Tuesday, 15 September 2026 | 1:20 AM
मनोरंजन

अनुपम खेर को 'मनमोहन सिंह' बनाने वाले मेकअप आर्टिस्ट अब इस दुनिया में नहीं रहे , अभिनेता ने जताया दुःख

अनुपम खेर को फिल्म 'द एक्सिडेंटर प्राइम मिनिस्टर' में मनमोहन सिंह बनाने वाले मेकअप आर्टिस्ट प्रणय दीपक सावंत का निधन हो गया है। अपने मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर अनुपम खेर ने भी दुख जताया है। प्रणय के निधन की जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने ही दी है। अनुपम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दो वी
Share:
अनुपम खेर को 'मनमोहन सिंह' बनाने वाले मेकअप आर्टिस्ट अब इस दुनिया में नहीं रहे , अभिनेता ने जताया दुःख
Read in your preferred language.

अनुपम खेर को फिल्म 'द एक्सिडेंटर प्राइम मिनिस्टर' में मनमोहन सिंह बनाने वाले मेकअप आर्टिस्ट प्रणय दीपक सावंत का निधन हो गया है। अपने मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर अनुपम खेर ने भी दुख जताया है।

प्रणय के निधन की जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने ही दी है। अनुपम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दो वीडियो और दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिनके जरिए उन्होंने प्रणय के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर रिया है उसमें से एक वीडियो में प्रणय उनका मेकअप करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में अनुपम खेर अपने गेटअप में सीढ़ियों से नीचे उतर रहे हैं।

'एक अच्छी परफॉर्मेंस के पीछे बहुत सारे लोगों का योगदान होता है। 33 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट प्रणय दीपक सावंत के निधन से दुखी हूं। द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर में प्रणय ने ही मेरा मेकअप किया था। वो जीनियस था, उसके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं, ओम शांति।' अनुपम के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी दुख व्यक्त कर रहे हैं।

बता दें अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कहानी थी। फिल्म में अनुपम खेर, मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में अनुपम के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की गई थी। गौरतलब है कि अनुपम खेर की पत्नी और नेता, अभिनेत्री किरण खेर भी इस समय कैंसर से जंग लड़ रही हैं। ऐसे में अनुपम खेर के लिए इस समय परिस्थितियां खासी ठीक नहीं हैं। लेकिन फिर भी अनुपम खेर सकारात्मकता ही अपने फैंस के बीच भी फैलाते हैं।