Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
Entertainment

3 मिनट लंबा होगा रणबीर कपूर की रामायण का प्रोमो? राम-सीता के किरदार की दिखेगी पहली झलक ?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग की बदौलत वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इन दिनों वह कई अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इनमें से एक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में यश और साई पल्लवी भी लीड रोल में नजर आएंग
Share:
3 मिनट लंबा होगा रणबीर कपूर की रामायण का प्रोमो? राम-सीता के किरदार की दिखेगी पहली झलक ?
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग की बदौलत वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इन दिनों वह कई अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इनमें से एक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में यश और साई पल्लवी भी लीड रोल में नजर आएंगे। जब से फिल्म फ्लोर पर आई है, तब से फैंस को इसके आधिकारिक घोषणा के प्रोमो (Ramayana promo) का इंतजार है। फाइनली अब इससे जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ गया है।

रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर एक्शन से लेकर कॉमेडी वाले किरदार निभा चुके हैं, लेकिन भगवान राम की भूमिका में वह पहली बार नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं। प्रोमो की समय अवधि की जानकारी से भी अब पर्दा उठ गया है।

कितनी मिनट का होगा फिल्म का प्रोमो ?

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता नमित मल्होत्रा ने रामायण 3डी का नया वीडियो सेंसर करवाने के लिए प्रस्तुत किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि यह नया वीडियो फिल्म का प्रोमो यानी घोषणा वीडियो है, जिसका रनटाइम 3 मिनट के आसपास होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रोमो को सेंसर बॉर्ड से यू सर्टिफिकेट मिला है।

रामायण फिल्म के नए प्रोमो वीडियो में फिल्म के कलाकारों की झलक देखने को मिलेगी। इसमें भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, माता सिता के रोल में साई पल्लवी और रावण की भूमिका में यश नजर आएंगे। प्रोमो को लेकर एक दिलचस्प बात यह भी है कि इसमें हनुमान के किरदार की झलक देखने को नहीं मिलेगी, क्योंकि सनी देओल ने अभी फिल्म के लिए शूटिंग शुरू नहीं की है। खैर, यह संभावना है कि नए वीडियो में उनके लुक टेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कब रिलीज होगी रामायण फिल्म?

अगर आप रामायण का इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें कि इसके पहले पार्ट को दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, मेकर्स ने दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना बनाई है। इस फिल्म में काजल अग्रवाल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और अरुण गोविल जैसे पॉपुलर कलाकार भी नजर आएंगे। प्रोमो वीडियो के बारे में बता दें कि मेकर्स ने इससे पहले भी रामायण का घोषणा वीडियो रिलीज करने की योजना बनाई थी, जिसे मई के पहले सप्ताह में जारी करना था। हालांकि, यह रिलीज नहीं हो पाया और अब मेकर्स एक बार फिर से इसे जारी करने की योजना बना रहे हैं।