मा० सदस्या, राज्य महिला आयोग, उ०प्र० लखनऊ श्रीमती रेनू गौड़, 17 जून 2026 को विकास भवन महिला जनसुनवाई कार्यक्रम।
कासगंज: मा० सदस्या, राज्य महिला आयोग, उ०प्र० लखनऊ श्रीमती रेनू गौड़, दिनांक 17 जून 2026 को समय प्रातः 11 बजे विकास भवन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम प्रस्तावित है। जनपद की ऐसी महिलाऐं जो किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं, तो त्वरित न्याय हेतु एवं महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हेतु महिला जनसुनवाई में अपनी समस्या के विवरण सहित उपस्थित हों।
