Tere Naam 2: 22 साल बाद बनेगा सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल? यहां फंस रहा पेंच

सलमान खान की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. यूं तो उनके फैन्स को ‘सिकंदर’ से भी काफी उम्मीदें थी, पर मामला बिगड़ गया. हालांकि, बिना देरी किए हुए वो आगे बढ़ गए हैं. उनकी बैटल ऑफ गलवान का पहला शेड्यूल लद्दाख में पूरा हो गया था. ऐसी खबरें हैं कि इस वक्त दूसरे शेड्यूल पर काम हो रहा है, जो एक गाने का शूट है. कई डांसर्स के साथ सलमान खान इमोशनल सॉन्ग को शूट कर रहे हैं. एक तरफ फिल्म है, तो दूसरी तरफ है बिग बॉस 19. जिसे एक्टर होस्ट भी कर रहे हैं. पर ऐसी कई फिल्में हैं, जिनके सीक्वल के लिए सलमान खान का नाम सामने आ रहा है. बजरंगी भाईजान के पार्ट 2 से पहले खबरें हैं कि उनकी ‘तेरे नाम’ का सीक्वल बनने जा रहा है. लेकिन यहां एक बड़ा पेंच हैं, जहां मामला फंस रहा है. सलमान खान को लेकर ऐसी चर्चा भी है कि वो फौजी फिल्म के बाद की प्लानिंग कर चुके हैं. लगातार स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं और कई मेकर्स से बातचीत भी चल रही है. पर तेरे नाम के सीक्वल को बनाने की प्लानिंग आखिर कब हो गई. साथ ही सलमान खान क्या सीक्वल के लिए मान गए हैं?

सलमान की ‘तेरे नाम’ का बन रहा सीक्वल?

हाल ही में न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि 2020 में सतीश कौशिक ने “तेरे नाम” के सीक्वल पर चर्चा की थी. पर मार्च 2023 उनका निधन हो गया. लेकिन अब 5 साल के बाद फिर ऐसी खबरें हैं कि साजिद नाडियाडवाला ओरिजनल फिल्म के प्रोड्यूसर सुनील मनचंदा और मुकेश तलरेजा से फ्रेंचाइजी राइट्स खरीदने पर बातचीत कर रहे हैं. फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है, यहां तक मामला ठीक है, पर असली परेशानी एक्टर को लेकर आ सकती है. नाडियाडवाला को उम्मीद है कि वो पहली फिल्म के लीड एक्टर सलमान खान को सीक्वल में वापस लाएंगे.

पर नई रिपोर्ट से पता लगा कि सलमान खान को भी फिल्म के सीक्वल को लेकर जानकारी मिल गई है, लेकिन अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ भी पेश नहीं किया गया है.उन्हें एक चलने वाली स्क्रिप्ट, बजट और राइट्स में हिस्सेदारी भी देखनी है. कहा जा रहा है कि जबतक चीजें क्लियर नहीं हो जाती, वो कुछ भी फाइनल नहीं करने वाले हैं. दरअसल फिलहाल फिल्म को लेकर तेजी से चर्चा चल रही है. पर नाडियाडवाला क्रिएटिव फ्रीडम के लिए IP चाहते हैं. वो पुरानी चीजों से जोड़ते हुए ही सीक्वल को बनाना चाहते हैं. हालांकि, फिल्म में सलमान खान उसी ओरिजनल रोल में होंगे या नए अवतार में. यह फैसला होने के बाद ही पिक्चर में नई जोड़ी ली जाएगी. पर स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है.