Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
मनोरंजन

किस कंटेस्टेंट को किया सलमान ने घर से बाहर, घरवाले और फैंस रह गए शॉक्ड

'बिग बॉस 15' का आज का 'वीकेंड का वार' कई मायमों से खास होगा। इस हफ्ते घर में कई सेलेब्स की एंट्री होने वाली है। साथ ही एक सदस्य ऐसा भी है जिसे फिनाले के ऐन पहले घर से बाहर का रास्ता दिखा गया है। ये काफी चौंकाने वाल है, पर शो के मेकर्स और सलमान खान ने मिलकर ये फैसला लिया है। लोगों को इस एविक्शन के बा
Share:
किस कंटेस्टेंट को किया सलमान ने घर से बाहर, घरवाले और फैंस रह गए शॉक्ड
Read in your preferred language.

'बिग बॉस 15' का आज का 'वीकेंड का वार' कई मायमों से खास होगा। इस हफ्ते घर में कई सेलेब्स की एंट्री होने वाली है। साथ ही एक सदस्य ऐसा भी है जिसे फिनाले के ऐन पहले घर से बाहर का रास्ता दिखा गया है। ये काफी चौंकाने वाल है, पर शो के मेकर्स और सलमान खान ने मिलकर ये फैसला लिया है। लोगों को इस एविक्शन के बारे में सोशल मीडिया से खबर मिली, जब धड़ाधड़ ट्वीट आने शुरू हो गए।

दरअसल, सलमान खान ने मुंबई के फिल्मसिटी में वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। और इसी के साथ उस एक सदस्य का नाम भी सामने आ चुका है जिसके घर से बेघर होने पर सलमान खान को फैसला लेना था। सलमान खान मेकर्स ने मिलकर तय किया कि घर में हिंसा की कोई जगह नहीं और इसे बार-बार करने वाले को माफ नहीं किया जा सकता।
तो इस तरह 'टिकट टू फिनाले' टास्क में बेकाबू होकर प्रतीक सहजपाल पर हाथ उठाने वाले उमर रियाज को शो से बाहर कर दिया गया है। लोगों को इस बात का पता तब चला जब उनके भाई आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हुआ ये कि प्रतीक के साथ हाथपाई करने के बाद भी उमर को घर से बाहर नहीं किया गया बल्कि कहा गया कि तुम्हारे नाम पर फैसला वीकेंड का वार में सलमान खान ही लेंगे।
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो सलमान खान ने सबके सामने उमर रियाज की जमकर क्लास लगाई है। सलमान ने साफ शब्दों में उमर रियाज से कहा है कि टास्क के दौरान ये सब करना जरूरी नहीं है। हालांकि उमर रियाज के फैंस ने उन्हें सपोर्ट करते हुए मेकर्स से गुहार लगाई थी कि वो फिनाले से चंद दिन पहले कोई भी गलत फैसला ना लें। उमर के भाई असीम रियाज और पिता ने भी मेकर्स से मांग की थी कि उनको लेकर सही फैसला ही लिया जाए। इसी के साथ ट्विटर पर #BBBeFairWithUmar खूब ट्रेंड भी हुआ था।
पर ये सब काम नहीं आया, सलमान और मेकर्स का मानना है कि उमर पहले भी गुस्से में आपा खो चुके हैं और उन्हें माफ भी किया जा चुका है, पर अब और नहीं। आसिम रियाज ने भाई के लिए ट्वीट किया..

असीम रियाज ने तो ज्यादा कुछ नहीं कहा पर उनका गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने बिग बॉस के मेकर्स को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने लिखा, "वो वही करते हैं जो वो करना चाहते हैं … वोट करो या फिर निकल दो …. या बाश कर के मानसिक स्वास्थ्य भी खराब कर दो ….. अच्छा खेला उमर