। मिश्रित सीतापुर / आनलाइन ई रजिस्ट्री फ्रेंचाइजी व्यवस्था को रद्द करने की माँग को लेकर मिश्रित लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा जोरदार आंदोलन किया गया । अधिवक्ताओं,बैनामा लेखकों तथा स्टाम्प वेंडरों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र उपनिबंधक मिश्रित सुषमा यादव को सौंपा है । ज्ञापन में कहा गया है । कि ई रजिस्ट्री व्यवस्था पूर्णतया अव्यावहारिक और लोकहित के विपरीत हैं । जमीन जायदाद के पंजीकरण के फ्रेंचाइजी मॉडल से भविष्य में गंभीर कानूनी पेंचीदगी उत्पन्न हो सकती है । ग्रामीण जनता विपरीत विधिक स्थित धोखाधड़ी का शिकार हो सकती है । अधिवक्ता जमीन जायदाद के विषयों की समझ रखता है। निबंधन कार्य से जुड़े अधिवक्ताओं,स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों के सम्मुख रोजगार का संकट उत्पन्न हो जाएगा । उन्होने मांग की है । कि वर्तमान प्रचलित व्यवस्था को ही यथावत रखा जाय और प्रस्तावित फ्रेंचाइजी व्यवस्था को तत्काल रद्द किया जाय । इस अवसर पर अधिवक्ता सुधीर शुक्ल राना , अकरम खान,सौरभ सक्सेना,प्रेम प्रकाश राजवंशी, रजनीश कुमार, ठाकुर प्रसाद अर्कवंशी,जलालुद्दीन, प्रशांत त्रिपाठी,सत्यप्रकाश अर्कवंशी, सुशील भारती,कपिल मुनि , शिवम त्रिपाठी,शैलेन्द्र कुमार , भास्कर पाण्डेय,विमलेंद्र त्रिपाठ , नितिन मालाकार , अजय पाण्डेय , आनंद यादव , सुनील कुमार त्रिपाठी,पुष्पेंद्र गुप्ता,सुनील प्रताप सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।
सीतापुर:बैनामा फ्रेंचाइजी व्यवस्था रद्द करने हेतु अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन
