फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 भारतीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में वर्ष 2026 की प्रस्तावित जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जाति आधारित गणना सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान जनगणना प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के लिए अलग से जातिगत कॉलम का प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे पिछड़े वर्ग की वास्तविक जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सही आंकलन संभव नहीं हो सकेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि जनगणना में ओबीसी वर्ग की जाति आधारित गणना कराई जाए, ताकि उनकी वास्तविक संख्या और स्थिति के आधार पर नीतियां एवं योजनाएं बनाई जा सकें।
भारतीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए ओबीसी वर्ग की जातिगत जनगणना आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस विषय में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
इस अवसर पर भारतीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल राजपूत, धनीराम पाल एडवोकेट, रामनिवास कठेरिया, राधेश्याम संत, अलबेला जी, रामतीरथ राजपूत, रामसागर राठौर, अर्चना यादव, अजय कुमार एडवोकेट, जगपाल कठेरिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
