शाहगंज(जौनपुर): बुधवार की शाम स्थानीय कोतवाली के बगल अंजानशहीद रोड पर एक युवक का सन्दिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया।बताया जाता है की बुधवार की दोपहर नगर में रिक्शा चलाने वाला 30 वर्षीय अरविंद नामक युवक कोतवाली के बगल में अंजान शहीद रोड पर नशे की हालत में देखा गया था।शाम को करीब चार बजे सन्दिग्ध परिस्थितियों में उक्त युवक की लाश उसी रोड पर सड़क किनारे पाई गई।स्थानीय लोगों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाई में…
Month: July 2020
दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या हुई डेढ़ करोड़ के करीब
दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बुधवार को डेढ़ करोड़ के करीब पहुंच गई। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में कोविड-19 से 6,17,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,40,000 से अधिक हो गई है और अब भी संक्रमण के काफी अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अमेरिका में एक समय संक्रमण के मामलों में सबसे आगे चल रहे न्यूयॉर्क को अब देश के सबसे बड़े राज्य कैलिफोर्निया ने पीछे छोड़…
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि आने वाले समय में अमेरिका में और भी चीनी वाणिज्य दूतावास बंद किए जा सकते हैं, यह बिल्कुल संभव है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि आने वाले समय में अमेरिका में और भी चीनी वाणिज्य दूतावास बंद किए जा सकते हैं, यह बिल्कुल संभव है. मालूम हो कि अमेरिका ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए बुधवार को अचानक चीन से 72 घंटे के भीतर ह्यूस्टन स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद करने के लिए कहा था. ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है. मंगलवार को चीनी दूतावास के भीतर आग की…
विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सचिन पायलट समते 19 बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता कार्यवाही पर रोक लगाने को गलत बताया गया सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
राजस्थान का सियासी रार अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सचिन पायलट समते 19 बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता कार्यवाही पर रोक लगाने वाले राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दूसरी ओर सचिन पायलट ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी है, ताकि बगैर उनका पक्ष सुने कोर्ट मामले में कोई आदेश न जारी कर दे। मामले में आज तीन जज की पीठ सुनवाई करेगी। याचिका में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के ‘किहोतो होलां’…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर करीब आधे घंटे मुलाकात की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर करीब आधे घंटे मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दो दिन बाद ही 24 जुलाई को आडवाणी को अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वंस मामले की सुनवाई कर रही सीबीआइ की विशेष अदालत में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बयान दर्ज कराना है। वहीं दूसरी ओर पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन भी होना है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। ऐसे में केंद्रीय…
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी दिल्ली का सरकारी बंगला छोड़कर जल्द ही हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित पॉश इलाके डीएलएफ में शिफ्ट हो सकती है
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी दिल्ली का सरकारी बंगला छोड़कर जल्द ही हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित पॉश इलाके डीएलएफ में शिफ्ट होने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सरकारी बंगला छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुग्राम शहर की सबसे पॉश सोसायटी यानी सेक्टर 42 स्थित डीएलएफ अरालियाज वाले अपने घर में शिफ्ट हो जाएंगी। यहां पर वह अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ रहेंगी। बताया जा रहा है कि यहां पर बच्चे भी साथ ही रहेंगे। गौरतलब है कि गुरुग्राम की अरालियाज सोसायटी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि सुबह 10.30 बजे वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मणिपुर वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट के जरिए वर्ष 2024 तक राज्य के हर घर में जल पहुंचाने का लक्ष्य है। प्रोजेक्ट की लागत लगभग 3 हजार करोड़ रुपये है। इस परियोजना के जरिए मणिपुर के 1लाख 42 हजार 7 सौ 49 घरों में घरेलू नल कनेक्शन में जलापूर्ति होगी।केंद्र ने जल जीवन मिशन के…
पीलीभीत: फीस न देने पर ऑनलाइन शिक्षा से वंचित करना इंसानियत के खिलाफ
पीलीभीत: स्थानीय सांसद वरुण गांधी ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि कोरोना लॉकडाउन में तमाम परिवारों के रोजगार चले गए कारोबार ठप हो गए, इसमें अभिभावक गंभीर आर्थिक स्थिति में गुजर रहे हैं .ऐसे में कुछ स्कूल संचालकों ने फीस जमा न कर पाने वाले बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित कर दिया है. ऐसा करना इंसानियत के खिलाफ है .सांसद जी ने कहा कि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के लिए कुछ ऐसी व्यवस्था करें ,ताकि कोरोना संकटकाल में कोई भी स्कूल…
पीलीभीत: थाना अमरिया में अब कोरोना रिपोर्ट के अनुसार 11 कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी
पीलीभीत: अमरिया तीन दरोगा तथा दो कांस्टेबल को कोरोना ने बनाया अपना निशाना,थाना अमरिया में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 11 पीलीभीत जनपद के थाना अमरिया की मुसीबतें और बडीं। हाल में ही 6 पुलिस कर्मियों की आई कोरोना रिपोर्ट के बाद अब देर शाम तीन सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। थाना अमरिया में अब कोरोना रिपोर्ट के अनुसार 11 कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी हैं।अभी और लोगों की जांच रिपोर्ट आनी है बाकी। रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
कोरबा: दीपका SECL कार्यालय का किया घेराव
कोरबा : उर्जाधानी भू विस्थापित कल्याण समिति ने मंगलवार को पुनर्वास ग्राम गांधी नगर सिरकीखुर्द की समस्याओं को लेकर एसईसीएल (SECL) के दीपका सीजीएम ऑफिस का घेराव किया. कल्याण समिति के सचिव प्रकाश कोर्राम का कहना है कि पिछले 5 साल से सड़क, बिजली, पानी, प्रदूषण और गांव की अन्य समस्याओं को लेकर पत्राचार किया जा रहा है. कई बार मांगपत्र दिए जाने के बाद एसईसीएल (SECL) प्रबंधन की ओर से समस्या का समाधान करने का आश्वसन भी दिया गया है. लेकिन प्रबंधन ने अब तक समिति की मांग को लेकर…
पीलीभीत: सहकारी बैंक जहानाबाद में कोविड-19 के नियमों का नहीं हो रहा है पालन
पीलीभीत भारत कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से ग्रस्त है वहीं लापरवाही के चलते भारत के सभी राज्यों में स्थिति भयावह हो रही है।मगर देशवासी भी अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझ रहे हैं।ऐसा ही एक गैर जिम्मेदाराना दृश्य भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद पीलीभीत की नगरपंचायत जहानाबाद में स्थित जिला सहकारी बैंक से प्रकाश में आया है।बैंक कर्मचारियों की लापरवाही के कारण और क्षेत्र वासियों की हठधर्मिता के कारण बैंक के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का खुल कर उलंघन किया जा रहा है।जिला सहकारी बैंक में नाही सोशल डिस्टेंसिंग रखने…
मैनपुरी: प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का संगठन ने किया वहिष्कार
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप से भेंट की। तथा प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर बिना संसाधनों के कराए जा रहे शिक्षकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण के संबंध में विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर संगठन ने ऑनलाइन प्रशिक्षण के बहिष्कार से संबंधित शिक्षा मंत्री के नाम का ज्ञापन बीएसए को सौंपा। भेंट के दौरान जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं । जब तक…
कोरबा: दिल फेक आशिक हुआ गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर करता था दुष्कर्म, तीन युवतियों को बनाया अपनी हवस का शिकार
कोरबा। प्यार का झांसा देकर युवतियों से दुष्कर्म करने वाले मेडिकल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोली-भाली लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ बलात्कार किया करता था। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का नाम रवि डण्डो (32) है जो वार्ड नंबर 14 का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ उसकी दूसरी प्रेमिका ने थाने में शादी का झांसा देकर बलात्कार की शिकायत दर्ज करायी थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि 2019 में आरोपी ने…
सीतापुर: डॉ. भीम राव अम्बेडकर के आर्थिक विचारों की प्रासंगिकता विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
सीतापुर: भीमराव सोशल और एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी, सीतापुर द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था के विशेष संदर्भ में डाॅ. भीम राव अम्बेडकर के आर्थिक विचारों की प्रासंगिकता विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस वेबिनार का आयोजन दिनांक 26 जुलाई, 2020 को दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। वेबिनार में मुख्य अतिथि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के प्रोफ़ेसर शक्ति कुमार होंगे| कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मनीष हिन्दवी, एसोसिएट प्रोफ़ेसर, अर्थशास्त्र विभाग, विद्यांत हिन्दू पी. जी. कॉलेज, लखनऊ रहेंगे| कार्यक्रम के आमंत्रित वक्ताओं में डॉ.…
मैनपुरी:कोरोना की रोकथाम के लिये पुलिस प्रसाशन अलर्ट
मैनपुरी: पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 2 टीमें की गठित ईगल वन ,ईगल टू मास्क ना लगाए मिलने पर करेंगी जुर्माना पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया जनपद में रवाना मास्क ना लगाने वालो पर होगी इन टीमों की जनपद में पैनी नजर मास्क ना लगाये मिलने पर सबक,प्रेरणा,जागरूकता,500 रूपये का कट जायेगा चालान ईगल वन, ईगल टू दिन में 10 घंटे करेंगी कार्य एक दरोगा चार सिपाही एक टीम के साथ गाड़ी पर रहेंगे तैनात पुलिस अधीक्षक ने जनपद…
छत्तीसगढ़/कोरबा : एक घर के किचन में मिले कोबरा सांप और उसके 25 बच्चे
कोरबा: रात का भोजन कर जब एक परिवार बर्तन समेट सोने की तैयारी कर रहा था रसोईघर में सांप के दो बच्चे रेंगते दिखे। डरा-सहमा परिवार घर से बाहर निकल आया और मदद बुलाई। सूचना मिलने पर सर्पमित्र अविनाश यादव मौके पर पहुंचे और कोबरा के दो बच्चों को पकड़ा। जरूरी बात यह थी कि यदि यहां दो बच्चे दिखे हैं, तो बाकी कुनबा कहां है? तलाश करने पर वाश बेसिन के नीचे फर्श पर एक सुराख व उसमें से झांकती दो आंखें दिखाई दी। जब टाइल्स तोड़ा गया तो…
छत्तीसगढ़: सघन वृक्षारोपण महाभियान के तहत ब्लाक प्लांटेशन तिलकेजा मे ननकीराम कंवर द्वारा जन्मदिन के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण
तिलकेजा:- कोरबा विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिलकेजा में सघन वृक्षारोपण महाभियान के तहत ब्लाक प्लांटेशन में मुख्य रूप से ननकी राम कंवर विधायक रामपुर तरुण मिश्रा महामंत्री भाजपा ।नीलिमा लहरे जिला पंचायत सदस्य मनोरमा सोनी कुलसिंह कंवर सरपंच गौठान अध्यक्ष मोहन राजपूत मनोरमा सोनी ईश्वर कश्यप राममोहर सोनी संजु वैष्णव रविन्द्र सोनी अजय अग्रवाल सचिव नर्मदा प्रसाद डहरिया उपस्थित थे माननीय ननकीराम कंवर जी का ग्राम के महिलाओं द्वारा तिलक वंदन कर जन्मदिन की बधाई दी गयी ।तथा भाजपा के महामंत्री तरुण मिश्रा द्वारा भाजपा प्रतीक चिन्ह…
छत्तीसगढ़ : बाल-बाल बचे किसान… दो एजेंट जेन्जरा ग्राम में कोटवार से मियाद कर पंचायत भवन में बैठकर किसानों को दे रहे थे कृषि ऋण का झांसा..
कोरबा :कोरबा जिले में प्रशासन और पुलिस ने पूर्व में कई बड़े ठगी के मामले और फर्जीवाड़ों का खुलासा करते हुए दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है. वही इस तरह की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी ठग किस्म के लोगो का हौसला बुलन्द है. वे अब भी चोरी छिपे गांव-गांव पहुंचकर भोलेभाले किसानों को बिना ब्याज के ऋण का सब्जसाग दिखाकर उन्हें अपने जाल में फांस रहे है. आज भी कटघोरा तहसील के जेन्जरा गाँव मे एक फर्जी कंपनी के दो एजेंटों के द्वारा किसानों को ऋण के लिए…
पीलीभीत: माननीय जिलाधिकारी महोदय पीलीभीत से आम नागरिकों की अपील
पीलीभीत: महोदय, आप जिले के सक्षम अधिकारी तथा सर्वेसर्वा हैं इसलिये अपनी जनता की सुरक्षा भी आपकी जिम्मेदारी है. लॉकडाउन से लेकर अब तक आपने दिन रात परिश्रम करके पूरनपुर सहित पूरे जिला पीलीभीत की जनता को कोरोना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप से बचाने में अपनी सफल भूमिका निभाई है. अतः अब इस विषय में निवेदन करना चाहता हूं कि नगर पूरनपुर समेत पूरे जिले में कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है.प्रतिदिन एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है, पूरनपुर नगर की बात करूं तो…
पीलीभीत: लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए हो रहा खनन, यह खनन अधिकारियों के संज्ञान में था
पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के थाना माधोटांडा में धड़ल्ले से उपजाऊ खेत से मिट्टी खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। आपको बता दे कि पीलीभीत माधोटांडा मार्ग हारदोई ब्रांच नहर के पुल के पेट्रोल पम्प के पास में एक राइस मिल में उपजाऊ जमीन से मशीन की सहायता से खुलेआम दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी ढोकर मिल में डाली गई है। यह मिल सुुुुखदेव जयसवाल निवासी कलीनगर की है। जबकि यह खनन सभी आलाअधिकारियों के संज्ञान में है मगर अमीर और दबंग के खिलाफ क्यू नहीं चलती है कलम…
