Tuesday, 15 September 2026 | 3:26 AM
मनोरंजन

जब राधिका आप्टे को ऑडिशन के लिए फोन पर करनी थी 'गंदी बात', बोलीं- मुझे ये सबके सामने करना पड़ाथा

बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एकराधिका आप्टे अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अभी तक राधिका ने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए हैं। पर्दें पर उनकी सहजता के लिए एक्ट्रेस की तारीफ भी की जाती रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें एक बार एक फिल्म के ऑडिशन में फोन पर अश्लील बातें करना पड़
Share:
जब राधिका आप्टे को ऑडिशन के लिए फोन पर करनी थी 'गंदी बात', बोलीं- मुझे ये सबके सामने करना पड़ाथा
Read in your preferred language.

बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एकराधिका आप्टे अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अभी तक राधिका ने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए हैं। पर्दें पर उनकी सहजता के लिए एक्ट्रेस की तारीफ भी की जाती रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें एक बार एक फिल्म के ऑडिशन में फोन पर अश्लील बातें करना पड़ा था।

राधिक हमेशा फिल्मों के दौरान हुए अपने अनुभवों पर खुलकर बोलतीं हैं। नेहा धूपिया के बीएफएफ विद वोग में राजकुमार राव के साथ आईं राधिका ने अपने एक अजीबोगरीब ऑडिशन के बारे में बताया।

राधिका आप्टे ने खुलासा किया कि देव डी के लिए उनका ऑडिशन उनके जीवन का सबसे अजीब था। उसने कहा, “देव डी के ऑडिशन के लिए मुझे फोन पर अश्लील बातें करनी थीं तभी मैं ऑडिशन पास कर पाती। मैं पुणे में रहती थी। उस समय, मैंने कभी भी फोन पर ऐसे कुछ नहीं किया था। और मुझे इसे सबके सामने करना था। लेकिन मैंने इसे किया, और यह बहुत अच्छा था! हां लेकिन ये बात अलग है कि मुझे वो रोल ऑफर नहीं किया गया। ”

बता दें कि कुछ दिनों पहले ग्रैजिया मैगजीन संग बातचीत में राधिका आप्टे ने बताया कि कैसे उनके कुछ न्यूड वीडियो लीक होने के बाद उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म 'क्लीन शेव' से एक वीडियो लीक हो गया था। जिसका उनपर काफी बुरा प्रभाव पड़ा था। उन्होंने कहा- 'मेरे वॉचमैन और ड्राइवर ने भी मुझे पहचान लिया था। वीडियो लीक होने के बाद मेरे लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। चार दिनों तक मैं घर से बाहर नहीं निकली थी।'

राधिका आप्टे को आखिरी बार बेव की क्राइम थ्रिलर ड्रामा रात अकेली है में देखा गया था, जो हनी त्रेहान द्वारा निर्देशित है। फिल्म में वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। फिलहाल, फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है। राधिका के रोल को इसमें काफी सराहा गया था।