7 साल से रिलेशनशिप में हैं जहीर-सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा, एक्टर जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने वाली हैं। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो दामाद के रूप में दूसरा बेटा चाहते हैं। शत्रुघ्न का कहना था कि शादी के बाद वो सोनाक्षी के पति को अपने साथ ही रखेंगे।
जब से सोनाक्षी की शादी की खबरें सामने आई थीं, तभी से यह चर्चा भी रही कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और परिवार के बाकी सदस्य इस शादी से खुश नहीं हैं। अब इन सभी अफवाहों पर शत्रुघ्न ने विराम लगा दिया है।
बीते गुरुवार, शत्रुघ्न को होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। इस दौरान सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी दिखीं।
2011 में एक इंटरव्यू में सिमी गरेवाल ने शत्रुघ्न से सवाल किया था कि वो कैसा दामाद चाहते हैं। इस पर वेटरन एक्टर ने जवाब देते हुए कहा था- एक दिन सोनाक्षी शादी करके ससुराल चली जाएगी। हां, अगर मौका मिला तो हम दामाद नहीं बल्कि दामाद के रूप में एक बेटा लाएंगे। जो हमारे साथ ही रहेगा।
उन्होंने फिर सोनाक्षी को एक मैसेज देते हुए कहा था- सोनाक्षी, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। हम हमेशा तुम्हारे साथ हैं। मैं तुम्हारे लिए सबसे अच्छा पिता हूं।
इस इंटरव्यू में सोनाक्षी की मां पूनम भी मौजूद थीं। उनका सोनाक्षी की शादी वाली बात पर कहना था- मैं हमेशा कहती हूं कि सोनाक्षी का पति ऐसा हो जो उसे सबसे ज्यादा प्यार करेबातचीत के दौरान शत्रुघ्न ने बताया था कि सोनाक्षी बहुत इमोशनल हैं। अगर शेविंग करते वक्त शत्रुघ्न को कट लग जाए, तो भी वो रोने लगती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। दोनों पहले रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। फिर इसी दिन शाम को मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होगी। वहीं, 22 जून आज यानी कपल सगाई करने वाले हैं।
सोनाक्षी और जहीर 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों रिश्ते में आ गए।

Leave a Comment