शाहगंज(जौनपुर) : उत्तर पूर्व रेलवे के शाहगंज-आजमगढ़ रेल खंड स्थित चिरैयामोड़ रेलवे क्रॉसिंग पर बोल्डर लदी तेज रफ्तार ट्रक शुक्रवार को बैरियर तोड़ रेलवे ट्रैक पर फंस गई। घंटों की मेहनत के बाद ट्रक को ट्रैक से हटाया जा सका। इस दौरान ट्रैक क्लीयर न होने से साबरमती एक्टसप्रेस ढाई घंटे तक शाहगंज स्टेशन पर ही खड़ी रही। सड़क मार्ग पर भी आवागमन बाधित हुआ। मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन के सहारे ट्रक निकलवाकर कब्जे में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर…
Day: July 18, 2020
खुटहन(जौनपुर): ग्रामप्रधान के हत्यारोपितों पर पुलिस ने किया गैंगेस्टर की कार्यवाई
खुटहन(जौनपुर): मखदूमपुर के ग्राम प्रधान तबरेज आलम की गत मार्च के महीने में कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपितों पर गुरुवार की देर शाम गैंगेस्टर एक्ट लगाकर बड़ी कार्यवाही की है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अपराध को रोकने तथा अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसने के तहत उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन आरोपितों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है।गौरतलब है कि गत 1 मार्च 2020 को मखदूमपुर गॉव के प्रधान तबरेज आलम अपने साथी पूर्व प्रधान राकेश वर्मा के साथ सुबह…
सिल्ली / रांची: सिल्ली सब्जी बाजार में हो रहा है पानी जमा सब्जी खरीदने में एवं बेचने में हो रहा है लोगों को भारी दिक्कत
सिल्ली सब्जी बाजार में पिछले कई सालों से बरसात का पानी जमा होता है ,जिससे यहां समस्या विकराल हो जाती है. यहां कोई भी अधिकारी इस बाजार को साफ सुथरा बनाने का संकल्प नहीं लेता है . देश में स्वछता अभियान चलता है लेकिन यहां इसका असर शून्य है. आप सभी को बता दें सिल्ली सब्जी बाजार साल के 365 दिन लगता है और यहां सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ होती है. सिल्ली के लोगों के लिए यह बाजार एक पैसा कमाने का जरिया है, इस वजह से हजारों लोगों…
प्रयागराज- शिवम कुशवाहा को मिले 91 प्रतिशत अंक
प्रयागराज- कोराव तरांव के रहने वाले शिवम कुशवाहा ने मेहनत व पूर्ण लगन से एम एल पब्लिक स्कूल शिरशा बगहा पढाई कर 91 फीसद अंक लाकर बिद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया. जिससे उनके परिवार और बिद्यालय के सभी गुरुजनों का मन खुशी से भर गया . शिवम कुशवाहा को इसी तरह आगे भी अच्छे अंक और बड़े मुकाम हासिल करने की शुभकामनायें दी गई. उमाशंकर कुशवाहा (पंडित) हाटा(साहस सच कहने का)
पीलीभीत:अमरिया में हुई प्राइवेट स्कूल एसोसिएन की बैठक
पीलीभीत:अमरिया में हुई प्राइवेट स्कूल एसोसिएन की बैठक बनाई . अमरिया क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल एसोसिएन की एक बैठक श्री गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज में हुई. जिसमें प्राइवेट स्कूलों के साथ हो रही समस्याओं को रखा गया. जिसमें पीएसए अमरिया के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बैठक में एजेंडे रखें. जिसमें मुख्य मुद्दा प्राइवेट स्कूल के छात्र छात्राएं जो एक स्कूल में पूरे वर्ष पढ़ते हैं और जब फीस देने का नंबर आता है. तब दूसरे स्कूल में जाकर एडमिशन ले लेते हैं. छात्र जब ऐसा करता है तो दूसरे…
पीलीभीत : ड्रोन उड़ा कर खेतों से भगाया गया टिड्डी दल
पीलीभीत : पूरनपुर क्षेत्र में टिड्डी दल देखते ही देखते कई इलाकों में पहुंच गया. टिड्डी दल आने की जानकारी पर किसान सजग हो गए और किसानों में दहशत देखी गई. साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी बेहद चिंतित और गंभीर नजर आए. दोपहर में टिड्डी दल क्षेत्र के गांव अमरिया, कला नवदिया, सुखदासपुर सहित पड़ोस के कई गांवों में पहुंच गया. आला अधिकारियों ने ड्रोन उड़ाकर शोर शराबा कर टिड्डियों को वहां से भगाया. जिला कृषि अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार विजय त्रिवेदी, नायब तहसीलदार…
कोरबा : बारिश के कारण मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर बढ़ा
कोरबा -: जिले में बारिश होने से बांध का जल स्तर बढ़ गया है. जिले में स्थित मिनीमाता बांगो बांध भी लबालब हो चुका है. हांलाकि अभी बांध को पूरा भरने में थोड़ा वक्त है. लेकिन फिलहाल बांध में प्रशासन के अनुमान से ज्यादा पानी है. लगभग 4 से 5 दिनों की मूसलाधार बारिश बांध को पूरा भर सकती है. समय से पहले बांध के भर जाने की स्थिति को देखते हुए जलसंसाधन विभाग अलर्ट हो गया है. बांगो बांध के नीचे बसे गांव को इसकी सूचना भी दे दी…
कोरबा : निगम क्षेत्र में खुलेंगी पचास नयी राशन दुकानें
कोरबा 17 जुलाई 2020 / राज्य शासन के निर्देश के बाद कोरबा नगर निगम क्षेत्र में राशन दुकानों का युक्तियुक्त करण किया जा रहा है। राशनकार्ड धारकों की संख्या के आधार पर नगर निगम क्षेत्र में पचास नयी शासकीय उचित मूल्य की दुकाने खुलेंगी। नयी दुकानो के आबंटन के लिए जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 27/07/2020 पाॅच बजे तक आवेदन मंगाए गए है। आवेदन कलेक्टोरेट खाद्य शाखा कमरा नम्बर 25 से प्राप्त किए जा सकते है। नई दुकानो के आबंटन के आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट से भी डाउनलोड…
मैनपुरी:कोविड वार्ड में भोजन वितरण हेतु अधिकारियों की ज़िम्मेदारी तय
मैनपुरी: जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचकर कोविड वार्ड, इंस्टीट्यूशनल क्वारन्टीन हाउस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड वार्ड, इंस्टीट्यूशनल क्वाॅरन्टीन हाउस में उपलब्ध मरीजों को अच्छी क्वालिटी का खाना समय से उपलब्ध कराया जाए। प्रातः 08 बजे तक चाय, दोपहर 01 बजे तक दोपहर का खाना उप जिलाधिकारी भोगांव अपनी देख-रेख में उपलब्ध करवाएं। शाम का खाना तहसीलदार भोगांव की देख-रेख में उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने कहा कि खाना पैक करके नहीं वरन परोस कर वितरित किया जाए यदि किसी मरीज के द्वारा…
देश के कई राज्य ले कड़ा निर्णय -कुमार विश्वास
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60 फीसद से अधिक है। इस बीच देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 34,956 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 687 लोगों की जान भी गई है। इस तरह अब देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 25,602 हो गई है। इस बीच सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने के लिए चर्चित कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर संतुष्टि जताई है। उन्होंने कहा है…
केरल में विपक्षी दलो ने सरकार गिराने की बनायी योजना , कर रहे इस्तीफे की मांग
केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने सोने की तस्करी मामले में कहा है कि इसे लेकर वामदलों की सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। हालांकि इसके बावजूद केरल के विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने राज्य की विधानसभा में 27 जुलाई को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। माकपा के राज्य सचिव कोडियारी बालाकृष्णन ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के सत्तारूढ़ गठबंधन को पूरा समर्थन देते हुए विपक्षी दलों कांग्रेस और भाजपा पर तल्खी भरा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सरकार विरोधी अभियानों…
मध्यप्रदेश की एक विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में हुई शामिल
राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने शुक्रवार को विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। भोपाल पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सुमित्रा देवी कास्डेकर भाजपा में शामिल हुईं। कास्डेकर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की सदस्य संख्या 90 बची है। इस प्रकार चार महीने में कांग्रेस के 24 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।बुरहानपुर जिले में नेपानगर विधानसभा सीट की कांग्रेस विधायक सुमित्रा…
अशोक गहलोत सरकार को गिराने के प्रयासों में हुए घमाशान में भाजपा के संजय जैन हुए गिरफ्तार , सुरजेवाला और जोशी समेत कई नेतावो के खिलाफ हुई शिकायत दर्ज
राजस्थान का सत्ता संग्राम और गंभीर रूप लेता जा रहा है। विधायकों की खरीद-फरोख्त व अशोक गहलोत सरकार को गिराने के प्रयासों को लेकर सार्वजनिक हुए ऑडियो टेप कांड में भाजपा नेता संजय जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच भाजपा की ओर से कांग्रेस के महेश जोशी, रणदीप सुरजेवाला और अन्य नेताओं के खिलाफ टेप कांड मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने अशोक नगर पुलिस स्टेशन में कांग्रेस के महेश जोशी, रणदीप सुरजेवाला और अन्य के खिलाफ एक ऑडियो…
आखिर पाकिस्तान क्यों बाज नहीं आ रहा है अपने नापाक हरकत से
पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार रात को जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक स्थित गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गुलपुर सेक्टर के खारी-करमारा क्षेत्र के गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में मोर्टार का एक गोला मोहम्मद रफीक नामक एक ग्रामीण…
H-1B और L1 वीजा नियमों में ट्रंप सरकार ने दी छूट, कौन कौन से लोग कर सकते है US की यात्रा
H1-B या L1 वीजाधारकों के बच्चों और पति/पत्नी के लिए अमेरिका ने राहत देते हुए नियमों में कुछ ढील दी है. ऐसे लोग जो लॉकडाउन के दौरान दूसरे देश में रह गए हैं और उनके माता/पिता या पति/पत्नी अमेरिका में हैं तो उन्हें अमेरिकी यात्रा की इजाज़त दी गई है. ये ऐसे लोगों के लिए किया गया है जो दूसरों पर आश्रित हैं. इससे पहले ट्रंप के आदेश के बाद उन लोगों को झटका लगा था जो एक आदेश के बाद अपनों से बिछड़ गए थे. अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट (US…
