राजा हिंदुस्तानी फिल्म का यह नटखट बच्चा आज है बॉलीवुड का सबसे हैंडसम अभिनेता

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान का नाम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों, अभिनेताओं और बाल कलाकारों के साथ काम किया है जिनकी गिनती कर पाना भी बहुत मुश्किल है। आज उनकी फिल्में ऑफिस पर कीर्तिमान स्थापित करती हैं| बॉलीवुड फिल्मों में शानदार अभिनय के परिणामस्वरुप उन्हें कई बड़े फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म पुरस्कारों के अतिरिक्त उन्हें भारत सरकार द्वारा पदम श्री और पदम भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है जोकि चुनिंदा लोगो को ही प्राप्त होता है| साल 1996 में हुई थी रिलीज . आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी के बारे में जो साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक धर्मेश दर्शन थे जिन्होंने बॉलीवुड में लुटेरा, मेला, धड़कन हां मैंने प्यार किया, बेवफा, आप की खातिर जैसी बॉलीवुड फिल्मों में एक निर्देशक के तौर पर काम किया है। वह बच्चा आज है बॉलीवुड का सुपरस्टार राजा हिन्दुस्तानी फिल्म में आपको वह नटखट बच्चा अवश्य याद होगा जो हमेशा आमिर खान के साथ उसकी टैक्सी में रहता था और उस लड़के ने इस फिल्म के गाने ‘आए हो मेरी जिंदगी में’ भी नजर आया था।आपको बता दें कि वह लड़का अब युवक बन चुका है वह बॉलीवुड का सुपरस्टार है और बेहद हैंडसम भी दिखने लगा है। वह लड़का कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्म अभिनेता कुणाल खेमू है। कुणाल खेमू ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है जिनमें गोलमाल और कलयुग मुख्य है।