Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
खेल

कुलदीप यादव के करियर से क्यों हो रहा है खिलवाड़?

भारतीय क्रिकेट इन दिनों अपने सबसे स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। टीम इंडिया पूरी दुनिया में शानदार प्रदर्शन कर रही है और खिलाड़ी अपनी काबीलियत का लोहा मनवा रहे हैं। बीसीसीआई की एक बेहतरीन क्रिकेट स्ट्रक्चर विकसित करने के लिए तारीफ भी हो रही है लेकिन इसी दौरान कई खिलाड़ियों के करियर के साथ खिलवाड़ भी ह
Share:
कुलदीप यादव के करियर से क्यों हो रहा है खिलवाड़?
Read in your preferred language.

भारतीय क्रिकेट इन दिनों अपने सबसे स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। टीम इंडिया पूरी दुनिया में शानदार प्रदर्शन कर रही है और खिलाड़ी अपनी काबीलियत का लोहा मनवा रहे हैं। बीसीसीआई की एक बेहतरीन क्रिकेट स्ट्रक्चर विकसित करने के लिए तारीफ भी हो रही है लेकिन इसी दौरान कई खिलाड़ियों के करियर के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है।

ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं कुलदीप यादव। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप का करियर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कुलदीप ने मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला मेंटेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद जुलाई 2017 में वेस्टइंडीज दौरे पर कुलदीप को वनडे और टी20 डेब्यू करने का भी मौका मिला। कुलदीप और चहल की जोड़ी ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में मिलकर धमाल मचाया। और दोनों की जोड़ी कुलचा जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध हो गई।