बरेली :सिटी श्मसान भूमि में आज कोरोना पीड़ित के शव को लेकर जमकर हंगामा हुआ, आरोप था कि कोरोना पीड़ित के साथ आये स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पीपीई किट को शमशान भूमि के बैठने वाली कुर्सियों पर फेंक दिए थे, अन्य शवो के साथ आये लोगो ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया, मौके पर पहुची पुलिस ने लोगो को समझाया लेकिन वो कोरोना पीड़ित का अंतिम संस्कार करवाने को राजी नही थे, लोगो का कहना था कि रोजाना बरेली में कोरोना कहर बरपा रहा है, लेकिन उसके बाद…
Day: July 25, 2020
पीलीभीत/पूरनपुर :गौहत्या करने बालों को गाँव वालों नें पीटा
पीलीभीत/ पूरनपुर : गन्ने के खेत में गौवंश की हत्या करने बाले हत्यारों को ग्राम वासियों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की ,फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया. घायल पशु को पशु अस्पताल में भिजवाया गया.यह सारी घटना कोतवाली के गाँव सुआबोझ दोपहर को हुई . गाँव वालों से सूचना मिलने पर गाँव पहुंची और जानकारी ली. कोतवाल एसके सिहं ने बताया कि मामले की छानबीन करके कार्यवाही की जायेगी.
सराहनीय कार्य – जनपद पीलीभीत।
दिनांक 24/25-07-2020 को अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पीलीभीत पुलिस के थाना से0म0उ0, पूरनपुर, बिलसंडा, माधोटांडा, सुनगढ़ी पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त , आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 02 अभियुक्तों से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब व शस्त्र अधि0 के 01 अभियुक्त से 01 नाजायज असलाह 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर की बरामदगी करते हुए कुल *05* अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।वांछित1- *थाना से0म0उ0*अभियुक्त का नाम- विकास पुत्र रणधीर सिंह निवासी ग्राम सैंधा थाना से0म0उ0 जिला पीलीभीत।मु0अ0सं0 123/20…
कोरबा :ट्रक और हाईवा के बीच आमने सामने की भिड़ंत
कोरबा। जिले के कटघोरा अंबिकापुर मुख्य मार्ग का नवनिर्माण जब से हुआ है तब से या मार्ग खूनी मार्ग में तब्दील हो गया है शनिवार की सुबह बांगो थाना क्षेत्र के बंजारी के समीप एक ट्रक व हाईवा के बीच आमने सामने भिड़ंत हो जाने से एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
बरेली – विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अधिषासी अभियंता आँवला को ज्ञापन सौंपा
आँवला- नगर के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा विद्युत उप केंद्र 132kv आंवला में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता 132kv आंवला को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा है कि कोविड-19 महामारी के चलते संविदा कर्मियों ने अपने परिवार की चिंता न करते हुए भूखे प्यासे 24 घंटे अपनी ड्यूटी पर कार्यरत रहे हैं तथा कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति की कोई भी समस्या नहीं होनी दी तथा अपने कर्तव्य का पूर्णतया निर्वाहन किया है…
बरेली – ब्लाक रामनगर क्षेत्र के गांव केसरपुर में कोरोना जैसी महामारी के चलते गांव में गंदगी व कीचड़ के लगे अंबार नहीं हो रही सफाई फैल रही हैं संक्रामक बीमारीयां
आँवला – कोरोना को लेकर पूरा देश दहशत में है वहीं रामनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत केसरपुर में कई जगहों पर सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। खुली नालियां सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ा रही हैं। सरकार के आदेश के बाद भी यहां के जनप्रतिनिधियों पर कोई भी असर नहीं है। ग्राम सभा की हालत तो दूर की बात है जबकि कई जगहों पर सड़कों पर घरों का पानी बह रहा है। जिन रास्तों पर लोगों को रोजाना आवागमन होता है, उसी पर पानी लग रहा है। मुख्य…
पीलीभीत। एसएसबी ने 22 बोरी खाद और हार्डवेयर का सामान खेप बरामद किया
इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही किसानों की सब्सिडी वाली खाद और हार्डवेयर का सामान पकड़ लिया है। तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं।एसएसबी में बरामद माल को कस्टम विभाग के हवाले किया है । इन दिनों भारत और नेपाल के बीच संबंधों में तनाव चल रहा है । 23 मार्च से लॉकडाउन से लेकर अब तक इंडो नेपाल बॉर्डर पर पूरी तरह सील है । दोनों ओर से आवागमन पर रोक है। किंतु बॉर्डर की खुली सीमा…
खेतासराय(जौनपुर): ग्राम प्रधान पर करोड़ो रूपये गबन का आरोप, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
खेतासराय(जौनपुर): विकास खण्ड शाहगंज सोंधी एक बार पुनः अपने करतूतों के चलते चर्चा में आ गया है। यहां के अधिकारियों के मिलीभगत से विकास के नाम पर सरकार के धन का बंदरबाट होना कोई नई बात नहीं है बावजूद इसके किसी उच्चाधिकारी का ध्यान आकर्षित करने में अक्षम है। उक्त विकास खण्ड के रुधौली गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ विकास खण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जांचकर कार्यवाई की मांग किया है। ग्राम प्रधान के खिलाफ करोड़ो रूपये की सरकारी धन हड़पने का गम्भीर आरोप है। ग्राम…
खुटहन(जौनपुर): बारात में गए व्यापारी की सिर कूच कर हत्या, बोलेरो में शव रख कर खेत में छोड़ा
खुटहन(जौनपुर): जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में शुक्रवार की रात बरात में गए युवा व्यापारी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। व्यापारी की ही बोलेरो में शव रखने के बाद बोलेरो को घर से कुछ दूरी पर खेत में छोड़कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मूल रूप से खेतासराय कस्बा निवासी अशोक कुमार (38) पुत्र रामधनी की ससुराल खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में है। यहीं पर वह मकान…
पीलीभीत। यूरिया खाद न मिलने से प्रभावित हो रही धान और गन्ने की फसलें
पीलीभीत। इन दिनों किसानों को खेतों में लगी धान व गन्ने की फसलों को खाद की सख्त जरुरत है। खाद लगने से फसलों की बढ़वार होगी। समितियों में यूरिया खाद नहीं होने से किसान फसलों में खाद नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में किसानों की फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही है। पहले ही कोरोना काल में किसानों की फसलो में उन्हें खासा नुकसान उठाना पड़ा है। अब धान की सीजन के समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों के सामने काफी दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं।किसानों का कहना…
बरेली-नबावगंज के क्योलड़िया के ग्राम सचिवालय को किया गया हॉटस्पॉट
बरेली-:-बरेली के ब्लॉक भदपुरा के कस्बा क्योलड़िया में एक शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर लोग दहशत में हैं . वहीं प्रशासन ने भी कोरोना मरीज को हॉस्पिटल में एडमिट कर आने के बाद उस एरिया को हॉटस्पॉट बना दिया है . मरीज के परिजनों की भी जांच और सैम्पलिंग स्वास्थ्य टीम ने की है . हॉट स्पॉट एरिया को सैनीटाइज भी कराया गया है. यहाँ सभी को वार्निंग दी जा रही है ,लेकिन अभी भी लोग अनजान बने सड़कों पर बेवजह और बिना मास्क सोशल डिस्टेंसिंग के घूम…
बरेली-जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमितो को हरसंभव इलाज देने का संकल्प लिया
बरेली-:-बरेली में लगातार बड़ रही कोरोना संक्रमितो की संख्या से पूरे जिले को एक बार फिर दहशत में डाल दिया है।क्योंकि हर रोज दर्जन भर मरीजो के मिलने से जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने कहा कि कोविड के मरीज़ों को हर संभव चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। जिलाधिकारी ने आज बरेली के विभिन्न निजी नर्सिंग होम्स एवं अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ एप के माध्यम से वर्चुअल वार्ता करते हुए इन संस्थानों में कोविड के मरीज़ों के लिए बेड उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा…
बरेली-जहरीले के सांप दंश से हुई अधेड़ की मौत
बरेली।आंवला में पूजा देवी के पति चरन सिंह ग्राम मुगलपुर तहसील आंवला थाना सिरौली के निवासी थे।चरन सिंह बिजली की किल्लत को लेकर सिंचाई करने के लिए बेहद परेशान थे ।चरन सिंह बृहस्पतिवार को शाम के समय देर रात सिंचाई करने खेत पर पहुंचे तो वहां ट्यूवेल पर मौके पर बिजली नहीं थी। और चरन सिंह ट्यूवेल पर सो गये । सोते समय चरन सिंह के बाये पैर में जहरीले सांप ने काट लिया । इसके उपरांत चरन सिंह ने घर आने का पूरा प्रयास किया।इसके बाद चरन सिंह रास्ते…
कोरबा : मुड़ापार दीपक स्वीट में प्रशासन एवं खाद्य विभाग की सयुक्त छापामार कार्यवाही
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रो मे एक सप्ताह का लाॅकडाउन जारी है। इस दौरान लोगो को जरूरत की चीजें पर्याप्त मात्रा में निर्धारित नियंत्रित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग की जिला लाॅजिस्टिक टीम सक्रिय है। कोरबा के जिला खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी के निर्देश पर आज सहायक खाद्य अधिकारी श्री जितेंद्र सिहं और खाद्य निरीक्षक श्री शुभम के दल ने शहर की होटलो तथा मिठाई दुकानों की अचानक चेकिंग की । इस चेकिंग के अभियान के दौरान मुड़ापार स्थित दीपक…
कोरबा : पाली की गाजर नदी उफान पर
कोरबा :- जिले में दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है. इससे पहले शहर में हो रही तेज धूप से लोग काफी परेशान थे. जिसके बाद बुधवार की शाम से अचानक आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है. इधर दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गाजर नदी लबालब है. पाली से रतनपुर के बीच ग्राम पोड़ी से बहने वाली गाजर नदी में जलस्तर बढ़ गया. इससे पुल के 2 से 3 फीट ऊपर से पानी…
राजू शराब पीते-पीते रोने लगा, पढ़िए मजेदार चुटकुले
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी…… सोहन- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास? डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो ……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………… 2. राजू शराब पीते-पीते रोने लगा दोस्त- क्या हुआ, क्यों रो रहे हो? राजू- यार जिस लड़की को भुलाने के लिए पी रहा था, उसका नाम याद नहीं आ रहा। ……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………… 3. पत्नी – मैं मायके तभी जाऊंगी, जब आप मुझे छोड़ने चलोगे…. पति – मंजूर है पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी, जब…
बसपा विधायकों के कांग्रेस में हुआ तो अदालत पहुंचे भाजपा विधायक
राजस्थान में राजनीति घमासान बरकरार है, यहां रोजाना आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर भी जारी है। नए घटनाक्रम में भाजपा के एक विधायक ने राजस्थान उच्च न्यायालय में शुक्रवार को याचिका दायर कर बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस के साथ हुए विलय को रद्द करने का अनुरोध किया। इस कदम से राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी को विधानसभा में बहुमत बरकरार रखने में मदद मिली है। मदन दिलावर द्वारा दायर इस याचिका में विधानसभा अध्यक्ष की ‘निष्क्रियता’ को भी चुनौती दी गई है जिन्होंने बहुजन समाज पार्टी के विधायकों को विधानसभा…
FDI के बाद सरकारी खरीद में बोली लगाने पर लग सकती है रोक, चीनी कंपनी को लगा बड़ा झटका
चीन के साथ बढ़ते तनावों के बीच भारत सरकार ने सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते देश की सीमा से लगने वाले देशों से व्यापार के नए नियम जारी किए हैं। भारत के इस कदम से चीनी कंपनियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने सरकारी खरीद मे चीनी कंपनियों पर अंकुश लगा दिया है। केंद्र सरकार के नए नियमों के मुताबिक पड़ोसी देश की कंपनियां तभी भारत में पैसा लगा सकेंगी, अगर वे संबंधित प्राधिकरण के तहत रजिस्टर्ड हैं। कॉम्पीटेंट अथॉरिटी का गठन डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन…
भारत-ब्रिटेन को मुक्त व्यापार समझौते की हुई मंजूरी ,
भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए अर्ली हार्वेस्ट करार को मंजूरी दी है। यह मंजूरी अपनी तरह के पहले वर्चुअल भारत-ब्रिटेन संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (जेटको) के सम्मेलन में दी गई। वाणिज्य एवं उद्योग व रेल मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन की विदेश व्यापार मंत्री लिज ट्रूस ने लगातार बैठककर इस करार की उपलब्धियों को हासिल करने पर सहमति भी जताई। दोनों ने आने वाले महीनों में नई दिल्ली में बैठक की योजना भी बनाई। दरअसल, दो कारोबारी भागीदारों के बीच अर्ली हार्वेस्ट…
राज्यपाल से टकराव नहीं चाहते है अशोक गहलोत
राजस्थान में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस ने राज्य में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच ‘भाजपा द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड्यंत्र के खिलाफ’ शनिवार को जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है. इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सभी विधायकों को आग्रह किया है कि धरना के दौरान हमें गांधीवादी तरीके से पेश आना है. सीएम गहलोत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यपाल हमारे राजप्रमुख और संविधान के हैड हैं. हम कोई टकराव…
