Monday, 14 September 2026 | 10:14 PM
Entertainment

हूबहू मीरा राजपूत की तरह दिखते हैं जैन कपूर, पापा शाहिद की भी है यही राय

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी वैसे तो हाउस वाइफ हैं। लेकिन शाहिद से शादी करने के बाद मीरा भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं रहीं। ऐसे में मीरा राजपूत की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा हो गई है। मीरा भी अपने फैंस के बीच काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हा
Share:
हूबहू मीरा राजपूत की तरह दिखते हैं जैन कपूर, पापा शाहिद की भी है यही राय
Read in your preferred language.

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी वैसे तो हाउस वाइफ हैं। लेकिन शाहिद से शादी करने के बाद मीरा भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं रहीं। ऐसे में मीरा राजपूत की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा हो गई है। मीरा भी अपने फैंस के बीच काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसे देख शाहिद कपूर को अपने बेटे की याद आ रही है।

मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मीरा ने अपनी एक सनकिस्ड सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी को देख शाहिद को ये एहसास हुआ कि शाहिद और मीरा का बेटा जैन पूरी तरह से अपनी मां पर गया है। उन्होंने कमेंट कर इस बात को जाहिर किया है।

मीरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मीरा राजपूत सूरज की रोशनी में खड़ी हैं और सेल्फी ले रही हैं। फोटो में मीरा की आंखें बंद हैं और उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने धूप से बचने के लिए बाउल कैप भी पहनी हुई है। इस फोटो पर मीरा के पति शाहिद कपूर ने कमेंट में लिखा, 'हूबहू जैन की तरह'। जिससे साफ जाहिर होता है कि मीरा और शाहिद का बेटा जैन अपनी मां मीरा राजपूत पर गया है।

बता दें कि मीरा राजपूत भी अपने पति शाहिद कपूर की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं। वो अक्सर स्टाइल, हेल्थ, योगा और डाइट के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मीरा ने योग के कुछ पोज़ करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'योग करने के लिए आपको योगी होने की आवश्यकता नहीं है! अपनी चटाई और कुछ प्रेरणा लाओ और चलो बहो।'

गौरतलब है कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने साल 2015 में शादी की थी। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। शादीके बाद 26 अगस्त 2016 को मीरा ने पहली बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद 5 सितंबर 2018 को उन्होंने अपने बेटे जैन को जन्म दिया। मीरा अपने बच्चों के साथ भी कई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।