लालकृष्ण आडवाणी ने बनाया था अयोध्या को जन आंदोलन

अयोध्या आंदोलन के सहारे राजनीति और भाजपा को नई धार देने वाले लालकृष्ण आडवाणी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के एक दिन पहले ही 92वां जन्मदिन मनाया। अयोध्या आंदोलन को राजनीति की धुरी बनाकर महज पांच साल में भाजपा को लोकसभा में दो सांसदों से 86 सांसदों की पार्टी बनाने वाले आडवाणी इसकी सफल परिणति के गवाह बने। आडवाणी पर लगा था विवादित ढांचे के ध्वंस का आरोप जनसंघ की स्थापना के समय से ही जुड़े और भाजपा के संस्थापक सदस्य आडवाणी पर विवादित ढांचे के ध्वंस की साजिश रचने…

जानें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 5 बड़े मतलब

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर ही भव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इतिहास की एक भूल को सुधारते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह सर्वसम्मति से फैसला दिया और विवादित ढांचा तोड़े जाने के कारण मस्जिद निर्माण के लिए अलग से पांच एकड़ भूमि के आवंटन का निर्देश दिया है वह अभूतपूर्व कहा जा सकता है। दरअसल न्यायिक इतिहास में भी यह ऐतिहासिक घटना है जो देश के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों को एकजुटता के सूत्र…