ओमान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव रचेंगे T20i में नया इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय ?

टीम इंडिया के टी20i कप्तान सूर्यकुमार यादव एक नया कीर्तिमान स्थापित करने के काफी करीब पहुंच गए हैं। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का अगला और ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 19 सितंबर, शुक्रवार को ओमान के खिलाफ खेला जाना है। ग्रुप ए के इस मैच में सूर्या एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम लिखवा लेंगे। दरअसल, मिस्टर 360° सूर्या छक्कों के एक महारिकॉर्ड से रोहित शर्मा के बराबरी करने वाले हैं। भारत और ओमान का मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। सूर्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम सुपर 4 में पहुंच चुकी है।

टी20i में भारत के लिए इतिहास रचने वाले हैं सूर्यकुमार यादव
दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए अब तक 85 टी20i मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 166.38 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 2652 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा सूर्या के बल्ले से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 148 छक्के निकले हैं। ओमान के खिलाफ दुबई में जैसे ही सूर्या 2 छक्के मारेंगे, वैसे ही एक बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाएगा। इन 2 छक्कों के बाद टीम इंडिया के लिए टी20i में 150 छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

सूर्या से पहले हिटमैन रोहीत शर्मा कर चुके हैं यह कमाल

सूर्यकुमार यादव से पहले भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम है। रोहित पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20i में अपने देश के लिए 150 छक्के मारे हैं। उनके बाद किसी भी बल्लेबाज ने यह महारिकॉर्ड अपने नाम दर्ज नहीं किया है। रोहित के टी20i करियर की बात करें, तो उन्होंने 159 मैचों में 31.34 की औसत और 140.89 की स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 5 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज है। रोहित का सर्वाधिक टी20i स्कोर 121 रन है।

21 सितंबर को फिर होने वाला है भारत बनाम पाकिस्तान

एशिया कप 2025 के सुपर 4 में टीम इंडिया का सामना एक बार फिर पाकिस्तान से होने वाला है। 21 सितंबर को यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया था। दुबई में खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में सूर्यकुमार ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। एक कठिन विकेट पर सूर्या ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और 37 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 47 रन बनाए थे। वो अंत तक खड़े रहे और टीम को जीत दिलाई।