Sunday, 01 November 2026 | 9:10 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती,

Share:
प्रयागराज, राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती,
प्रयागराज, राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती,

 दिनांक 31 अक्टूबर को समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, गेदुराही मेजा प्रयागराज में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता एवं 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के महान आदर्शों को समझा। 101 दिव्यांग छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन वृतान्त की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सहयोग, भाईचारे और एकता की भावना विकसित करना तथा सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देना  ।