नौकरी लगवाने के नाम पर 1000000 रुपए वापस न करने के विवाद में आईटीआई छात्र की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव नगरिया भानु प्रताप शुक्रवार को ग्राम अटल अकड़ा जाने की बात कहकर घर से निकला था ।अगले दिन शनिवार को उसका शव मोहब्बत पुर गांव के पास खेत में पड़ा मिला । मृतक के पिता ने गांव हजारा निवासी अनुपम शाक्य, सीतापुर के पंकज, गोरखपुर के अरविंद के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया।
Day: August 18, 2020
बहराइच : सम्यक पार्टी में देवीपाटन मंडल के अब्दुल मुस्तफा बने मण्डल अध्यक्ष
बहराइच : सम्यक पार्टी में देवीपाटन मंडल के अब्दुल मुस्तफा बने मण्डल अध्यक्ष . अब्दुल मुस्तफा को उनके निजी आवास पर बधाई देने उनके घर पहुँचे सम्यक पार्टी के प्रदेश महासचिव के के मौर्य का स्वागत किया गया । देवीपाटन मंडल विस्तार हेतु यहां विस्तार से चर्चा की गई. इस मौके पर उपस्थिति बहराइच जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मौर्य , बलरामपुर सदर विधान सभा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद एवं विधान सभा अध्यक्ष मेहनौन श्री आरिफ खां विधान सभा उपाध्यक्ष श्री सरताज अहमद और कई अन्य लोग मौजूद रहे .
बरेली -:- अपहरण की सूचना देने वाला ही निकला अर्धांगिनी का हत्यारा
आँवला -:-जिला बरेली के थाना बिशारतगंज के नूरपुर गांव के पास की है प्रेम संबंधों की वजह से पत्नी को उतारा मौत के घाट युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में पत्नी का रस्सी से गला दवाकर मार दिया और खुद ही पुलिस को सूचना दी कि रास्ते में कार सवार बदमाशों ने चाकू और हत्यारों के बल पर मुझसे लूटपाट की और पत्नी को उठाकर ले गए रात में ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची एसपी देहात भी पहुंचे और छानबीन करने लगे रात में ही 2:00 बजे…
बरेली-बर्थडे पार्टी में गए दरोगा को लगी गोली,अस्पताल में भर्ती
बरेली में सिपाही के बर्थडे पार्टी के दौरान कैंट थाने में तैनात दरोगा गोली लगने से घायल हो गया । दरोगा के साथी पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं । दरअसल, फर्रुखाबाद निवासी संजय सिंह बरेली के कैंट थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं । दरोगा संजय सिंह अपने साथी सिपाही के बर्थडे पार्टी में शामिल होने…
बरेली-साइड में रखी बन्दूक उठाने पर चली गोली,मौत
जनपद बरेली के फरीदपुर कोतवाली का क्षेत्र बीसलपुर रोड पर पेट्रोल पंप पर थाना क्षेत्र भुता के गांव कंजा निवासी चंद्रभान सेल्समैन था बीती अर्धरात्रि के समय पेट्रोल पंप पर ड्यूटी के दौरान सेल्समैन कुर्सी डालकर बैठे थे. बराबर में पेट्रोल पंप का गार्ड अपनी बंदूक लेकर बेंच पर लेटा था. साइड में उसकी बंदूक रखी थी. अचानक बंदूक उठाई उसी वक्त अचानक फायर चल गया. जिससे सेल्समैन चंद्रभान की मौत हो गई. सूचना पर पहुंचे कोतवाल धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे गनमैन को हिरासत में लिया और सब का…
बरेली-नवनिर्मित सभागार देख गदगद हुए कप्तान साहब
जिले के पुलिस कप्तान शैलेश कुमार पांडेय आज सोमबार को शीशगढ़ थाने पहुंचे तो वहां नवनिर्मित सभागार को देखकर खुश हो गये इस शानदार कार्य को अंजाम देने के लिये उन्होंने थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी की शाबासी भी दी। सभागर में बिजली के पंखे कूलर से लेकर शानदार रोशनी से रोशन किया गया है। इस सभागार में प्रभारी निरीक्षक के अलाबा हलकबार सभी दरोगाओं के अलग अलग टेबल काऊंटर बनाये गये हैं सभी ओर दरोगाओं की नाम प्लेट भी लगी हुई हैं। जिससे किसी भी फरियादी को अपने हल्के के…
बरेली – उमंग कल्चर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा क्रोना का एक और गीत किया गया तैयार कलाकारों ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
आँवला – सरकारी जागरूकता में बजने वाले गीत के बाद अब नया गाना तैयार किया हैं कोरोना एक आफत बन गई है यह आफ़त क्या क़यामत बन गई है कलाकारों ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी आप सभी ने मार्केट आने जाने पर सरकार द्वारा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से एक गीत के साथ निर्देश लाउडस्पीकर पर बझते हुय सुना होगा। “आजिजो होश में आओ बला फैली है दुनियां में” जिसमें सरकार द्वारा जनता से कोरोना महामारी से बचाव हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिस गाने को उमंग कल्चरल…
जौनपुर: अनिल मोदनवाल बने उद्योग व्यापार मंडल शाहगंज तहसील अध्यक्ष, निर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने दी बधाइयां
जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें विशेष रुप से शाहगंज इकाई के गठन पर परिचर्चा की गई।इस महत्वपूर्ण बैठक में शाहगंज तहसील का अध्यक्ष पद पर अनिल मोदनवाल को एवं महामंत्री पद पर अर्पित जायसवाल को घोषित किया गया।शाहगंज नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से रविकांत जायसवाल एवं नगर महामंत्री सौरव सेठ को मनोनीत किया गया। साथ ही नगर उपाध्यक्ष के लिए दिवाकर मिश्रा नियुक्त किए गए। जिला अध्यक्ष दिनेश…
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार
शाहगंज(जौनपुर): नगर के चिरैया मोड़ पर सोमवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।सोमवार की सुबह नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर की बाइक लेकर भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार दो युवक हिमांशु पाल पुत्र शीतला प्रसाद निवासी खानपुर पिलाई थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर व अमित सिन्हा पुत्र शशांक शेखर निवासी लाला कालोनी खुटहन रोड़ शाहगंज जौनपुर को चोरी की…
शाहगंज (जौनपुर): पंजाब नेशनल बैंक में पहुचा कोरोना
शाहगंज (जौनपुर) : नगर के रामलीला भवन चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से हडकम्प मच गया। फिलहाल बैंक को दो दिनों के लिए बंद कर सेनेटाइजर कार्य किया जा रहा है। सोमवार को नगर की पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सिन्हा जांच के दौरान रिपोर्ट पाजिटिव आ गया। पाजिटिव आने के बाद बैंक को सेनेटाइज करने के लिए दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया।
जौनपुर – जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव ने किया जिले का दौरा।
जौनपुर – जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव माननीय पटेल विजय नारायण वर्मा ने रविवार को जिले का दौरा किया। मुख्य रूप से मल्हनी विधानसभा के कई गांव उनके टारगेट पर रहे । जैसे सिकरारा ,समसपुर खपरहा ,पाहीपूर , मझौली ,बिरपालपुर आदि गांव का दौरा किया जिसमें उन्होंने ग्राम वासियों को पार्टी के उद्देश्यों के बारे में बताया। जिसमें जनसंख्या के हिसाब से समस्त भारत के लोगों को समान हिस्सेदारी देने की बात बतायी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबू सिंह कुशवाहा के उद्देश्यों और उनकी नीतियों के बारे में…
जौनपुर -जिला शाक्य मौर्य महासभा व प्रियदर्शी अशोक मिशन ने किया संगठन विस्तार।
जौनपुर – जिला शाक्य मौर्य सैनी कुशवाहा संगठन ने अपने संगठन के विस्तार पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को संगठन का कार्यक्रम मछली शहर तहसील के कई गांवो में हुई । जहां पर प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय संजय मौर्य ने ग्राम वासियों को उनके अपने इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।इसमें उन्होंने भारत को मौर्य शासन काल में सोने की चिड़िया क्यों कहा गया और आज के भारत के शासनकाल पर चर्चा की । इस जानकारी से ग्रामीण…
कमला हैरिस ने भारतवंशी सबरीना को बनाया प्रेस सेक्रेटरी, आइये जाने
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 (US Elections 2020) के लिए डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन (Joe Biden) ने भारतीय मूल की कमला हैरिस (Kamala Harris) को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है. कमला हैरिस ने भी अपना कैंपेन जोर-शोर से शुरू कर दिया है और भारतवंशी सबरीना सिंह (Sabrina Singh) को अपना प्रेस सेक्रेटरी नियुक्त किया है. इससे पहले सबरीना दो प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट के लिए यह जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. हैरिस इस पद के लिए चुनाव लड़ने वाली वह पहली अश्वेत महिला होंगी. हालांकि, उनकी मां श्यामला गोपालन भारतीय…
CIA का पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, चीन को खुफिया जानकारी देने का आरोप , यूएस की जाँच एजेंसी का अधिकारी है 67 वर्षीय अलेक्जेंडर युक चिंग मा
अमेरिका के एक सेंट्रल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) के एक पूर्व अधिकारी को चीनी सरकार (Chinese Government) को देश की अहम जानकारी देने की साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी सोमवार को यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट (US Justice Department) द्वारा दी गई. 67 वर्षीय अलेक्जेंडर युक चिंग मा (Alexander Yuk Ching Ma) पर चीन के इंटेलिजेंस अधिकारियों को ट्रेडक्राफ्ट का खुलासा करने जैसी अहम जानकारी देने का आरोप लगा है. चीन के साथ देश की अहम जानकारी शेयर करने का आरोप अलेक्जेंडर युक चिंग मा, पर आरोप है कि…
अयोध्या में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मिला मस्जिद की भूमि का कब्जा
रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर तथा मस्जिद का लम्बे समय तक चला विवाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समाप्त हो गया है। श्रीराम मंदिर के पांच अगस्त को भूमि पूजन के बाद अब यहां पर पांच एकड़ क्षेत्र में मस्जिद भी बनेगी। अयोध्या जिला प्रशासन ने सोमवार को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मस्जिद के लिए जमीन का कब्जा दे दिया है। अयोध्या के सोहावल के धन्नीपुर में कृषि फार्म की पांच एकड़ भूमि का मस्जिद निर्माण के लिए सीमांकन कराने के बाद प्रशासन ने उप्र.सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड…
राहुल के हमले का नड्डा ने दिया करारा जवाब, कहा- फर्जी खबरें फैलाने पर टिका है आपका करियर
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों सरकार पर हमले करने के लिए अखबारों की रिपोर्टों का हवाला देने लगे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज पीएम-केयर्स फंड को लेकर सरकार पर हमला बोला। राहुल ने एक न्यूज आइटम को ट्वीट कर लिखा, ‘पीएमकेयर्स फॉर राइट टु इम्प्रोबिटी’… यानी प्रधानमंत्री बेईमानों के अधिकार की चिंता करते हैं। राहुल के इस हमले का भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने करारा जवाब दिया। नड्डा ने कहा कि आपका (राहुल गांधी) करियर पूरी तरह फर्जी खबरें फैलाने पर टिका हुआ है भाजपा अध्यक्ष ने कहा,…
प्रियंका गाँधी ने भाजपा पर किया तीखा प्रहार , बोली यूपी में अपराधियों को कानून का बिलकुल डर नहीं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा सरकार को नाकाम बताया है। प्रियंका ने लिखा कि बुलंदशहर, हापुर,लखीमपुर खीरी और अब गोरखपुर में लगातार आपराधिक घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है। उनका कहना है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही हैं। पुलिस…
