मोनोकिनी में ‘खुदा हाफिज’ की ‘नरगिस’ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड में साल 2019 में ‘ये साली आशिकी’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है। हालांकि पहली फिल्म से शिवालिका को खासी कामयाबी नहीं मिली। शिवालिका को पहचान मिली है साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘खुदा हाफिज’ से। फिल्म में शिवालिका विद्युत जामवाल के अपोजिट कास्ट की गई थीं। इस फिल्म में शिवालिका ने अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में सीधी- साधी नरगिस का किरदार निभाने वाली शिवालिका असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं।

शिवालिका ओबेरॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शिवालिका की खूबसूरती को देख उनके फैंस भी हैरान रह जाते हैं। उनकी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध हुए उनके फैंस अभिनेत्री के बोल्ड अंदाज के भी कायल हैं। अब हाल ही में शिवालिका ने मोनोकिनी पहने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं।
शिवालिका ओबेरॉय ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शिवालिका ने पीले रंग की फ्लोरल प्रिंट मोनोकिनी पहनी हुई है। तस्वीरों में शिवालिका ने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं लगाया है। उनका ये नो मेकअप लुक फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। शिवालिका की मोनोकिनी पर सूरजमुखी के फूल का प्रिंट बना हुआ है। इस वन शोल्डन मोनोकिनी में शिवालिका गजब की खूबसूरत लग रही हैं।