उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार देर सांय जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की तथा शिक्षक समस्याओं से संबंधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. जिलाधिकारी ने समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही बीएसए को बुलाकर अतिशीघ्र समस्याओ के निस्तारण का आदेश दिया है. जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि 9 से 10 महीने तक अपनी जेब से मिड डे मील संचालन के बाद भी कन्वर्जन कॉस्ट खातों में नहीं भेजी जा रही है. शिक्षकों द्वारा ग्रुप में अवकाश देने…
