Tuesday, 15 September 2026 | 11:06 AM
मनोरंजन

पति और पत्नी में झगड़ा हो जाता है तब..... , पढ़िए मजेदार चुटकुले

1. संता एक सिनेमा हॉल के सामने खड़ा था तभी एक आदमी स्कूटर से आया और पूछ बैठा.... आदमी- भाईसाहब, स्कूटर स्टैंड कहां है ? संता- भाईसाहब, पहले आप अपना नाम बताइए ? आदमी- रमेश संता- आपके माता-पिता क्या करते हैं ? आदमी- क्यों ? भाईसाहब जल्दी बता दीजिए नहीं तो देर हो जाएगी और पिक्चर शुरू हो जाएगी। संता- तो
Share:
पति और पत्नी में झगड़ा हो जाता है तब.....   ,  पढ़िए मजेदार चुटकुले
Read in your preferred language.
1. संता एक सिनेमा हॉल के सामने खड़ा था तभी एक आदमी स्कूटर से आया और पूछ बैठा.... आदमी- भाईसाहब, स्कूटर स्टैंड कहां है ? संता- भाईसाहब, पहले आप अपना नाम बताइए ? आदमी- रमेश संता- आपके माता-पिता क्या करते हैं ? आदमी- क्यों ? भाईसाहब जल्दी बता दीजिए नहीं तो देर हो जाएगी और पिक्चर शुरू हो जाएगी। संता- तो जल्दी बता दो माता-पिता क्या करते हैं ? आदमी- मेरी मां डॉक्टर है और पिता जी इंजीनियर हैं। अब बता दीजिए। संता- आपके नाम कोई जमीन जायदाद है ? आदमी- जी भाईसाहब, गांव में मेरे नाम पर कुछ जमीन है। प्लीज भाईसाहब अब तो बता दीजिए स्कूटर का स्टैंड कहां है ? संता- आखिरी सवाल, तुम पढ़े लिखे हो ? आदमी- जी हांं मैं मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा हूं। अब जल्दी से बता दीजिए। संता- भाईसाहब, देखिए आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है, आपके माता-पिता दोनों उच्च शिक्षित हैं, आप खुद भी इतने पढ़े लिखे हैं, पर मुझे अफसोस है कि आप इतनी-सी बात नहीं जानते की स्कूटर का स्टैंड उसके नीचे लगता है।
........................................................................................................................................................................
2.  पति और पत्नी में झगड़ा हो जाता है तब…
पत्नी : मैं अपने मायके चली जाऊंगी। पति : अहो भाग्य हमारे! पत्नी : बाद में तुम्हें हैरान करने वाला कोई नहीं होगा… पति : अहो भाग्य हमारे! पत्नी : मै सुसाइड कर लूंगी… पति : अहो भाग्य हमारे! पत्नी : बाद में मुझे याद कर आंसू बहाओगे। पति: अहो भाग्य हमारे! पत्नी : जाओ.. सभी बातों में तुम्हारा अच्छा भाग्य है तो मैं सुसाइड नहीं कर रही। पति : दुर्भाग्य हमारे!
........................................................................................................................................................................
अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें । https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en