पीलीभीत/ पुरनपूर: सन्दीप खण्डेलवाल द्वारा गत वर्षों की भांति सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान

पीलीभीत/ पुरनपूर: रक्षाबंधन के अवसर पर सन्दीप खण्डेलवाल द्वारा गत वर्षों की भांति सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आधा दर्जन हेलमेट बाटे, जो कि मौके पर पत्नी के हाथों से पति को अथवा बहन के हाथों से भाई को अथवा माता के हाथों से पुत्र को दिलवाए . उनसे (पानेवाले से) बचन भी लिया गया कि सदैव इसका प्रयोग करेंगे और दूसरों को भी हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करेंगे .सदैव सीटबेल्ट, हेलमेट एवं कोविड -19 में मास्क का प्रयोग करते हुए सुरक्षित रहेंगे .नशे और मोबाइल का प्रयोग…

पीलीभीत : महिला को पंखे का बटन दबाना पड़ गया महंगा

तहसील कलीनगर वार्ड नंबर 10 गीता देवी आयु 30 वर्ष पत्नी नन्हे लाल राजपूत पंखे का बटन दबाना पड़ गया महंगा . महिला ने पंखे का बटन दबाया उसको करंट लग गया. म

पीलीभीत: करीब 11 माह से किसी भी सफाई कर्मचारी की तैनाती न होने से गांव की सभी नालियां चोक पड़ी होने से बरसात में मुख्य मार्गों पर जलभराव

पीलीभीत। पुरनपूर अमरैयाकलां में करीब 11 माह से किसी भी सफाई कर्मचारी की तैनाती न होने से गांव की सभी नालियां चोक पड़ी होने से बरसात में मुख्य मार्गों पर जलभराव हो जाता है। गांव के मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से संक्रामक रोग फैलने की आंशका बनी हुई है। जागरूक गांव के कुछ जिम्मेदार ग्रामीणों ने अपने आप सफाई व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। मालूम हो कि पंचायत राज विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में सुबह को सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है।…

कोरबा: टोनही कह कर वृद्धा से मारपीट, 4 गिरफ्तार

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के डुमरकछार आश्रित गांव कछारपारा में एक महिला को टोनही बताकर प्रताड़ित करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को टोनही कह कर न केवल मारपीट की,बल्कि गांव नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के बाद बहरहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को लाकअप में भेज दिया है।                    मामला पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरकछार आश्रित मोहल्ला कछारपारा का है। स्थानीय निवासी 62 साल की फेकन बाई मरकाम पति बच्चु राम…

पीलीभीत: शारदा मे दो भाई डूबे

पीलीभीत: तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव नौजलिया नकटहा के रहने वाला युवक सुशांत वैद्य पुत्र समरेश वैद्य अपने मामा और भाई के साथ अपने मां की बरसी पर पर शारदा में स्नान करने व जल लाने गए थे . वही अचानक शारदा में स्नान करने के दौरान युवक सुशांत व उसके भाई का पैर फिसल गया . पैर फिसलने के बाद युवक शारदा में डूबने लगे . मौके पर मैजूद ग्रामीणों ने एक युवक को वहार निकाल लिया . दूसरा युवक नदी में वहाव अधिक होने के चलते कुछ पता…

कोरबा: व्यवसाइयों में भारी आक्रोश, दुकान खोलने व लॉक डाउन में छूट मिलने को लेकर कलेक्टर से लगाएंगे गुहार, मांग पूरी न होने पर असहयोग आंदोलन की तैयारी

कोरबा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा 6 अगस्त तक किये गए लॉकडाउन की घोषणा के बाद व्यवसाइयों एवं माध्यम वर्गीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश दिखने लगा है। वहीं राज्य सरकार ने लॉकडाउन की अवधि में अपने जिलों में निर्णय का अधिकार भी दिया है। लेकिन जिन जिलों में सामान्य तौर पर कोरोना के मरीज नहीं मिल रहे है ऐसे जिलों में छूट दी जा रही है। शुरआती दौर में कटघोरा को छोड़ दे तो कोरबा में भी कमोबेस यही स्थित है की आज…

कोरबा: सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित चार की मौत

कोरबा। बांगो थाना अंतर्गत मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम परला, में एनएच 130 सड़क मार्ग पर आज सुबह 3 अगस्त को बिहार-अंबिकापुर की ओर से काेरबा जा रही स्कॉर्पियो क्रमांक जे एच 10 B 9432 में सवार एक महिला व चालक सहित दो अन्य की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई वही दो मासूम बालक बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल 112 के द्वारा पोड़ी उपरोड़ा के लिए रवाना किया गया है

कन्नौज/छिबरामऊ: दहेज के लालची ने गर्वबती को घर से निकाला

छिबरामऊ/सौरिख: दहेज के लालची पति और उसके घर वालो ने गर्वबती महिला को पीटकर घर से निकाल दिया।पीड़िता ने अपनी माँ और भाई के साथ आकर सौरिख थाने में तहरीर दी है ।मामला सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम हाडिया का है।संध्या ने बताया कि मेरी शादी 16 माह पूर्व सोनू से की थी और लड़के पक्ष से जो माँगे थी उसे मेरे पापा द्वारा पूरा किया गया था। पर अभी पति और उसके घर वाले एक लाख की और मांग कर रहे है। जब मैने मना किया कि अब मेरे…

शाहगंज(जौनपुर): पांच अगस्त को जलाएं दिए,मनाएं दीपावली- ओम प्रकाश

शाहगंज(जौनपुर) : पांच अगस्त को सभी देश वासी अपने घरों के छतों और दरवाजों के बाहर दिए जलाकर दीपावली मनाएं।इतने वर्षों के बाद आने वाला पांच अगस्त विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा।उक्त बातें रविवार को नगर पालिका परिषद के पूर्व चैयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल एवं उनकी पत्नी श्रीमती माधुरी जायसवाल ने नगर में ग्यारह हजार दीयों के वितरण के दौरान कहीं।श्री जायसवाल ने कहा की पांच अगस्त को अयोध्या की पावन धरती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम होना है।जिसका…

पीलीभीत: थाना प्रभारी सेहरामऊ उत्तरी पुष्कर सिंह ने तत्काल प्रभाव से मामला संज्ञान में लेकर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया ।

पूरनपुर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक गंदी फोटो बनाकर अभद्र टिप्पणी करते हुए वायरल करने वाले को थाना प्रभारी सेहरामऊ उत्तरी पुष्कर सिंह ने तत्काल प्रभाव से मामला संज्ञान में लेकर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी केनुसार प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यक्ति 129 विधानसभा पूरनपुर की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर का रहने वाला है। जो कि अन्य समुदाय से आता है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जानकारी लगने के बाद प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी प्रभारी निरीक्षक ने मामले…

शाहगंज(जौनपुर): पूरे नगर में फ्लैग मार्च कर नगर वासियों से शांति से मिलजुल कर रक्षाबंधन पर्व मनाने की अपील

शाहगंज(जौनपुर): रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रविवार को शाहगंज कोतवाली प्रभारी दुर्गेश्वर मिश्र ने पूरे नगर में फ्लैग मार्च कर सभी नगर वासियों से शांति से मिलजुल कर त्यौहार मनाने की अपील की कोतवाली से निकलकर पुराना चौक भादी होते हुए भादी चुंगी तिराहा जैसीज चौक मेनरोड होते हुए श्रीरामपुर रोड जौनपुर रोड रामलीला भवन चौराहा चूड़ी मोहल्ला पुरानी बाजार आजमगढ़ रोड काली चौरा मंदिर फैजाबाद रोड नई आबादी रोडवेज होते हुए उद्गम स्थल कोतवाली में समाप्त हुआ इस दौरान फ्लैग मार्च मैं शामिल वाली प्रभारी…

जौनपुर:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदरहा शाहगंज के कोरोना टेस्ट कैम्प में एक महिला निकली पोसिटिव

जौनपुर,शाहगंज: रविवार दो अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी जौनपुर की कोरोना वारियर टीम अमित कुमार मौर्य, अरविन्द कुमार यादव , और हरिशचन्द यादव ने कैम्प लगाकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मदरहां शाहगंगज जौनपुर में 45 लोगों का सैम्पल लेकर एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट किया। पैतालीस लोगो मे चौवालीस लोगो की रिपार्ट निगेटिव और एक कि रिपोर्ट पोसिटिव आयी है।पोसिटिव रिपोर्ट एक अट्ठाइस वर्षीय महिला की है जो किसी के संपर्क में आने से कोरोना पोसिटिव हुई है । महिला को होम क़वारन्टीन कर दिया गया है।

पीलीभीत : माधोटांडा मार्ग पर सिर कुचले हुए युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

पीलीभीत : कलीनगर माधोटांडा मार्ग पर शेरपुर कला के रहने वाले युवक की लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई .रिजर्व टाइगर जंगल में सिद्ध बाबा स्थान के पास सड़क किनारे राहगीरों ने एक युवक की सिर कुचली हुई लाश देखी. तब राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी .मौके पर पहुंची थाना गजरौला कला क्षेत्र के रिछोला चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. बताया जाता है कि खुश नूर खां पुत्र जमील खां निवासी शेरपुर कला का था.

पीलीभीत :शाहगढ़ चौकी पुलिस कर्मचारियों ने जांच अभियान चलाया

शाहगढ़ चौकी इंचार्ज जी ने जांच अभियान चलाया और लोगों से अपील की कोई भी व्यक्ति बिना मास्क और हेलमेट के बिना मोटरसाइकिल नहीं चलाएगा.उन्होंने लोगों को बताया इसमें आप लोगों का ही भला होगा. हम लोग आपके भले के लिए आप सभी को बता रहे हैं और जिन लोगों ने बताने के बावजूद नियम का उल्लंघन किया, उन लोगों के चालान भी काटे.

महबूबा मुफ़्ती की रिहाई को लेकर चिंतित है राहुल गाँधी , बोले यही है रिहाई का सही समय

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) को रिहा किए जाने की मांग की है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘लोकतंत्र को ज्यादा नुकसान उस समय पहुंचता है जब भारत सरकार (Government of India, GOI) गैरकानूनी तरीके से सियासी दलों के नेताओं को हिरासत में लेती है। ये बेहद माकूल वक्‍त है जब महबूबा मुफ्ती को रिहा कर दिया जाए।’ राहुल गांधी ने यह मांग ऐसे समय उठाई है जब महबूबा मुफ्ती की हिरासत को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया…

आज पूरा देश मना रहा है रक्षा बंधन , पीएम मोदी समेत कई राज नेताओं ने दी शुभकामनायें

आज रक्षा बंधन का पावन त्योहार है. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी है. कोरोना संकट काल में इस बार पूरा देश त्योहार मना रहा है. सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं’. पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने लोगों को बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी. राष्ट्रपति कोविंद…

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को बुलाया जैसलमेर से दिल्ली

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को रविवार सुबह जैसलमेर से दिल्ली बुला लिया. जिसके बाद उन्होंने रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 (NEP-2020) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, लेकिन सवाल उठता है कि उन्हें राजस्थान से वापस क्यों बुलाया गया. वो भी स्पेशल एयरक्राफ्ट से? दरअसल पार्टी हाईकमान नहीं चाहती थी कि नेताओं के बीच नई शिक्षा नीति को लेकर ट्विटर वॉर चलता रहे. इसलिए आनन-फानन में कांग्रेस प्रवक्ता को दिल्ली बुला लिया गया. उन्होंने रविवार सुबह को केंद्र…

पूरी कैबिनेट का होगा कोरोना टेस्ट , अमित शाह भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

भारत में कोरोना से लड़ाई के रणनीतिकार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद कोरोना संक्रमित हो गए हैं. रविवार की शाम 4 बजकर 43 मिनट पर गृह मंत्री अमित शाह ने जैसे ये जानकारी दी तो हर कोई हैरत में पड़ गया. गृहमंत्री ने ट्वीट करके कहा, ‘कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है, परंतु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग बीते कुछ दिनों में मेरे…

मिड डे मील के लिए जुटाए भारत ने अमेरिका में सात करोड़ रुपये

अक्षय पात्र नाम के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने भारत में स्कूली बच्चों के मिड डे मील (दोपहर का भोजन) के लिए 950,000 डालर (करीब 7 करोड़ रुपये) इकट्ठा किया है। एनजीओ ने डिजिटल तरीके से आयोजित एक कार्यक्रम के जरिये यह रकम जुटाई है। एनजीओ की टेक्सास ब्रांच की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘वर्चुअल गाला- टेक्नोलॉजी फॉर चेंज’ में दुनियाभर के एक हजार से अधिक कारोबारी, गैर लाभकारी, सरकारी अधिकारी और नेता शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारत में बच्चों को भोजन और शिक्षा मुहैया कराने के मकसद से…

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में क्या बाइडेन से हार जायेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीकी राष्ट्रपति पद के चुनावों की रेस में शामिल जो बाइडन को लेकर मेरी शुरुआती राय यही थी कि जिन कमज़ोरियों की वजह से बाइडन को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने में दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा था, वही कमज़ोरियां आख़िरकार उनके लिए राष्ट्रपति पद के चुनाव को जीतने में मदद करेगी. ऐसे समय में, जब डेमोक्रेटिक पार्टी का झुकाव वामपंथ की ओर बढ़ता दिख रहा था, तब बाइडन का बीच का रास्ता निकालने वाला व्यवहारिक रुख़ पार्टी के लिए लाभकारी साबित होगा. अमरीका…