लखीमपुर :श्रावण माह मैं कावड़ यात्रा के दृष्टिगत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बसो का निरीक्षण किया गया

श्रावण कांवड़ यात्रा–2026 के दृष्टिगत गोला डिपो में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) द्वारा टीम के साथ बसों का आउटशेडिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बसों की तकनीकी फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच कर सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया गया।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालक और परिचालकों को भी बताया की सावन माह मैं जीरो एक्सीडेंट का दिया गया संदेश, सुरक्षित सुचारु संचालन के उद्देश्य से गोला डिपो में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, डिपो प्रभारी, केंद्र प्रभारी एवं फोरमैन की उपस्थिति में चालक-परिचालकों की काउंसलिंग आयोजित की गई।

काउंसलिंग के दौरान सभी चालक-परिचालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य के साथ वाहन संचालन करने, यात्रियों एवं शिवभक्त कांवड़ियों के प्रति मृदुल और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने, चालक-परिचालक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा यातायात डायवर्जन का पूर्ण पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी चालक-परिचालकों से सुरक्षित संचालन के साथ बेहतर यात्री सेवा प्रदान करने और अधिकतम आय अर्जित करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

गोला डिपो प्रशासन ने कहा कि सुरक्षित यात्रा, श्रेष्ठ सेवा और यात्री संतुष्टि ही विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Comment