पीलीभीत: कोतवाली के बाद सीओ ऑफिस पहुंचा कोरोना वायरस, पेशकार संक्रमित

पूरनपुर। कोतवाली में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को चपेट में लेने के बाद अब कोरोनावायरस सीओ कार्यालय तक पहुंच गया है। सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीजन किट से 137 लोगों की जांच हुई। जिसमें 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीओ के पेशकार में भी संक्रमण पाया गया। इसके अलावा तहसील परिसर में भी सभी कर्मचारियों की जांच हुई। यहां दो लेखपालों सहित तीन लोग संक्रमित निकले। तहसील में एंबुलेंस से भी दर्जनों लोगों के सैंपल लिए गए।

पीलीभीत: जन अधिकार पार्टी ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन, रखी 12 सूत्री मांगे

पीलीभीत पूरनपुर: सोमवार को जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। प्रदेश में चारों तरफ पिछड़ों दलितों और अल्पसंख्यकों पर रोज हत्या लूट और आगजनी की घटनाएं हो रही है। सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण खत्म हो गया है। डीजल पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ज्ञापन में कहा गया मेडिकल प्रवेश में आरक्षण समाप्त कर दिया गया है इसको लेकर सरकार कुछ भी सुनने और समझने को तैयार नहीं…

शाजहाँपुर: पुलिस की अनूठी पहल, कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनसुनवाई

शाजहाँपुर। पुलिस की अनूठी पहल, बढ़ते कोरोना संक्रमण का देखते हुए वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की जा रही है जनसुनवाई । प्रत्यके दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आमजनता की शिकायतो के त्वरित एवं गुणवत्तपूर्ण निस्तारण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा जनसुनवाई की जाती है । जिसमे रोजाना करीब 30-40 शिकायकर्ता अपनी शिकायते आदि लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आते है। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है । श्री एस. आनंद पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा इसका संज्ञान लिया कोरोना महामारी से बचाव रखते हुए रखते हुए आमजनता की…

बरेली: रास्ते से आते समय व्यक्ति को किया अधमरा

बरेली-(भमोरा)-थाना क्षेत्र के भमोरा के ग्राम कुडढा् के मझरा भीकमपुर के श्याम सिंह पुत्र छंगे सिंह कल शाम 4:30 बजे गांव से कुंडढा बाजार से वापस आ रहे थे ,तभी कुंडढा गांव के कुछ लोगों ने महेंद्र पुत्र अमर सिंह ,नरेंद्र पुत्र सर्वेश , शाका पुत्र प्रतापसिंह ने श्याम सिंह को अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली गलौज कर उसे लाठी डंडों से मारपीट कर अधमरा कर दिया. श्याम सिंह ने आज एसओ भमोरा से मिला और तहरीर दी . थाना अध्यक्ष ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया.…

आंवला/बरेली: जिला पंचायत सदस्य ने किया विकास कार्य का निरीक्षण

आंवला-:-जिला पंचायत द्वारा ग्राम कठौती से चंदूपुरा शिवनगर तक हो रहे खडंजा निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण।।अरविन्द यादव(जिला पंचायत सदस्य, बरेली)साथ रहे विजेंद्र सिंह ब्लॉक प्रमुख रामनगर, ओमेन्द्र सिंह, अमरपाल यादव, देवेंद्र सिंह, टेकचंद गुप्ता, केशपाल सिंह,विद्याराम लोधी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।खडंजा की लम्बाई:-700 मी.अनुमानित लागत:-10 लाख

पीलीभीत: इस समय रौद्र रूप में बह रही नदियों में युवा गर्मी से निजात पाने के लिए स्टंट कर रहे , जो खतरनाक साबित हो रहा है

पीलीभीत: भीषण गर्मी में युवा नहरों में मौत की छलांग लगा रहे हैं ।इस समय रौद्र रूप में बह रही नदियों में युवा गर्मी से निजात पाने के लिए स्टंट कर रहे हैं जो खतरनाक साबित हो रहा है। मामला कलीनगर तहसील का है जहां एक और बरसात के दिनों में नदिया अपने उफान पर हैं। वही यहां पर बहने वाली शारदा नहर में 10 साल से लेकर बड़े लड़के तक इस नहर में मौत की छलांग लगा रहे हैं । नदी में छलांग लगाते बच्चों व युवकों का वीडियो…

पीलीभीत : तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर में निकला कोरोना पॉजिटिव

कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम धरमंगदपुर में निकला कोरोना पॉजिटिव. नीलम का 20 दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था. पूरनपुर के डॉक्टरों ने नीलम को पीलीभीत रेफर कर दिया था. नीलम एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी .भर्ती 20 दिन बाद छुट्टी से 2 दिन पहले डॉक्टर ने नीलम की कोरोना की जांच कराई. नीलम की कोरोना पोजटिव निकली .

शाहगंज(जौनपुर): जल निकासी विवाद में पुलिस ने किया ग्यारह लोगों का चालान

शाहगंज(जौनपुर) : नाली विवाद को लेकर नगर से सटे खरौना गांव में शनिवार को दो वर्गों के बीच आमने-सामने आने व बाद ईट पत्थर चलने की घटना में कोतवाली पुलिस ने ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर शान्ति भंग में चालान न्यायालय भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उप मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने सबकी जमानत याचिका खारिज करके जेल भेज दिया।बताते चले नगर से सटे खरौना गांव स्थित ऐतिहासिक बारादरी के पीछे पोखरे में जल निकासी के विवाद को लेकर शनिवार की दोपहर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न…

पाकिस्तान में बारिश ने मचाई तबाही , 58 लोगो की हुई मौत

पाकिस्तान में पिछले 3 दिन से हो रही भारी बारिश के कारण कम से कम 58 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि बारिश के कारण आई बाढ़ से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सर्वाधिक प्रभावित हुआ जहां 19 लोगों की मौत हो गई। एनडीएमए के अनुसार सिंध में 12 और लोगों की मौत हो गई। प्राधिकरण के अनुसार गिलगित बाल्टिस्तान में 10, पंजाब में 8, बलूचिस्तान में 8 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 1 व्यक्ति…

नजर अंदाज कर नेपाल की हरकतों को भारत ने गिफ्ट किये 10 वेंटिलेटर

भारतीय सेना ने रविवार को सीमा विवाद के बावजूद नेपाल को 10 वेंटिलेटर सौंपे हैं। नेपाली सेना को यह ​​वेंटिलेटर कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ संघर्ष में सहयोग के मकसद से गिफ्ट किए गए हैं।​ नेपाल में इस बीमारी से अबतक 75 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22972 लोग संक्रमित हो चुके हैं।​​​ इस समय भारत और नेपाल के बीच तनाव चरम पर है। राम की अयोध्या के बाद अब गौतम बुद्ध को लेकर नेपाल बखेड़ा खड़ा कर रहा है। इस सबके बावजूद भारतीय सेना ने आज नेपाली…

बांग्लादेश में फंसे निवासियों को प्रवेश की अनुमति दें ममता सरकार : केंद्र सरकार

केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से दोबारा अनुरोध किया है कि वह मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही बांग्लादेश में फंसे राज्य के 2,680 निवासियों को प्रवेश की अनुमति दे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ सप्ताह पहले भी केंद्र सरकार ने इसी तरह का अनुरोध किया था, जिसके मद्देनजर बांग्लादेश से सटी छह में से दो जमीनी सीमाओं के जरिए नागरिकों को प्रवेश देने की बात कही गई थी। विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विक्रम दोरईस्वामी ने राज्य के…

दो तीन दिन में मिल सकती है मुलायम सिंह को छुट्टी , अस्पताल में थे भर्ती मुलायम सिंह

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत पर पिछले गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मुलायम सिंह यादव का कोरोना वायरस का टेस्ट भी कराया गया था, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने रविवार को बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत…

नोटबंदी, जीएसटी के त्रुटिपूर्ण क्रियान्वयन और लॉकडाउन ने भारत के आर्थिक ढांचे को तबाह किया : राहुल गाँधी

बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस ने रविवार को ‘रोजगार दो’ अभियान की शुरुआत की और इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के नोटबंदी, जीएसटी को ‘त्रुटिपूर्ण’ तरीके से लागू करने और लॉकडाउन के फैसले ने देश के आर्थिक ढांचे को ‘तबाह’ कर दिया। विपक्षी पार्टी ने कहा कि उसने ‘रोजगार दो’ अभियान की शुरूआत इसलिए की है क्योंकि इससे पहले कभी देश में बेरोजगारी की यह स्थिति नहीं देखने को मिली।राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘नरेंद्र…

सुशांत केस पूछताछ में रिया के भाई शौविक ने किया बड़ा खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत केस में अब सीबीआई जांच होने वाली है. ऐसे में अब रिया से पूछताछ हो चुकी है. जी दरअसल बीते शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. वहीँ बताया जा रहा है ED के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती के साथ उनके पिता, सीए और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी पहुंचे थे. इस दौरान रिया के भाई शौविक के साथ करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई और उसमे कई खुलासे हुए हैं। जी दरअसल शौविक…