Monday, 23 November 2026 | 6:51 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत:बीसलपुर में सपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार ने आयोजित किया अधिवक्ता सम्मान समारोह, जिले के अधिवक्ताओं को किया सम्मानित।

Share:
पीलीभीत:बीसलपुर में सपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार ने आयोजित किया अधिवक्ता सम्मान समारोह, जिले के अधिवक्ताओं को किया सम्मानित।
पीलीभीत/बीसलपुर: 130-विधानसभा बीसलपुर से समाजवादी पार्टी के आवेदक प्रत्याशी डॉ. रत्नेश गंगवार द्वारा अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पीलीभीत के सम्मानित अधिवक्ताओं को सम्मानित कर उनके योगदान और सामाजिक भूमिका के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस सम्मान समारोह में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. रत्नेश गंगवार ने जनपद के उपस्थित अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। वक्ताओं ने अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

 

समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया।

 

डॉ. रत्नेश गंगवार ने सभी सम्मानित अधिवक्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले के तमाम अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही और सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार, समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष जेपी शुक्ला, प्रदेश सचिव अधिवक्ता शिव शर्मा एवं भगवान शरण यादव, 130-विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शैलेश शर्मा, बीसलपुर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं समाजवादी अधिवक्ता सभा के विधानसभा अध्यक्ष संजय दुबे, जिला उपाध्यक्ष आशीष सक्सेना, राजीव यादव, मुजाहिद अली, रोहिताश, मोहनलाल कश्यप एवं संजीव वर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।