पप्पू – पता है छोटे कद की लड़कियों को गर्मी कम लगती है , पढ़िए मजेदार चुटकुले

1. पत्नी – क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो?

पति – अरे यार पूछो मत, कल रात को न्यूज चैनल वाली बोली थी-
‘आइए हम आपको सीधे दिल्ली लेकर चलते हैं’
.
बस…
.
तब से तैयार होकर बैठा हूं, अभी तक नहीं आई!!!

……………………………………………………………………………………………………………………………………

2. दो दोस्त आपस में बातें कर रहे थे…

यार जब लड़की देखने जाओ तो उसकी आवाज रेडियो से भी हल्की होती है…
.
लेकिन…
.
.
शादी के बाद न जाने कौन से वूफर लग जाते हैं कि आवाज कम ही नहीं होती…!!!

……………………………………………………………………………………………………………………………………

3. पप्पू – लड़कियों को दो काम बहुत अच्छा से आते हैं।

गप्पू – अच्छा, कौन-कौन से?

पप्पू – पहला, ब्वॉयफ्रेंड को उल्लू बनाना और
दूसरा उल्लू जैसे को ब्वॉयफ्रेंड बनाना!!!

……………………………………………………………………………………………………………………………………

4. पंडित – ग्रह दशा खराब है, रोज सुबह कुत्ते को रोटी और दूध देना…
.
.
.
लड़का (अपने दोस्त से) – सुन बे,
कल से तेरा सुबह का नाश्ता मेरी तरफ से, याद से आ जाना…!!! 

……………………………………………………………………………………………………………………………………

5. पप्पू – पता है छोटे कद की लड़कियों को गर्मी कम लगती है।

गप्पू – अच्छा… वो कैसे?

पप्पू – क्योंकि वो सूरज से थोड़ा दूर होती हैं!!!

……………………………………………………………………………………………………………………………………

 

अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें ।

https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें ।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en