शाहगंज / जौनपुर – पैर पसार रहा करोना बनाए गए 6 कंटोनमेंट जोन।

शाहगंज / जौनपुर – कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन ने 6 कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण को तेज करने की बात कही । स्थानीय नगर में आई पिछली रिपोर्ट में 15 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए। नोहटा मोहल्ले को बैरिकेडिंग कर कंटोनमेंट जोन घोषित किया गया। मोहल्ला हुसैनगंज में ढाई सौ मीटर दायरे में दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया। उप जिला अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर भ्रमण किया और लोगों को आदेश अनुपालन करने…

खुटहन/ जौनपुर -प्रधान पुत्र ने प्राप्त किए 95% अंक शुभचिंतकों ने भी शुभकामनाएं।

खुटहन/ जौनपुर – ओइना गांव निवासी आयुष शुक्ला पुत्र विमलेश कुमार शुक्ला सीबीएसई इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग ) परीक्षा में में 95% अंक प्राप्त किए। स्थानीय लोगों के साथ शिक्षकों ने भी शुभकामनायें ब्यक्त कीये। आयुष ने इस सफलता का श्रेय अपने बड़े पिता डॉ आर पी शुक्ला निवर्तमान (डीएन )काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी , बड़ी मां सरोजा तथा मां कनक लता शुक्ला को दिए। उनके पिता विमलेश कुमार शुक्ला ग्राम प्रधान है। गांव वालों में बच्चे की इस सफलता पर हर्ष है।

कोरबा :वन मंडल क्षेत्र में बीज बुवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कोरबा -छत्तीसगढ़ सरकार के आदेशानुसार कोरबा वन मंडल क्षेत्र में बीज बुवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वनवासी और वन्यप्राणियों को आसानी से भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वन क्षेत्रों में बीज बुवाई की गई, जिसमें फलदार और सब्जी बीजों का रोपण के साथ सीडबॉल का छिड़काव किया गया. कोरबा वनमंडल में 55 हजार सीडबॉल का रोपण किया गया. इसके साथ ही 15 सौ किलोग्राम फलदार पौधे और 200 किलोग्राम सब्जी बीजों का भी छिड़काव किया गया. कोरबा वन मंडलाधिकारी एन गुरुनाथन ने बताया कि कोरबा वनमंडल…

कोरबा: मानिकपुर चौकी मे युवाओ ने घुसकर पोलिसकर्मियो से की बदसलुकी, थाने मे जमकर हुआ हंगामा

कोरबा ( छत्तीसगढ़) : मानिकपुर चौकी में सोमवार की सुबह लगभग 11:30 बजे कुछ युवाओं ने पुलिसकर्मियों से झूमा झटकी करते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया. दरअसल, वे अपने साथी को बीती रात पुलिस द्वारा पकड़कर चौकी लाए जाने से नाराज थे. सुबह जब कुछ और युवक अपने साथी को वापस छुड़ाने गए तब चौकी के अंदर जमकर हंगामा हुआ. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें पुलिस चौकी के अंदर कुछ युवक पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए देखे जा सकते हैं. मामला रवि शंकर शुक्ला नगर का…

कोरबा: सर्वमंगला मार्ग के रेलवे ट्रेक पर मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत… खुदखुशी की आशंका… मृतक की उम्र करीब 25 साल.

पावरहाउस रोड से सर्वमंगला की तरफ जाने वाले मार्ग के किनारे मोजूद रेलवे ट्रेक पर एक युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक का नाम सन्नी है और वह गांधी चौक निवासी है. हालांकि यह साफ नही ही कि उसने खुदखुशी की है या किसी हादसे के शिकार हुआ है. डायल 112 व कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है. मौके पर तमाशबीनों का हुजूम इकट्ठा हो गया है.

कोरबा। शोरूम में कार देखने आए थे युवक, कार में बैठ कर देख रहे थे फीचर, अचानक शोरूम का कांच तोड़ बाहर आ गई कार,गार्ड घायल

कोरबा। कोसाबाड़ी स्थित नेक्सा शोरूम में कोरबा के ही तीन युवक कार देखने पहुंचे। कार का फीचर चेक करने तीनों युवक कार में बैठे थे। तभी युवकों की लापरवाही से अचानक कार तेज गति से आगे बढ़ गई और शोरूम का फ्रंट ग्लास तोड़ते हुए सीढ़ियों पर आ गयी। शोरूम के ग्लास के बाहर बैठे गार्ड के पैरों पर कांच लगने के कारण चोट आई है। हालांकि तीनों युवकों को कोई चोट नही आई है। लेकिन 12लाख 15हजार कीमत की ब्रांड न्यू कार आगे से डैमेज हो गयी। अब देखना…

औरैया: बच्चे की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बिधूना तहसील के ग्राम कुदरकोट में कोरोना का पहला मरीज मिला। जानकारी के अनुसार कुदरकोट कस्बे के रुरूगंज मार्ग पर एक 10 वर्षीय बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित बच्चे को स्वास्थ्य विभाग की टीम औरैया जिला अस्पताल ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित बच्चा 8 दिन पहले इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में अपने ननिहाल से लौटा था जिस का सैंपल लिया गया । बच्चे को कई दिन से बुखार की शिकायत थी। बच्चे की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कस्बे में हल्ला मच…

सचिन पायलट का समर्थन करने से संजय झा को कांग्रेस ने पार्टी से किया बाहर

कांग्रेस नेता संजय झा को कांग्रेस पार्टी से हटा दिया गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ने पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी गतिविधियों और अनुशासन तोड़ने के तहत यह निर्णय लिया गया है। राजस्थान में जारी सियासी हलचल में संजय झा ने सचिन पायलट का समर्थन किया था। संजय झा ने कहा था कि राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। संजय झा ने सचिन पायलट के समर्थन में मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा था कि राजस्थान में तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत…

यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं के साथ हो रही बुधवार को शिखर बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की एक अहम कोशिश चीन को लेकर

यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं के साथ हो रही बुधवार को शिखर बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की एक अहम कोशिश चीन को लेकर इस संघ की सोच की थाह लेने की होगी। दोनो पक्षों के एजेंडे में पिछले सात वर्षो से लंबित कारोबारी द्विपक्षीय मुक्त व्यापार व निवेश समझौते पर नए सिरे से चर्चा शुरू करना निश्चित तौर पर ऊपर होगा लेकिन अंतरराष्ट्रीय फलक पर चीन का मौजूदा व्यवहार एक अहम मुद्दा होगा। भारतीय विदेश मंत्रालय और यूरोपीय संघ के सूत्र भी इस बात की तस्‍दीक कर रहे हैं। भारत…

कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट के लिए अब कांग्रेस में कोई जगह नहीं, जाने विस्तार से

कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट की अगली राजनीतिक चाल पर सभी की निगाहें हैं। इस बीच, राजस्थान के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के दरवाजे ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए खुले हैं, जो इसकी विचारधारा पर भरोसा रखते हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, अगर कोई बड़े जनाधार वाला नेता भाजपा या किसी राजनीतिक दल से जुड़ता है, तो हर जगह उसका स्वागत होता है। हमारी विचारधारा पर भरोसा जताते हुए अगर कोई भी हमारे…

बौद्ध स्थलों को जानने का अवसर प्रदान करेगा कुशीनगर हवाईअड्डा, श्रीलंका में भारतीय मिशन ने कुछ ऐसा काम किया

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में स्थित भारतीय मिशन ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा घोषित करने का भारत सरकार का निर्णय तीर्थयात्रियों, इतिहासकारों और संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों को बौद्ध स्थलों को जानने का अवसर प्रदान करेगा। सरकार ने 24 जून को इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि यह हवाईअड्डा महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थलों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगा। श्रीलंका बौद्ध बहुल देश है, जिसकी 70 प्रतिशत से अधिक आबादी बौद्ध धर्म में आस्था रखती है। भारतीय मिशन ने अपने बयान…

ट्रम्प की रणनीति, विदेशी छात्रों को वीजा देने से इनकार करने वाले आदेश को किया रद्द

आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन वीजा को लेकर फैसला वापस ले लिया। यानि अब वह ऑनलाइन क्लास करने वाले विदेशी छात्रों पर किसी भी तरह का विजा प्रतिबंध नहीं लगाएगा। बता दें कि अमेरिका ने 6 जुलाई को ऐसे छात्रों से छात्र वीजा वापस लेने की घोषणा की थी जिनकी क्लास कोरोना के कारण केवल ऑनलाइन मॉडल पर हो रही थी। यूनिवर्सिटी ऑफ हार्वर्ड और दूसरे कई संस्थानों ने सरकार के खिलाफ कानून का सहारा लिया और उन्होंने यूएस इमिग्रेशन ऐंड कस्टम्स एनफोर्स (ICE) के 6 जुलाई को लिए गए फैसले…

लखनऊ की दिव्यांशी जैन और आरुषि बनी सीबीएसई रिजल्ट की स्टार

लखनऊ : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बीते सोमवार को 12वीं का रिजल्ट डिक्लेयर किया, जिसमें शहर की बेटी दिव्यांशी जैन ने 600 में 600 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह ऑल इंडिया टॉपर बनी। सीबीएसई ने इस बार कोई मेरिट लिस्ट नहीं जारी की है, लेकिन दिव्यांशी 100 परसेंट मा‌र्क्स हासिल कर यह कामयाबी हासिल की है। दिव्यांशी के बाद शहर की आरुषि ने भी जलवा बिखेरा। डीपीएस एल्डिको साउथ सिटी की आरुषि गुप्ता ने 99 प्रतिशत, सात्विक सिन्हा ने 98.8, लखनऊ पब्लिक…

पीलीभीत : युवक पर मगरमच्छ नें किया हमला

पीलीभीत /माधोटाडा: नहर में भैंस नहलवाते समय युवक पर मगरमच्छ नें हमला कर दिया. दोदपुर निवासी राम कुमार खारजा नहर किनारे अपने खेतों में भैंस चरा रहा था. अधिक गर्मी होने के कारण राम कुमार अपने भैंस को खारजा नहर में नहलाने लगा. कुछ ही देर में एक मगरमच्छ नें राम कुमार पर हमला कर दिया. तभी राम कुमार नें शोर मचाया आस पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने वामुसकिल राम कुमार को बचाया और आनन-फानन में पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. — राजेश कुमार…

हरदोई : आवारा गौवांशो से ग्रामीण किसान परेशान

हरदोई: सरकार के द्वारा गौवांसो के प्रति गौ हत्या कानून बनाकर उनके बिक्री पर रोक लगाई गई तथा उनके रखरखाव के लिए ग्रामीण स्तर पर गौशालाओं का निर्माण करवाया गया ।जिसमें सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं लेकिन यह गौशाला सिर्फ कागजों पर ही बने हुए हैं ।जमीनी स्तर पर देखा जाए तो उनमें तमाम कमियां नजर आती हैं और हर गौशाला में 10 से 15 तक गोवंश ही मिलते हैं। अधिकारियों के द्वारा गौ शालाओं का निरीक्षण केवल कागजों पर ही किया जाता है ।जमीनी हकीकत…

पीलीभीत: नशेडी बेटों ने बाप को पीटा

पीलीभीत : पूरनपुर में दो नशेडी बेटों ने बाप को खूब पीटा मामला शेर पुर निवासी मोइन खान का है । मोइन खान ने बताया कि उसके दो बेटे सूवी खान व गब्बर खान सौतेले है और वह दोनों नशे के आदी है। आये दिन मोइन खान के साथ झगड़ा फसाद करते रहते है मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोनों बेटे सुबह शराब पीकर आये और मोइन खान से गाली गलौज करने लगे ।मोइन खान ने जब इसका विरोध किया तो दोनों बेटों ने अपने सौतेले बाप मोइन…

इटावा : राष्ट्रीय पक्षी का शिकार करके हत्या

इटावा: अपराध एवं अपराधियों के विरूध्द वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्ग दर्शन में क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना चौबिया पुलिस के द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले 02 युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ब्लाक वन रक्षक अनिल सिहँ चौहान थुलरई थाना चौबिया में दी गई तहरीर के आधार पर थाना चौबिया पर मु0अ0स0.163/2020 धारा 26 भारतीय वन अधिनियम .9,39,51. वन जंन्तु सरंक्षण अधि0 अभियोग किया गया । अभियुक्तो की गिरफ्तारी…

बरेली – आँँवला पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में कांस्टेबल रोड पर गिरकर हुए घायल,बदमाश को भी लगी गोली

बरेली : आँवला कोतवाली में दिनांक 14 /7/2020 को मुखबिर ने सूचना दी की आँँवला रामनगर रोड से मनोना की ओर जाने वाले रास्ते पर चार व्यक्ति अफीम की डीलिंग कर रहे है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आँँवला मय फोर्स एस आई सोनू कुमार , एसआई दिलीप कुमार व एसआई मोहम्मद सलीम के साथ बताए स्थान की तरफ पहुंचे तो उक्त चारों व्यक्तियों ने जान से मारने की नियत से पुलिस स्टाफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मनोना की ओर भागने लगे । आत्मरक्षा में पुलिस बल द्वारा…

बदायूं : बाइकों की भिड़ंत में हेडकांस्टेबल सहित दो घायल

 दो बाइकों की भिड़ंत में हेडकांस्टेबल का पैर टूट गया। जबकि दूसरी बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में ले ली है। नगर में बिल्सी रोड स्थित डीपॉल स्कूल के सामने सोमवार को हेड कांस्टेबल परम सिंह और सहसवान कस्बा निवासी गुड्डू की बाइक टकरा गई। हादसे में परमजीत के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। उन्हें बरेली रेफर किया गया है। इधर, गुड्डू भी घायल हो गया। पुलिस में गुड्डू की बाइक अपने कब्जे में ले ली है। परमजीत सिंह बिल्सी थाने में तैनात है।…

लखनऊ : पुलिस अधिकारी बन महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले दो शातिर हुए गिरफ्तार

खुद को पुलिस अधिकारी बातकर प्रदेश के कई जिलों की महिलाओं व युवतियों को ब्लैक मेल करने वाले दो शातिर अपराधियों को वीमेन पावर लाइन ने विशेष अभियान चलाकर प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया। यह लोग पहले उन्हें पुलिस में उनकी शिकायत होने के नाम पर डरवाते थे। फिर उनकी फोटो मंगवाकर अश्लील बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। इनके खिलाफ प्रदेश भर से 37 शिकायतें 1090 पर दर्ज हुई थीं। पुलिस अधिक्षक वीमेन पावर लाइन-1090 रवि शंकर छवि के मुताबिक, सोमवार को प्रतापगढ़ देवगलपुर चकवड़ के रोहित शुक्ल और उसके साथी…