Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
Entertainment

अक्षय कुमार क्यों कपिल शर्मा के रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए थे, बताई वजह

कपिल शर्मा अपने शो में आए मेहमानों के खूब मजे लेते दिखते हैं लेकिन जब अक्षय कुमार आते हैं तो उनके आगे वह फेल हो जाते हैं। अक्षय अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से भी खूब हंसाते हैं। हाल ही में वह अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' के प्रमोशन के सिलसिले में कपिल के शो में पहुंचे। उनके साथ सारा अली खान और निर्देशक आनंद एल रा
Share:
अक्षय कुमार क्यों कपिल शर्मा के रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए थे,  बताई वजह
Read in your preferred language.

कपिल शर्मा अपने शो में आए मेहमानों के खूब मजे लेते दिखते हैं लेकिन जब अक्षय कुमार आते हैं तो उनके आगे वह फेल हो जाते हैं। अक्षय अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से भी खूब हंसाते हैं। हाल ही में वह अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' के प्रमोशन के सिलसिले में कपिल के शो में पहुंचे। उनके साथ सारा अली खान और निर्देशक आनंद एल राय भी थे। वैसे तो यह एपिसोड टीवी पर प्रसारित हो चुका है लेकिन इसका एक अनसेंसर्ड वर्जन कपिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है जिसमें बिहाइंड द सीन के मजेदार पल हैं।
'अतरंगी रे' में अक्षय एक जादूगर बने हैं। शो में भी उन्होंने अपने कुछ ट्रिक्स दिखाए। थोड़ी देर बाद सारा स्टेज पर आती हैं तो कपिल उनसे बातें करने लगते हैं। अक्षय उनसे कहते हैं, 'छोड़ दे।' अक्षय आगे कहते हैं, 'पिक्चर के बारे में पूछ, इसकी सेहत के बारे में पूछ, बस वहीं तक रुक जा उसके बाद।'
सारा कपिल से बताती हैं कि 'अतरंगी रे' 24 दिसंबर को आ रही है। तब कपिल कहते हैं, 'इस दिन मुंबई में मेरी रिसेप्शन थी। जब आप (अक्षय) आए नहीं थे। मैंने कहा, पाजी आप रिसेप्शन में नहीं आए। तो कहते हैं 24 तारीख को कौन शादी करता है। ये कोई बात है।' आगे अक्षय कहते हैं, 'अरे 24 तारीख को वाकई में कौन शादी करता है। मैं नहीं था। मैं केपटाउन में था तो मैं क्या करूं।' कपिल जवाब देते हैं, 'पर 24 को तो लोग शादी करते हैं।' अक्षय कहते हैं, 'तो आगे कर लेता।' कपिल बताते हैं कि 'नहीं पहले ही बहुत लेट था।'
अक्षय निर्देशक आनंद एल राय की शिकायत करते हुए कहते हैं कि ये बहुत सुस्त आदमी हैं, अब ये एक के बाद एक फिल्में करेंगे। अक्षय कहते हैं, 'अभी मैंने इनको जगाया है कि उठो, और अब ये रोज उठ के काम करते हैं। 9, 9.15 बजे तक सो जाते हैं।'