पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों व एडीओ पंचायत के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की गई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोविड-19 के दृष्टिगत समस्त ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों को अधिक सक्रिय किया जाये, इस कार्य हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अपने स्तर से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया जाये। इस दौरान सभी की थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स आॅक्सीमीटर के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाये तथा निगरानी…
Day: August 25, 2020
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की हत्या : पत्रकारों में रोष
बदलापुर/ जौनपुर: देश में लगातार पत्रकारों की हो रही हत्या से पत्रकारों में रोष व्याप्त है।इसी क्रम में प्रेस क्लब तहसील इकाई बदलापुर के अध्यक्ष केदार नाथ सिंह की अध्यक्षता में मंडी के समीप कार्यालय पर एक आपातकालीनबैठक हुयी।बैठक में महामंत्री बी पुष्कर ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज हो गया है। कानून का राज खत्म हो गया जिसके चलते अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है।समवेत स्वर में पत्रकारों ने इस कायरता पूर्ण कृत्य की भर्त्सना की और साथ ही शासन प्रशासन से मांगकीकिपत्रकार की हत्या करने वाले अपराधियों…
बरेली- थाना सिरौली क्षेत्र में दबंगों ने मोटरसाइकिल 5000 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया जान से मारने पर हो गये उतारू
आँवला – मामला थाना सिरौली क्षेत्र के गांव इस्लाम नगर उर्फ दलीपपुर का है जोगेंद्र पाल पुत्र लटूरी लाल निवासी ग्राम इस्लाम नगर उर्फ दलीपपुर थाना सिरौली जिला बरेली के रहने वाले हैं. यह दिनांक 22 / 8 / 2020 को शाम करीब 7:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस यूपी 25 सीपी 5085 से मेहमूदपुर से आ रहे थे. तभी गांव के बाहर गांव के ही कुछ लोग भगवान दास पुत्र रामभरोसे , अवधेश पुत्र भगवानदास , अजीत पुत्र भगवानदास, शिव कुमार पुत्र रामभरोसे , व प्रमोद पुत्र हरिद्वारी पहले…
प्रयागराज: सपा ने घोषित किए जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष
प्रयागराज: विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है | जिसमें प्रयागराज जिले के जिला अध्यक्ष योगेश यादव एवं उपाध्यक्ष श्री राम सुमेर पाल को नियुक्त किया गया है | योगेश यादव हंडिया के बाला गांव के निवासी हैं और वह प्रयागराज के अल्लापुर में रहते हैं | राम सुमेर पाल सपा के जुझारू नेता के रूप में जाने जाते हैं बहुत दिनों से सपा में एक ईमानदार एवं कर्मठ सील नेता के रूप…
पीलीभीत : माना रेंज क्षेत्र किसान के खेत में देखे गए टाइगर के पग मार्क
पीलीभीत : आबादी से जुड़े जंगल क्षेत्र से निकलकर टाइगर ने खेतों की ओर घूमकर वापस जंगल की ओर लौट गया I माला रेंज के कॉलोनी अशोक नगर कंजिया हर ईया में किसान के गन्ने के खेत में टाइगर के पग मार्क देखे गए जिसके बाद ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय संपर्क किया I जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंचे माला रेंज का स्टाफ पीलीभीत रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल भी पहुंच गए I टाइगर के पग मार्क दिशा देखने के बाद डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि टाइगर रात को…
पीलीभीत : जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया
पीलीभीत : विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के ग्राम लुकटिहाई टांडा में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा बृक्षारोपड़ किया गया तथा नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के दिशा निर्देश दिए गए जिसमें जिला सचिव रामगोपाल कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री लोधीजितेन्द्र कुमार वर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बृज पाल सिंह कुशवाहा, विधानसभा उपाध्यक्ष सर्वेश राठौर, विधानसभा कार्यकारिणी आत्मा राम वर्मा, शिशु पाल कुशवाहा, मनोहर लाल वर्मा, राम स्वरुप कुशवाहा, धीरेन्द्र कुशवाहा, उमाशंकर कुशवाहा आदि कार्यकर्ता ब पदाधिकारी मैजूद रहे / रिपोर्ट- रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
जौनपुर : सड़क हादसे में दो घायल
शाहगंज(जौनपुर)नगर के आजमगढ़ रोड स्थित पावर हाउस समीप हुए बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सुचना देकर उपचार के लिए स्थानीय राजकिय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अहिरो फिरोजपुर गांव निवासी अंकित कुमार (22) पुत्र स्व इंदल अपने दोस्त अल्लीपुर सरावां गांव निवासी श्यामू यादव (32) पुत्र शालिकराम यादव की बाइक पर सवार होकर आजमगढ़ जा रहे थे जैसे ही नगर के आजमगढ़ रोड स्थित पावर हाउस…
जौनपुर : जमीनी विवाद में पति-पत्नी को पीटकर किया घायल
शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार सुबह मनबढ़ युवकों ने पति-पत्नी को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सुनील (36) पुत्र मोहनलाल व उनकी पत्नी दुर्गावती देवी (30) को जमीनी विवाद को लेकर गांव के मनबढ़ युवकों ने लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के…
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बीसलपुर पर किया गया अर्दली रूम।अपराध नियंत्रण एंव विवेचना आदि के सम्वंध में
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा थाना बीसलपुर पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने थाना कार्यालय का निरीक्षण किया,साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। द्वारा प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर को प्रार्थना पत्रों…
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कोविड हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा कलेक्टेट परिसर में स्थिति कोविड हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था व अन्य स्थित कार्यालयों की स्थिति का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में आने वाले समस्त फरियादियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराते हुये उनका डाटा नोट किया जाये और यदि किसी व्यक्ति का तापमान अधिक आता है तो तत्काल इसकी सूचना कोविड कंट्रोल रूम…
पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई ।
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में पशु पालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त पशु चिकित्साधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अगले तीन दिनों में अपने क्षेत्र में बनी समस्त गौशालाओं का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं के बारे में फोटो सहित आख्या उपलब्ध कराई जाये। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाये कि समस्त गौशालाओं में पशुओं की संख्या के आधार पर शेड की प्रयाप्त व्यवस्था की जाये तथा चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की…
अमेरिका और भारत का रिश्ता हो रहा गहरा , चीन और रूस में बढ़ी दूरिया
दुनिया के दो सुपरपावर देश रूस और चीन एक-दूसरे के खास दोस्त समझते हैं और इस बात का खुलकर इजहार भी करते हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब तक करीब 30 बार मिल चुके हैं, लेकिन इस सबके बावजूद अब इन दोनों की दोस्ती में दरार पड़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है चीन की दादागिरी और महत्वकांशी रवैया जिस कारण रूस अब भारत और अमेरिका के करीब आ रहा है। रूस और चीन के बीच गतिरोध के तीन प्रमुख कारण हैं, रूस…
चीन पकिस्तान से कर रहा है अपना रिश्ता गहरा , पाकिस्तान को बेचा अपना लड़ाकू विमान
चीन ने पाकिस्तान के लिए एक लड़ाकू जहाज लॉन्च किया है। चीन द्वारा बेचे जाने वाला अब तक का ये सबसे बड़ा लड़ाकू जहाज है। पाकिस्तान को भेजे जाने वाला ये पहला युद्धपोत है इसके अलावा चीन पाकिस्तान को तीन युद्धपोत और भेजने वाला है। पाकिस्तानी लोकल मीडिया का कहना है कि टाइप 054A/P एक गाइडेड मिसाइल फ्रीगेट है, जो अब तक ऐसा सबसे बड़ा लड़ाकू जहाज है जो चीन ने किसी विदेशी सेना को बेचा है। इस लड़ाकू जहाज से पाकिस्तानी नौसेना के युद्ध की क्षमता दोगुनी हो जाएगी।…
सोनिया गाँधी बनी रहेगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष , छह महीने के अंदर चुना जाएगा अगला प्रमुख
सात घंटे चली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद फैसला लिया गया कि सोनिया गांधी अभी कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रही रहेंगी। अगले छह महीने के अंदर पार्टी का नया प्रमुख चुना जाएगा। वहीं, इसके पहले कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। साथ ही उन्होंने नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था। सोनिया ने गुलाम नबी आजाद समेत अन्य नेताओं द्वारा नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लिखे गए…
ओवैसी का गुलाम नबी पर निशाना, बोले – कब तक करेंगे यह गुलामी
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक (CWC Meeting) में मची खींचतान के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुलाम नबी आजाद पर करारा तंज कसा है। ओवैसी ने कहा कि गुलाम नबी आजाद जब कभी हैदराबाद आते थे तो मुझ पर और मेरी पार्टी पर इल्जाम लगाते कि आप भाजपा का साथ दे रहे हैं। वह कहते थे कि हम भाजपा की ‘बी’ टीम हैं। आज उनकी पार्टी के राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि आपने पार्टी लेटर पर साइन करके भाजपा का साथ दिया… गुलाम नबी आजाद को अब…
ग्वालियर में भाजपा के सदस्यता अभियान पर हाई कोर्ट सख्त, कोविद महामारी के दौरान इतना बड़ा कार्य कैसे संभव
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने ग्वालियर में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने सवाल किया है कि जब शादी समारोह और अंत्येष्टि में लोगों की संख्या निर्धारित है तो शहर में इतना बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम करने की अनुमति किसने दी। कार्यक्रम में सुरक्षित शारीरिक दूरी कहां दिख रही है। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता ने स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का समय मांगा। अदालत ने याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश…
