पीलीभीत: प्रधानों की जांच का 15 दिनों में करें निस्तारण-डीएम


पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने मंगलवार को विभिन्न प्रकरणों में प्रधानों की जांच से लम्बित पत्रावलियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान संज्ञानित हुआ कि नामित 23 जांच अधिकारियों द्वारा 78 प्रधानों की जांच प्रक्रिया सम्बन्धित पत्रावली लम्बित है।
जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित जांच अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये गये कि उपरोक्त लम्बित प्रकरणों को 15 दिन के अन्दर जांच कर आख्या उपलब्ध कराई जाये। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में 15 दिन के अन्दर जांच आख्या उपलब्ध नही कराई गई तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिससे प्रधानों में हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत