स्वच्छता सेवा एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को साकार करते हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गोला गोकर्णनाथ में गोला विधायक माननीय अमन गिरी की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं सहभागिता से श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत त्रिलोक गिरी मंदिर एवं उसके आसपास के संपूर्ण परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। गोला विधायक के साथ सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया तथा परिसर के विभिन्न क्षेत्र की साफ-सफाई, स्वच्छता एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने में योगदान दिया।
अभियान का उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ, साफ सुथरा, सुंदर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के साथ-साथ सभी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना रहा।
सभी की सक्रिय सहभागिता ने इस अभियान को जन भागीदारी एवं सामूहिक संकल्प का स्वरूप प्रदान किया गया। यह पहल स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के साथ-साथ सेवा सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अभियान के तहत "स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत" के मूल मंत्र को अपनाते हुए सार्वजनिक स्थलों, गांवों, मंदिर, कालोनियों में अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, पूर्व नगर अध्यक्ष शत्रुध्न मिश्रा, विधान सभा संयोजक अवधेश मिश्रा,नगर महामंत्री धीरज बाजपेई, कोषाध्यक्ष सुमित शाह, नगर मंत्री राहुल वाल्मीकि, नगर मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, राम गुलाम पांडे, रामरछपाल राजपूत, रामनरेश तिवारी, डॉ राजेंद्र मिश्रा, विनीत सिंह भदोरिया, शिवम कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।