से पहले ही 200 मीटर रुककर आराम करने लगे और कुछ देर बाद अपनी बेटी से…
पीलीभीत: प्रधानों की जांच का 15 दिनों में करें निस्तारण-डीएम
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने मंगलवार को विभिन्न प्रकरणों में प्रधानों की जांच से लम्बित पत्रावलियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान संज्ञानित हुआ कि नामित 23 जांच अधिकारियों द्वारा 78 प्रधानों की जांच प्रक्रिया सम्बन्धित पत्रावली लम्बित है। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित जांच अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये गये कि उपरोक्त लम्बित प्रकरणों को 15 दिन के अन्दर जांच कर आख्या उपलब्ध कराई जाये। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में 15 दिन के अन्दर जांच आख्या उपलब्ध नही कराई गई…
मप्र में उपचुनाव की नब्ज टटोलने गुजरात और पंजाब के नेताओं को भेज रही है कांग्रेस
मध्य प्रदेश विधानसभा की 27 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पूर्व नब्ज टटोलने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता भी आए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) ने समन्वयक बनाकर गुजरात से मितुल जोशी और पंजाब से कुलजीत बाछल जैसे चुनिंदा नेताओं को भेजा है। ये दोनों एआइसीसी के सदस्य हैं। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों के भाजपा में जाने के कारण से ग्वालियर-चंबल सहित पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की स्थिति कमजोर हुई है। एआइसीसी के जो नेता प्रदेश आए…
यूपी में अपराध वृद्धि पर मायावती ने सरकार पर साधा निशाना,
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपराध वृद्धि पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन दर्दनाक घटनाएं यहां जंगलराज होना सिद्ध करती हैं। प्रदेश में बेहताशा बढ़ रहे अपराध और दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार में वैसे तो सर्वसमाज के लोग हर प्रकार की जुल्म ज्यादती से पीड़ित हैं, लेकिन दलितों के ऊपर अन्याय और अत्याचार की लगातार हो रही घटनाएं अति चिंता की बात है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने…
नोएडा विधायक व राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पंकज सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने मंगलवार देर रात ट्वीट करके दी। पंकज सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं, पंकज सिंह ने उनके संपर्क में आने वाले सभी जनों से अनुरोध किया है कि वह भी अपनी जांच करवा लें। बता दें…
डब्ल्यूएचओ से खत्म नहीं अमेरिका की नाराजगी, वैक्सीन बनाने-बांटने के वैश्विक प्रयासों से रहेगा अलग
अमेरिका ने कहा कि वह कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास, निर्माण और समान रूप से वितरित करने के वैश्विक प्रयास में शामिल नहीं होगा, क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) इसमें शामिल है। इस निर्णय से अमेरिका की स्वास्थ्य कूटनीति में बदलाव हो सकता है। 170 से ज्यादा देश ‘कोविड-19 ग्लोबस एक्सेस (कोवैक्स) फैसिलिटी’ में भाग लेने के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य सभी देशों के लिए वैक्सीन का विकास, सुरक्षित खुराक की गति बढ़ाना और उन्हें आबादी के सबसे उच्च जोखिम वाले लोगों में वितरित करना है।इस प्लान…
अमेरिका-भारत सामरिक एवं साझेदारी फोरम के महासम्मेलन को कल करेंगे संबोधित मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को अमेरिका-भारत सामरिक एवं साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष मुकेश अघी ने मंगलवार को कहा कि यह हमारे लिए गर्व की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वक्त निकाला है। उन्होंने कहा, हमारा फोरम अमेरिका और भारत के बीच परस्पर भू राजनीतिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक, कूटनीतिक और वैज्ञानिक साझेदारी का गवाह है। चीन का आक्रामक रुख हम दोनों देशों के लिए अपने सहयोग को और आगे बढ़ाने का मौका देता है। सप्ताह भर…
शाहगंज(जौनपुर): किन्नर बन कर नाचने वाले युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
शाहगंज(जौनपुर): थाना सरपतहां क्षेत्र में बच्चे के जन्म पर किन्नर बनकर बधाई गाने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। उनकी पिटाई की और फिर सिर मुड़वाकर गांव में घुमाया। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप पर किसी तरह दोनों को मुक्त किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई, और घटना मे संलिप्त तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र निवासी दो युवक सोमवार की शाम…
बरेली – आँवला नगर में हिंदू जागरण मंच आँवला की वीरांगना वाहिनी का हुआ गठन ।
आँवला – हिंदू जागरण मंच आँवला की वीरांगना वाहिनी का गठन हुआ जिसमें श्रीमती शोभना अग्रवाल जी को नगर अध्यक्ष , श्रीमती विनीता शर्मा जी को नगर महामंत्री , श्रीमती सुनीता गुप्ता जी नगर उपाध्यक्ष ,श्रीमती नीतू गुप्ता जी नगर मंत्री , श्रीमती सरिता जी नगर उपाध्यक्ष, श्रीमती सुमन चंद्रा जी को मंत्री बनाया गया । राजेश सक्सेना जी को बेटी बचाओ ,अतुल बंसल जी को सह ,वरुण अग्रवाल जी को प्रचार प्रमुख ,अंकित जी को सह प्रचार प्रमुख का दायित्व सौपा गया । युवावाहिनी में प्रिंस गोयल जी को…
बरेली – भूमि विकास बैंक शाखा नबाबगंज के अध्यक्ष बने रविंद्र सिंह राठौर
आँवला – भूमि विकास बैंक नबाबगंज से अध्यक्ष निर्वाचित हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष कुंवर रविंद्र सिंह राठौर। ब्लॉक नबाबगंज में बैंक अध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशियों ओमेंद्र गंगवार व रविंद्र सिंह राठौर ने नामांकन किया। चुनाव में रविंद्र सिंह राठौर 508 वोटों से विजयी हुए ओमेंद्र गंगवार को 593 व रविंद्र सिंह 1101 मत प्राप्त हुए। वर्तमान समय में भूमि विकास बैंक की बरेली जनपद में 10 व मंडल 35 शाखाएं हैं। चुनाव में शासन प्रशासन नबाबगंज पुलिस का पूरा सहयोग रहा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व…
बरेली – कस्बा सिरौली में कोरोना संक्रमण महामारी की चपेट में आकर प्रतिष्ठित किराना व्यापारी की मौत
आँवला – कस्बा सिरौली में कोरोना की चपेट में आकर नगर के किराना व्यापारी एंव नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के पिता रामौतार गुप्ता का निधन हो गया वह 75 साल के थे आज उनका बाबा कैलाशगिरी रामगंगा घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया मुख्य अग्नि उनके बड़े पुत्र राजीव गुप्ता ने दी । लगभग एक साल से खराब स्वास्थ्य के कारण श्री गुप्ता अपना कारोबार छोड़कर घर मे ही रहते थे ।इस बीच दो दिन पहले इतवार के दिन उनकी अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें बरेली…
