निक जोनस ने की ढेर सारे बच्चों के पिता बनने इच्छा, प्रियंका चोपड़ा की खुशी की सताती है चिंता

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से साल 2018 में शादी की। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे बच्चे चाहिए। ढेर सारे बच्चे चाहिए। उतने बच्चे चाहिए जितने मैं कर सकती हूं। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस संबंध में निक जोनस ने भी अपनी बात रखी है।

निक जोनस ने अपने फैमिली प्लानिंग को लेकर ऐसा कुछ बोला है जो कि चर्चा में आ गया है। निक जोनस ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत की। उन्होंने पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने रिश्तों को लेकर ये कहा कि वह ढेर सारे बच्चों के पिता बनना चाहते हैं। निक जोनस ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा की खुशी की उन्हें चिंता रहती है।

निक जोनस ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि वह पहेली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह ढेर सारी उम्मीद और भगवान की कृपा से आती हैं। यह सब एक साथ होता है। हम धन्य हैं कि हम एक दूसरे के साथ हैं। भविष्य के लिए पूरे दिल से तैयार हैं।

ठीक इसी तरह प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने परिवार को आगे बढ़ाने पर मजाक में कहा था कि वह 11 बच्चे चाहती हैं। प्रियंका ने बोला था कि वह क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कई बार अपने शादी के रंग की झलक सोशल मीडिया के जरिए दिखा चुके हैं।