शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा दिखीं बेहद खूबसूरत, ‘द मैट्रिक्स’ के ग्रैंड प्रीमियर का जलवा,

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में छाई हुई हैं। वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ (The Matrix Resurrections) में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य स्टारकास्ट काफी उत्साहित है। शनिवार को इसका ग्रैंड प्रीमियर किया गया जिसकी तस्वीरें प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यह आयोजन अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ। कार्यक्रम में सितारों का जमावड़ा लगा। तस्वीरों में प्रियंका हॉलीवुड स्टार्स के साथ स्टेज शेयर करती नजर आईं। वह स्टनिंग अवतार में दिखीं। उन्होंने थाई-हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था।
प्रियंका ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘गर्व है, मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती।‘ उनके इस पोस्ट पर एकता कपूर ने लिखा- ‘यह बहुत बड़ी बात है। वाओ।‘ इसके साथ ही फैन्स प्रियंका की खूब तारीफें कर रहे हैं।
रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ कीनू रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैटा पिंकेट स्मिथ, नील पैट्रिक हैरी और अन्य लोग शामिल हुए। फिल्म में प्रियंका के किरदार का खुलासा हुआ है। उनका नाम फिल्म में सती है।
प्रीमियर पर प्रियंका चोपड़ा ने ऑफ शोल्डर शिमरी थाई-हाई स्लिट गाउन पहना। इसके साथ उन्होंने सिल्वर कलर की हील्स कैरी की। उन्होंने मेकअप के साथ अपनी आंखों को ड्रैमेटिक लुक दिया। साथ ही बालों को वन साइड करके खुला छोड़ा।फिल्म को लेकर प्रियंका ने बताया कि वह काफी उत्साहित हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक लाना वाचोवस्की को भी धन्यवाद किया। ‘द मैट्रिक्स’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फिल्म थियेटर के साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एबीओ मैक्स पर 22 दिसंबर को रिलीज होगी