Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
मनोरंजन

जब आमिर खान से अफेयर की खबरों पर फतिमा सना शेख ने तोड़ी थी चुप्पी, बताया था अपने रिश्ते का सच

आमिर खान ने शादी के 15 साल बाद सबको ये बता कर चौंका दिया कि वो अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले रहे हैं। इस खबर ने जहां सनसनी मचा दी वहीं सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को इसका कारण बता ट्रोल करने लगे। फतिमा सना शेख वहीं है जो साल 2016 की फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्
Share:
जब आमिर खान से अफेयर की खबरों पर फतिमा सना शेख ने तोड़ी थी चुप्पी, बताया था अपने रिश्ते का सच
Read in your preferred language.

आमिर खान ने शादी के 15 साल बाद सबको ये बता कर चौंका दिया कि वो अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले रहे हैं। इस खबर ने जहां सनसनी मचा दी वहीं सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को इसका कारण बता ट्रोल करने लगे। फतिमा सना शेख वहीं है जो साल 2016 की फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म सना ने आमिर की बेटी का किरदार निभाया था। 'दंगल' की सक्सेस को देखते हुए फातिमा सना शेख ने आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' साइन की। हालांकि फिल्म की शूटिंग के वक्त ही आमिर और सना के अफेयर की खबरें आने लगीं।

आमिर खान और फातिमा सना शेख की रोमांस की खबरों से अफवाह फैल गई और यह भी अफवाह थी कि किरण राव इन सब बातों से काफी परेशान थीं। इन अफवाहों के बीच फातिमा सना शेख ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा था।