गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर गोला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया कि हाई कोर्ट के द्वारा रामलीला मैदान की भूमि पर स्टे ऑर्डर विगत कई वर्षों से चल रहा है। स्टे आर्डर के बावजूद रामलीला मैदान की भूमि पर अवैध रूप से शॉपिंग कंपलेक्स के पक्के निर्माण को निर्मित किया गया जबकि हाईकोर्ट की पत्रावली में दोनों पक्षों ने सहमति दी थी कि किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण उक्त भूमि पर नहीं किया जाएगा जो कि अवैध माना जाएगा जिसे ध्वस्त कर यथा स्थिति को बनाए रखने की कृपा करें। हाईकोर्ट में लंबित वाद जो कि नगर पालिका गोला की देखरेख में चल रहा है उक्त लंबित वाद की पैरवी जिला अधिकारी स्वयं अपनी पैरवी के माध्यम से करें। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप चार दिवारी का निर्माण, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सांस्कृतिक द्वारा, सुरक्षा व अवैध कब्जा मुक्त कर शासन को अपनी सुपुर्दगी में लेना चाहिए।उक्त रामलीला मैदान को राजस्व अभिलेखों में मेला मैदान दर्शाकर कब्जे का प्रयास चल रहा है राजस्व अभिलेखों में सुधार कर रामलीला मैदान घोषित करने की कृपा करें।
ज्ञापन देते समय विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री (सह) हरद्वार प्रसाद वाजपेई एडवोकेट, भारतीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री अशोक जोशी, भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता, बबलू जोशी सहित तमाम हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
