Saturday, 19 September 2026 | 12:17 PM
मनोरंजन

‘संगीत’ के 34 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने माधुरी संग ताजा कीं पुरानी यादें

1992 की फिल्म ‘संगीत’ के 34 साल पूरे होने पर जैकी श्रॉफ ने माधुरी संग फिल्म की सुनहरी यादें शेयर कीं.
Share:
‘संगीत’ के 34 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने माधुरी संग ताजा कीं पुरानी यादें
Read in your preferred language.
माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ की फिल्म 'संगीत' की रिलीज को 34 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर एक्टर ने माधुरी के साथ पुरानी यादें शेयर की है. फिल्म में दोनों सितारे लीड रोल में थे और उनकी केमिस्ट्री के साथ ही जोड़ी भी सिनेमाघरों में खूब जमी थी. 

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म 'संगीत' के स्टिल्स का एक मोंटाज शेयर किया, जिसमें माधुरी दीक्षित, नीतीश भारद्वाज, सतीश शाह, अरुणा ईरानी और परीक्षित साहनी भी हैं. मोंटाज में के. विश्वनाथ डायरेक्टेड फिल्म के कई यादगार पल हैं, जिसमें जैकी की सेथुराम के रूप में और माधुरी दीक्षित की डबल रोल वाली तस्वीरें शामिल हैं. 

जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की मुख्य भूमिका वाली 1992 की फिल्म संगीत का निर्देशन कसीनथुनी विश्वनाथ ने किया था. इसमें माधुरी दीक्षित ने फिल्म में मां और बेटी दोनों की दोहरी भूमिका (डबल रोल) निभाई थी. फिल्म में नितीश भारद्वाज, परीक्षित साहनी, शफी इनामदार, अरुणा ईरानी और सतीश शाह भी नजर आए थे. 

हालांकि, फिल्म दर्शकों के दिलो में खास पहचान न बना सकी थी, लेकिन अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को डबल रोल के लिए काफी प्रशंसा मिली थी. यह फिल्म संगीत और कला के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में माधुरी दीक्षित ने एक संवेदनशील भूमिका निभाई थी, जिसकी काफी सराहना की गई थी. फिल्म का संगीत बहुत लोकप्रिय हुआ था और इसके गाने टी-सीरीज द्वारा जारी किए गए थे.