पीलीभीत। जनपद की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र के रहने वाले गोपाल ने सांसद से शिकायत की है कि उनके दो भाई गांव के ही एक स्कूल में दसवीं के छात्र थे। इस बार उन्होंने दसवीं की परीक्षा दी और पास हो गए। उनके दोनों भाइयों को प्रैक्टिकल में कम नंबर दिए गए। जबकि एक समुदाय विशेष के छात्रों को फेल होने पर भी प्रैक्टिकल में अधिक नंबर दे दिए गए। इसके अलावा स्कूल के शिक्षकों से ट्यूशन न पढ़ने वाले छात्रों के साथ भी नंबर देने में…
Month: July 2020
कोरबा : लड़की वाले कर रहे थे बारातियों का इंतजार…इसी बीच आ धमकी महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम
कोरबा : जिले के तिलकेजा में एक किशोरी का बाल विवाह शुक्रवार को तय किया गया था। कुछ जागरूक ग्रामीणों ने वक्त रहते इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को दे दी। कन्या को हल्दी भी लग चुकी थी। अब शुभ मुहूर्त के साथ फेरे लेने बारातियों का इंतजार था। ऐनवक्त पर टीम वहां पहुंची और बाल विवाह रोक दिया गया। जन-जागरूकता की इसी कड़ी में जिला कोरबा के ग्राम तिलकेजा के ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यों ने 9-7-20 जुलाई को ग्राम तिलकेजा में किशोरी के बाल…
कोरबा: संदिग्ध पेड़ पर लटकी मिली उपसरपंच की लाश, मचा हड़कंप
कोरबा। पाली थानांतर्गत ग्राम पंचायत पटपरा के उपसरपंच धनसिंह यादव की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली । लाश देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना मिलने उपरांत पुलिस घटनास्थल पहुंची। टीआई लीलाधर राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। एफएसएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया है। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान देखे जाने से मामला संदिग्ध है। मर्ग कायम कर शव को पंचनामा व पोस्टमार्टम बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार है इसके बाद…
पीलीभीत: बुआ ने घर से चोरी कर लिया 8 महीने का भतीजा
पीलीभीत। जनपद के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव गुलाब टांडा के रहने वाले उवैश की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसके 8 माह का बेटा जुबेर है। गुरुवार रात उवैश पत्नी और बच्चे के साथ चारपाई पर लेटे हुए थे। देर रात तक बच्चे के साथ खेलने के बाद वह उसे बीच में लिटा कर सो गए। जुबेर अपने माता पिता के साथ एक ही चारपाई पर सो रहा था। सुबह जब जुबेर की पत्नी जागी तो चारपाई पर बेटे को न पाकर चौंक गई। अपने पति जुबेर को…
बरेली – आँवला डा० राममनोहर लोहिया महाविद्यालय में हुई आनलाइन क्विज प्रतियोगिता
आँवला – डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय आंवला बरेली में शासन के निर्देशों के अनुपालन में पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन एवं जागरूकता से संबंधित “वनों की कमी ही पर्यावरण प्रदूषण का सबसे प्रमुख कारण है” विषय पर ऑनलाइन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर श्री आलोक गुप्ता , तकनीकी सहयोग श्री विशाल , श्री विपिन कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मेवा लाल यादव ने प्रदान किया. रिपोर्टर – परशुराम वर्मा
पीलीभीत: कोरोना का जागरूकता बैनर फाडने वाले दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीलीभीत: पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा में एक संक्रमित व्यक्ति पाया गया था। युवक को उपचार के लिए कोविड-19 भेज दिया गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उस गली में बैरिकेडिंग करा दी जिस गली में संक्रमित युवक रहता था। बेरी केटिंग में जागरूकता के लिए बैनर लगाए थे। गली के दुकानदार छोटे बख्श ने गली में लगा कोरोना का बैनर फाड़ दिया। मना करने के बावजूद छोटे ने अपनी परचून की दुकान भी उस गली में खोल ली। दुकान खोलने पर वहां लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं…
कानपूर का गैंगेस्टर विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान – कार पलटकर सरकार को पलटने से बचाया
कानपुर केस का मुख्य आरोपी विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है. कानपुर आते ही पुलिस की गाड़ी रास्ते में पलट गई. इसी दौरान विकास दुबे ने पुलिस के एक जवान से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की.कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे शुक्रवार को एक पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. पुलिस के मुताबिक एसटीएफ मध्य प्रदेश के उज्जैन से जब उसे कानपुर लेकर आई तो गाड़ी रास्ते में ही पलट गई. मौका देखते ही विकास दुबे ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने…
भाजपा का मानना है कि सावन के समापन पर कैबिनेट विस्तार के लिए शुभ घड़ी है।,सिंधिया को भी मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह
नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उसकी कैबिनेट का पहला विस्तार होने वाला है। यह कैबिनेट विस्तार सावन के अंत में होने वाला है। सावन तीन अगस्त को खत्म हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार अगस्त के दूसरे हफ्ते में हो सकता है। भाजपा का मानना है कि सावन के समापन पर कैबिनेट विस्तार के लिए शुभ घड़ी है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 57 मंत्रियों के साथ 30 मई, 2019 को दोबारा पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। नियमों के…
राहुल गाँधी ने स्टूडेंट के प्रदर्शन का किया समर्थन
विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का विरोध कर रहे छात्रों का कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने समर्थन किया है। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आईआईटी जैसे संस्थान परीक्षाएं रद्द कर छात्रों को पिछले प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट कर रहे है, वहीं यूजीसी इसे लेकर छात्रों के बीच भ्रम पैदा कर रहा है। जो ठीक नहीं है। उसे भी परीक्षाएं रद्द कर छात्रों को पिछले प्रदर्शन या आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर ही प्रमोट करना चाहिए। राहुल गांधी ने यूजीसी…
अंतरिक्ष तकनीक की दुनिया में राज करने का सपना देख रहे चीन को लगा बड़ा झटका ,बीच रास्ते में फेल हुआ सैटेलाइट लॉन्च वीइकल
अंतरिक्ष तकनीक की दुनिया में राज करने का सपना देख रहे चीन को बड़ा शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। चीन का सबसे बड़ा ठोस ईंधन से चलने वाला रॉकेट कुआईझाउ-11 पश्चिमोत्तर चीन में जिक्उक्वान सैटलाइट लॉन्च सेंटर में फेल हो गया है। शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:17 बजे यह सैटलाइट फेल हो गया। चीनी अधिकारियों ने बताया कि सैटलाइट के फेल होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। चीन ने कम पैसे में अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने के लिए यह सैटलाइट डिजाइन किया है। चीन…
नेपाल सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरिता गिरी को पद से हटाया , सरिता गिरी नेपाल द्वारा जारी किये गए नए नक़्शे का विरोध कर रही थी
नेपाल के नए नक्शे का विरोध करने वाली समाजवादी पार्टी की सांसद (Member of parliament) सरिता गिरी को नेपाल सरकार (Government) ने पद से हटा दिया है. उन्होंने नेपाल के नए नक्शे का विरोध कर भारत के प्रति समर्थन जताया था. भारत के पक्ष में बोलने वाली वह एकमात्र सांसद (Member of parliament) थी. नेपाल के संघीय संसद सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार, सभाप्रमुख अग्नि प्रसाद सापकोटा ने समाजवादी पार्टी की ओर से प्राप्त पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया है. सरिता को सांसद…
मैनपुरी: खेत पर जा रहे बच्चो का पैर फिसलने से गड्ढे में जा गिरे एक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर
ब्रेकिंग मैंनपुरी खेत पर जा रहे बच्चो का पैर फिसलने से गड्ढे में जा गिरे एक की मौके पर ही मौत दो की हालत गंभीर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला कृष्णा उम्र 10 वर्ष की मौके पर ही हुई मौत दो बच्चों को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई हॉस्पिटल कराया भर्ती नैतिक उम्र 9 वर्ष अंजलि उम्र लगभग 12 वर्ष जिसमें नैतिक की हालत गंभीर बनी हुई है घटना की सूचना पाकर एसआई धर्मेंद्र मलिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे…
उत्तर प्रदेश/बरेली: ब्लाक मझगवां में एक महीने से विद्युत आपूर्ति ठप, विद्युत उपखंड अलीगंज पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
बरेली – ब्लाक मझगवां में एक महीने से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण विद्युत उपखंड अलीगंज पर ग्रामीणों ने हंगामा किया ।इसी के साथ ग्रामीणों ने की क्षेत्रीय विधायक से इसकी शिकायत विद्दुत उपखंड अलीगंज पर किया। ग्राम पंचायत मझगवां में 30 दिन से विद्युत सप्लाई पूर्णतया बाधित है जो विद्युत उपखंड अलीगंज से संबंधित है। लगातार गांव में 63kv के ट्रांसफार्मर से गांव के लगभग तीन सौ पचास कनेक्शन धारियों को विद्युत सप्लाई मिलती है पिछले 25 दिन से लगातार लगभग 7 ट्रांसफार्मर संबंधित लाइनमैन की लापरवाही के…
उत्तर प्रदेश / बरेली: जाफराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में हो रहा विकास के नाम पर जनता के साथ खिलवाड़
उत्तर प्रदेश /बरेली: आँँवला लोकसभा क्षेत्र के विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत हररामपुर में विकास कार्य बड़े जोरों पर हैं ।लेकिन यही विकास कार्य यदि जमीनी स्तर पर देखा जाए तो जीरो हैं। यहां ग्राम प्रधान सोहनलाल कश्यप व सचिव विश्वजीत की मिलीभगत के कारण ही जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जी हां बताते चलें की गांव में शिव मंदिर पर लगा सरकारी हैंडपंप पिछले आठ महीनों से खराब है जबकि यह हैंड पंप केवल गांव वालों की ही प्यास नहीं बुझाता बल्कि प्रधानों को…
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीलीभीत शहर में किया गया पैदल मार्च, मास्क ना पहनने वाले व्यक्तियों पर लगाया गया जुर्माना
दिनांक 09 जुलाई 2020 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा पीलीभीत शहर में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी व कोतवाली भी मौजूद रहे। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बाजार में लगी दुकानों के मालिकों से भी वार्ता की गई तथा उनको सुरक्षा का एहसास कराया। जिन व्यक्तियों ने मास्क नहीं पहना था उनको मास्क वितरित किए गए तथा मास्क पहनने और शासन के आदेशों का पालन करने के लिए कहा गया। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा मास्क…
पीलीभीत: पूरनपुर नहर की पटरी कटने से फसलें जलमग्न
पीलीभीत : पुरनपुर हरदोई ब्रांच नहर की पश्चिमी कच्ची पटरी से दो जगह पानी का रिसाव शुरू हो गया है .जिससे फसलें जलमग्न हो गई हैं. मामले की जानकारी ग्राम ग्रामीणों को लगी तो बे आक्रोशित हो गए .घटनाक्रम के बारे में विभागीय अधिकारियों को बताया गया जिन्होंने मौके पर पहुंचकर पानी रोकने के लिए प्रयास शुरू कर दिया. रात में कॉलोनी नंबर 6 के पास दो जगह पानी का रिसाव शुरू हो गया. जिससे फसलें जलमग्न हो गई .ग्रामीणों को मामले की भनक लगी तो आक्रोशित हो गए. घटना…
पीलीभीत : पूरनपुर तहसील में गन्ना कृषक महाविद्यालय में एडमिशन शुरू
पीलीभीत: तहसील पूरनपुर नगर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में बीए प्रथम बरस एडमिशन शुरू हो गए हैं. विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधीर शर्मा ने बताया है कि बीए प्रथम वर्ष के सभी छात्र छात्राएं कॉलेज पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें. जिससे कि उनका एडमिशन बीए प्रथम वर्ष में हो सके.
बरेली :आँवला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने से किसानों के धान की रोपाई नहीं हो पा रही है इसे देखते हुए भाजपा युवा नेता यशवंत सिंह लोधी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए
कम बिजली से किसान बेहाल ऐसी खबरें हमें लगातार आये दिन मिल रही हैं. किसान धान की खेती को लेकर चिंतित है . कम बिजली आने से सिचाई नहीं हो पा रही है. इसी कड़ी में यूपी के जनपद बरेली में भाजपा युवा नेता यशवंत सिंह के पास, आँवला विधानसभा क्षेत्र के जीवनी बिहारीपुर, अंतपुर, नौगांवा ,ब्राह्मण, शिवनगर, चांदपुर आदि दर्जनों ग्रामीण पहुंचे .यहां लोगों ने बताया कि जर्जर तार होने के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरीके से ठप है. धान की रोपाई शुरू हो चुकी है. ऐसे में विद्युत…
कोरबा: मृत महिला के नाम से उसकी बेटी को खड़ा कर अधिवक्ता ने आरोपियों की करा ली जमानत, जमानतदार की जगह दूसरी महिला की फोटो लगाकर भी न्यायालय को किया गुमराह…3 पर अपराध दर्ज…
कोरबा-चोरी के एक मामले में आरोपियों की जमानत लेने के लिए अधिवक्ता ने एक मृत भूस्वामिनी की पुत्री और उसके रिश्तेदार को न्यायालय में खड़ा कर दिया। जमानतकर्ता का फोटो के स्थान पर एक अन्य प्रकरण की महिला का फोटो चिपका दिया गया। पूरे मामले में विवेचना बाद अधिवक्ता सहित 3 लोगों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है।मामला पाली थाना क्षेत्र का है जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट भगवान दास पनिका के न्यायालय में फर्जी जमानतदार खड़ा कर जमानत ली गई थी। पाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि…
कोरबा: पुलिस जवान निकला कोरोना पॉजिटिव
पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक की ड्यूटी कोविड-19 अस्पताल में लगी थी। जिसका कोरोना टेस्ट कराया गया तो उसका कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया।टेस्ट रिपोर्ट मिलते ही पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया है प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है जहां पूरे क्षेत्र को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)
