Monday, 14 September 2026 | 10:01 PM
Entertainment

क्या वनराज खुद करवाएगा अनुपमा की शादी?

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) के मेकर्स आने वाले दिनों में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने वाले हैं। करेंट ट्रैक की बात की जाए तो इस समय अनुपमा में वनराज ने एक ही रट लगाई हुई है। उसने फैसला कर लिया है कि वो काव्या को तलाक देकर ही रहेगा। अनुपमा ने उसे समझाया भी है कि वो दूसरी बार अपनी शादी ना
Share:
क्या वनराज खुद करवाएगा अनुपमा की शादी?
Read in your preferred language.

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) के मेकर्स आने वाले दिनों में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने वाले हैं। करेंट ट्रैक की बात की जाए तो इस समय अनुपमा में वनराज ने एक ही रट लगाई हुई है। उसने फैसला कर लिया है कि वो काव्या को तलाक देकर ही रहेगा। अनुपमा ने उसे समझाया भी है कि वो दूसरी बार अपनी शादी ना तोड़े, लेकिन वो किसी की एक भी नहीं सुन रहा है। मेकर्स ने इस ट्रैक को थोड़ा रोकने का फैसला लिया है और जल्द ही रूपाली गांगुली के इस शो की कहानी में नया मोड़ आने वाला है। अनुपमा का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है और अब कहानी अनुज-अनुपमा की शादी के इर्द-गिर्द घूमने वाली है।
अपकमिंग एपिसोड में कुछ गुंडे अनुज कपाड़िया पर हमला कर देंगे। इसके बाद ऐसी नौबत आ जाएगी कि डॉक्टर उसकी सर्जरी करने की बात करेंगे। डॉक्टर ये भी आशंका जताएंगे कि अगर चीजें हाथ से निकल गई तो अनुज कोमा में भी जा सकता है। ये सुनते ही अनुपमा के हाथ-पैर फूल जाएंगे। अनुपमा को इस हालत में देखकर वनराज भी हक्का-बक्का रह जाएगा।
सामने आए प्रोमो में वनराज अनुपमा से कह रहा है कि उसकी हालत देखकर साफ पता चल रहा है कि वो भी अनुज को पसंद करती है। वनराज अनुपमा को सलाह देगा कि अब वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के बारे में सोच सकती है। एक तरह से वनराज इशारों-इशारों में अनुपमा से ये कह रहा है कि वो और अनुज शादी करके अपनी नई दुनिया बसा लें।
BARC की ओर से जारी किए जाने वाले टीआरपी लिस्ट में हर हफ्ते रूपाली गांगुली का ये शो टॉप करता है। अनुपमा ने टीआरपी के मामले में हर बार इमली, गुम है किसी के प्यार में, उडारियां और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज को हर बार धूल चटाई है।