Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
मनोरंजन

टीवी शो 'अनुपमा' की कहानी में होगी एक नए विलेन की एंट्री?

टीवी शो 'अनुपमा' की कहानी पिछले कुछ दिनों में कई उतार-चढ़ावों से गुजरी है. एक तरफ अनुज कपाड़िया ने खुलकर अनुपमा के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया और दूसरी तरफ इसके ठीक बाद उस पर गुंडे हमला कर देते हैं। अनुज कपाड़िया अभी हॉस्पिटल में एडमिट है और इसी दौरान वनराज को इस बात का अहसास होता है कि उसे अन
Share:
टीवी शो 'अनुपमा' की कहानी में होगी एक नए विलेन की एंट्री?
Read in your preferred language.

टीवी शो 'अनुपमा' की कहानी पिछले कुछ दिनों में कई उतार-चढ़ावों से गुजरी है. एक तरफ अनुज कपाड़िया ने खुलकर अनुपमा के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया और दूसरी तरफ इसके ठीक बाद उस पर गुंडे हमला कर देते हैं। अनुज कपाड़िया अभी हॉस्पिटल में एडमिट है और इसी दौरान वनराज को इस बात का अहसास होता है कि उसे अनुपमा को अनुज के पास जाने देना चाहिए क्योंकि अब दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करने लगे हैं। अपकमिंग एपिसोड्स में शो एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा और इसमें आने वाले ट्विस्ट और टर्न जारी रहेंगे।
अच्छी खबर ये है कि अनुपमा का अनुज ठीक हो जाएगा और हॉस्पिटल से वापस आ जाएगा। लेकिन जब बात टीवी के सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाले शो की हो रही है तो फिर इसमें चीजें इतनी सीधी कैसे हो सकती हैं। अनुज कपाड़िया ठीक होकर घर तो लौट आएगा लेकिन इस बार शो में एक नए विलेन की एंट्री होने जा रही है।
असल में अमकमिंग महाएपिसोड में बापूजी अनुपमा से कहेंगे कि उसे अनुज के घर जाकर उसकी और GK की मदद करनी चाहिए। अनुपमा जब अपना बैग पैक कर रही होगी तभी अनुज GK को मालविका के बारे में बताएगा। अनुज बताएगा कि किस तरह मालविका उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और उसे वह अपने प्यार और दोस्ती से भी ऊपर मानता है।
तो क्या मालविका की एंट्री अब अनुज और अनुपमा के रिश्तो को प्रभावित करेगी? क्या मालविका अब अनुज और अनुपमा के बीच दूरियों की वजह बनेगी? दूसरी तरफ काव्या भी घर में लगातार कलह पैदा कर रही है और घरवालों को अनुपमा के खिलाफ भड़काने में लगी हुई है। देखना होगा कि अब शो में क्या मोड़ आएंगे और कहानी कौन सी करवट लेगी।