- प्रेग्नेंसी के हार्मोन की मात्रा आपके ब्लड में बढ़ जाती है
- एक्साइटमेंट की वजह से नींद नहीं आएगी
- एंग्जाइटी की वजह से
- लेबर के बारे में सोच कर नींद नहीं आती है
- रात में पैरों में क्रैम्प्स आना (लोक टेबल क्रैम्प सिंड्रोम)
- एसिडिटी से जुड़ी परेशानी
Lifestyle
प्रेग्नेंसी के दौरान क्यों होती हैं ये पांच दिक्कतें, जानिए वजह
जिस तरह प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं, उसी तरह शारीरिक और भावनाओं के स्तर पर भी बहुत सारी चीजें बदलती हैं. जो कभी-कभी बहुत परेशान कर देने वाली होती हैं, तो कभी बहुत सारे सवाल खड़े कर देने वाली. और हमारे दिमाग में बस एक ही बात आती है, ऐसा क्यों होता है? आइए जानते ह
Read in your preferred language.
जिस तरह प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं, उसी तरह शारीरिक और भावनाओं के स्तर पर भी बहुत सारी चीजें बदलती हैं. जो कभी-कभी बहुत परेशान कर देने वाली होती हैं, तो कभी बहुत सारे सवाल खड़े कर देने वाली.
और हमारे दिमाग में बस एक ही बात आती है, ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं 5 ऐसी बातें जो ज्यादातर प्रेग्नेंट महिलाएं अनुभव करती हैं और विशेषज्ञ इस पर क्या कहते हैं.
बार-बार भूख लगना
जब लोग आपसे आपकी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स जानना चाहते हों और आप उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स बताने की बजाए ये बताने लगें कि आपको भूख लगी है. है ना अजीबो-गरीब बात? लेकिन घबराइए नहीं, ये प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले दिलचस्प बदलावों में से एक हो सकता है.
गुड़गांव, मैक्स हेल्थ केयर, प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ, एसोसिएट डायरेक्टर और यूनिट की हेड डॉ दीपा दीवान इस विषय पर बात करते हुए कहती हैं:
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में प्रेग्नेंसी वाले प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है और मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है, जिससे खाने की इच्छा बढ़ जाती है, जो बार-बार भूख लगने की वजह हो सकती है.
भूख लगने की वजह प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाला डायबिटीज भी हो सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में प्रेग्नेंसी वाले हार्मोन ही जिम्मेदार हो सकते हैं.
डॉ दीपा दीवान, प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ, मैक्स हेल्थ केयर, गुड़गांवप्रेग्नेंसी के दौरान 350 कैलोरी एक्स्ट्रा चाहिए होती है. इस दौरान भूख ज्यादा लगने का मतलब ये नहीं है कि आपको डबल खाना है. अगर आपको बार-बार भूख लगती है, तो खाइए जरूर लेकिन हेल्दी खाना खाइए और छोटे मील लीजिए.
आधी रात में जाग जाना
जब पूरी दुनिया खर्राटे ले लेकर सो रही हो और आपकी आंख सोते-सोते खुल जाती है या रात में नींद ही नहीं आती, या दिन के समय बहुत नींद आती है तो अक्सर अपने पार्टनर की नींद से चिढ़ने लगते हैं, जो आपके सामने खर्राटे ले कर सुकून वाली नींद सो रहा होता है.
डॉ दीपा कहती हैं कि 78 प्रतिशत तक प्रेग्नेंट लेडीज को नींद से जुड़ी परेशानियां होती हैं. डॉक्टर के मुताबिक प्रेग्नेंसी में नींद ना आने या अचानक नींद खुल जाने या दिन में बहुत नींद आती है.
इनकी ये वजहें हो सकती हैं, ये ज्यादातर पहले तीन महीने में होती है: