कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तानी एक्टर और फिल्मों की रिलीज पर भारत में रोक लगा दिया था. ऐसे में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की फिल्म भी इसी लिस्ट में आ गई. इसकी रिलीज पर बैन लगा दिया गया था. लेकिन अभी हाल ही में खबर वायरल होने lgi कि ये फिल्म भारत में रिलीज होने वाली है. यहां तक कि सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज की तारीख तक को बता दिया गया. बढ़ती अफवाहों को देखते हुए प्रेस इनफोर्मेशन ब्यूरो की ओर से सफाई दी गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, जब ‘अबीर गुलाल’ के भारत में रिलीज की चर्चा शुरू हुई तो पीआईबी की ओर से सोशल मीडिया पर इस अफवाह का खंडन किया गया. पोस्ट में लिखा गया कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को भारक में 26 सितंबर, 2025 को रिलीज किया जा रहा है. पीआईबी ने पोस्ट में इन दावों को फेक बताया साथ ही ये भी कहा कि इस फिल्म को ऐसा कोई भी क्लियरेंस नहीं दिया गया है. प्रेस सूचना ब्यरो की इस पोस्ट से एक बात तो साफ हो गई कि मेकर्स और फैंस को इस फिल्म की रिलीज को लेकर और इंतजार करना होगा. जब तक इसे कोई क्लियरेंस नहीं मिल जाता तब तक इस फिल्म को भारत में नहीं रिलीज किया जा सकता.
भारत में रिलीज नहीं होगी ‘अबीर गुलाल’
बत दें कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आक्रोशित लोग सोशल मीडिया पर काफी मुखर होकर पाकिस्तानी एक्टर को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं. दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने इस हमले में हुई जानमाल की हानि पर चिंता व्यक्त की, लेकिन इसे ‘आतंकवादी कृत्य’ बताने या इसकी निंदा करने से परहेज किया. पड़ोसी मुल्क की इस प्रतिक्रिया के बाद लोगों का गुस्सा पाकिस्तानी कलाकारों पर फूट पड़ा.
‘अबीर गुलाल’ एक रोमांटिक क्रॉस बॉर्डर फिल्म है. इसमें फवाद खान के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेत्री वाणी कपूर हैं. आरती एस बागड़ी के निर्देशन में बनी ‘अबीर गुलाल’ में अभिनेत्री सोनी राजदान, फरीदा जलाल, लीजा हेडन और राहुल वोहरा भी अहम भूमिकाओं में हैं.
यह पहली बार नहीं है, जब फवाद खान को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले वह ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के रिलीज के समय भी ऐसे ही मुश्किलों का सामना कर चुके हैं. साल 2016 में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ रिलीज हुई थी. फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ-साथ फवाद भी लीड रोल में थे. मूवी की रिलीज के तकरीबन एक महीने पहले उरी हमला हुआ, जिसके बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया था. हालांकि, बाद में इसे हटा दिया गया था.
